कर्नाटक में जीत के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस ने जो वादे किए पहली कैबिनेट में होंगे पूरे
#rahulgandhicongresskarnatakaelection
कर्नाटक में बीजेपी की “कमर” टूट गई। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल कर बीजेपी को जोरदार पटखनी दी है। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत देखकर अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव में आम जनता की शक्ति ने पूंजीपतियों की ताकत को हरा दिया है। यही नहीं, राहुल ने दूसरे राज्यों के चुनाव पर कहा कि जो कर्नाटक में हुआ है वह अन्य राज्यों में भी होगा
![]()
देश को मोहब्बत अच्छी लगती है-राहुल
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। और अब मोहब्बत की दुकान खुल गई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई है। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी है। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।
पहली कैबिनेट में वादे पूरे करेंगे-राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक की जनता से हमने पांच वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। राहुल गांधी पत्रकारों से बात करते हुए बार-बार एक ही बात पर जोर दे रहे थे कि वह अपने पांच वायदों को सबसे पहले पूरे करेंगे।
अब ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी-प्रियंका
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक मनाया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में हैं। यहां उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब देश में समस्या के समाधान की राजनीति चलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता के मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार है। जनता ने यह साबित कर दिया कि अब ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक ने भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका है।







May 13 2023, 19:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.0k