लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन
औरंगाबाद : आज 22 मई को जिला परिषद सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 के लिए 102 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।
![]()
उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक/जिला सलाहकार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया जी उपस्थित हुए।
उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद द्वारा ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष-2023-24 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में कचड़ा का उचित प्रबंधन हेतु प्रत्येक प्रत्येक वार्ड में 2 स्वच्छता कर्मी तथा पंचायत स्तर पर 1 स्वच्छता पर्यवेक्षक का चयन किया जाना है।
चयनित कर्मियों के द्वारा ग्राम पंचायतों में अत्र-तत्र पडे़ कचरा एवं घरों से निकलने वाला सूखा-गिला कचरा का उठाव किया जायेगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा उठाव हेतु एक ई-रिक्शा एवं वार्ड स्तर पर कचरा उठाव हेतु एक पैडल रिक्शा कर्मियों का उपलब्ध कराया जायेगा। धूसर जल प्रबंधन हेतु सामुदायिक स्तर पर सोकपिट का निर्माण ग्राम पंचायतों के द्वारा किया जायेगा। साथ ही कचरा को सुरक्षित निपटान हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का निर्माण किया जायेगा।
अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई में एकत्र कचरा को अलग-अलग संबंधित कर्मियों के माध्यम से किया जायेगा। तत्पश्चात गिला कचरा से जैविक खाद्य का निर्माण किया जायेगा तथा सुखे कचरा को रि-साईकलर या कबाड़ी वाले से बेचा जायेगा। प्राप्त राशि से ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में वहन किया जायेगा।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र







May 22 2023, 19:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
20.7k