गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने की वार्ता
कानपुर। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा, रतन लाल नगर के प्रधान रविंदर सिंह अरोरा, एडवोकेट ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि गुरुनानक महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व एवं ख़ालसा साजना दिवस दिनाँक 12, 13 व 14 अप्रैल 2023 (बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार) को समूह नानक नाम लेवा संगत एवं जत्थेबंदियों के सहयोग से बड़ी श्रद्धा व प्यार से मनाया जा रहा है।
इस पवित्र अवसर पर प्रसिद्ध रागी जत्थे ब्रह्जोत सिह, व कथावाचक ज्ञानी गुरुमीत सिंह दोनों ही जालन्धर से , कानपुर से गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थे, स्त्री सत्संग और गुरु सिक्ख बच्चे संगत को गुरूवाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जायेगा।
इसके साथ साथ ही दो जरूरत मंद परिवार को रु0 11,000/- ,दो जरूरत मंद परिवार को आर्थिक मदद व पांच जरूरत मंद परिवारों को रु0 2000 की दवाओं का मुफ्त वितरण होगा। 12 अप्रैल को प्रातः 5:30 नगर कीर्तन नगर की मुख्य मार्गों से निकलेगी।
वार्ता में मुख्य रूप से सरदार हरचरन सिंह कोहली, सरदार हरजीत सिंह भाटिया, त्रिलोक सिंह व रविंदर सिंह आनन्द आदि उपस्थित रहे।

















Apr 11 2023, 14:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
42.1k