सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-सत्ता का दुरुपयोग करने वाले लोग असली देश विरोधी
#sonia_gandhi_attack_government
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया।सोनिया गांधी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आज सरकार एक अभियान के तहत संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और नष्ट करने के साथ ही न्यायपालिका के ऊपर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर उसे कमजोर कर रही है-सोनिया
सोनिया गांधी ने भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर द टेलीग्राफ में लिखे अपने लेख के जरिए सरकार पर हमला बोला।सोनिया गांधी ने कहा है कि, आज बाबासाहेब की विरासत का सम्मान करते हुए, हमें उनकी दूरदर्शी चेतावनी को याद रखना चाहिए कि संविधान की सफलता उन लोगों के आचरण पर निर्भर करती है जिन्हें शासन करने का कर्तव्य सौंपा गया है। आज सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और उसे नष्ट कर रही है। स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय की नींव को कमजोर किया जा रहा है।
संवैधानिक संस्थाओं को बचाए रखने का आह्वान
सोनिया गांधी ने यह दावा भी किया कि भारतीय नागरिकों को धर्म, जाति, भाषा और लिंग के आधार पर बांटने एवं उन्हें एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने वाले ‘असली राष्ट्र विरोधी' हैं। कांग्रेस नेता ने आंबेडकर की जयंति पर संवैधानिक संस्थाओं को बचाए रखने का आह्वान करते हुए कहा,हम बाबासाहेब की विरासत का भरपूर सम्मान करते हैं। साथ ही हमें बाबासाहेब की उस चेतावनी को भी नहीं भूलना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी संविधान की कामयाबी उन लोगों के व्यवहार पर टिकी होती है जिन्हें सरकार चलाने जिम्मेदारी मिली है।
चुनिंदा मित्रों को फायदा पहुंचाने वाले व्यवहार से समता की बुनियाद को आघात-सोनिया
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ने यह आरोप भी लगाया कि लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाए उन्हें प्रताड़ित करने के लिए सत्ता दुरुपयोग किया जा रहा जिससे स्वतंत्रता को खतरा पैदा हुआ है तथा ‘चुनिंदा मित्रों को फायदा पहुंचाने वाले व्यवहार' से समता की बुनियाद को आघात लगा है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय नागरिकों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने और नफरत का माहौल पैदा करने से बंधुता का भी क्षरण हुआ है तथा सतत अभियान के जरिये न्यायपालिका पर दबाव बनाकर अन्याय बढ़ाया जा रहा है।
संविधान को बचाने के लिए आगे आने की अपील
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया ने आम लोगों से भी संविधान बचाने की कोशिश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, लोगों को ‘सुनियोजित ढंग से हो रहे हमले’ से देश के संविधान को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्हें अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे।








Apr 14 2023, 15:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k