पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहृत लड़की को कोलकाता के एक मस्जिद से किया बरामद, अपहर्ता फरार
नवादा : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की गोविंदपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 21/23 का अपहृत 18 वर्षीय लड़की को 24 घंटे के अंदर कोलकाता के एक मस्जिद से बरामद कर लिया। वही अपहर्ता फरार होने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष श्यामकुमार पांडेय ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बघोर गांव निवासी मनोज पांडेय ने रविवार 5 फरवरी को अपनी पुत्री का अपहरण का मामला लेकर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी।
सूत्रों से जानकारी इकट्ठा कर एएसआई बादशाह तिवारी को दल बल के साथ पुलिस टीम गठित कर कोलकाता भेजा गया। जहां कोलकाता के धर्मतल्ला के एक मस्जिद से लड़की को बरामद कर जोरा सारण थाना लाया। कागजी प्रक्रिया के बाद वहां से गोविंदपुर थाना में लाया गया। मामला दो समुदाय के बीच का है।
बताते चलें कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बघोर गांव की लड़की हिन्दू समाज की है और इसी गांव का लड़का मुस्लिम समुदाय से आता है। लड़का कोलकाता में रहकर काम करता था।
बताया गया लड़का व लड़की स्कूल के समय से ही दोनों में जान पहचान हो गई थी। लड़की स्नातक की छात्रा है। न्यायालय में अपहृत लड़की का बयान कलमबद्ध कराये जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर लड़की को उसके परिवार के हवाले किया गया है। अपहर्ता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट
Feb 08 2023, 19:51