/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1720448939769144.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1720448939769144.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1720448939769144.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz s:%E0%A4%95
रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल पद पर दीपांशु का चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल

रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* कछौना कस्बा के ग्राम देवनपुर निवासी दीपांशु रावत का चयन रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ में कांस्टेबल पद पर होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। युवा दीपांशु के चयन से परिजनों, ग्रामीण, शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी ने उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। दीपांशु का किसान शिवकुमार रावत निवासी देवनपुर कछौना में पालन पोषण हुआ। पिता किसान ने सीमित संसाधनों में पुत्र को अच्छा परिवेश व शिक्षा देने का भरसक प्रयास किया। दीपांशु ने अनुशासन में ललक के साथ शिक्षा ग्रहण की। स्नातक पढ़ाई के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत करता था जिसके परिणाम स्वरूप उसका चयन आरपीएफ में कांस्टेबल पद पर हो गया। उसका लक्ष्य बड़ा है। पहले पड़ाव की सफलता से काफी उत्साह है। गांव के युवा साथियों में उत्साह का संचार हो गया। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और मेहनत से करने लगे। माता-पिता को खुशी का ठिकाना नहीं है। इस उम्र में उन्हें एक नया जीवन मिल गया। गांव के लोगों ने मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया। सफल प्रतिभागी ने कहा कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व आशुतोष लाइब्रेरी के संचालक आशुतोष प्रजापति का विशेष योगदान रहा।
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 77 शिकायतेः-जिलाधिकारी
रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 77 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट अरुणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
सुरक्षा मानकों की अवहेलना कर रहे स्कूली वाहनों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही
रितेश मिश्रा
हरदोई. सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन/प्रवर्तन ने बताया है, कि शासन के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रदेश स्तर पर एक व्यापक और बहुस्तरीय अभियान चलाया जाना है जिसें मिशन सेफ फ्यूचर कहा जाएगा। इस अभियान में परिवहन विभाग की प्रशासन एवं प्रवर्तन शाखा द्वारा संयुक्त रूप से एक साथ कई स्तरों पर कार्यवाही की जानी है। जिसके अनुपालन में स्कूली वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, आज चेंकिग के दौरान 05 स्कूली वाहनो का चालान किया गया तथा 03 स्कूली वाहनो को विभिन्न थानो में निरूद्ध किया गया। जनपद के दक्ष इण्टरनेशनल स्कूल, नियर हरियाली पेट्रोल पम्प शाहाबाद के 13 वाहनो के तथा जय विद्या सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स, खेतुई लखनऊ रोड हरदोई के 12 एवं न्यू हाईट्स स्कूल, नानक गंज ग्रन्ट लखनऊ के 11 वाहनो के प्रपत्र वैध नहीं है, इनके द्वारा अभी तक प्रपत्र वैध नहीं कराए गए है। जनपद हरदोई के समस्त ऐसे स्कूली वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि जिनके स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण की वैधता समाप्त हो चुकी है किन्तु अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम में दी गई व्यवस्थानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। उक्त के अत्तिरिक्त समस्त प्रधानाचार्या/विद्यालयों संचालकों से भी इस संबंध में अपील की जाती है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुये अपने-अपने विद्यालयों/स्कूलों में स्कूली वाहनों के रूप में संचालित ऐसे स्कूली वाहनें जिनकी फिटनेस/परमिट/बीना/प्रदूषण वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका संचालन कदापि न होने दें एवं ऐसे वाहन स्वामियों को उन्हें अपनी स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं असुविधा से बचा जा सकें।
उन्होंने बताया कि 08 से 15 जुलाई तक पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक एवं सख्त प्रवर्तन कार्यवाही संपादित की जायेगी और बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण आदि सुरक्षा मानकों की अवहेलना कर रहे स्कूली वाहनों के विरूद्ध सख्ती से चालान/बंद कर कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही के दौरान, स्कूल स्वामित्व में संचालित असुरक्षित/अनफिट वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के साथ-साथ निजी क्षेत्र के उन वाहनों की भी कड़ी चेंकिग की जायेगी जो बिना बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना प्रदूषण, बिना बीमा या निर्धारित सुरक्षा मानको का उल्लघंन करते हुए स्कूली बच्चो का परिवहन कर रहें है ऐसे वाहनो के विरूद्ध निरुद्ध/चालान की कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई चकबंदी कार्यो की समीक्षा बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे चकबंदी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चकबंदी अभिलेखों का नियमित सत्यापन किया जाए तथा सभी कार्य शासन की मंशा एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में विशेष सावधानी बरती जाए तथा सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान किया जाए। बैठक में चकबंदी द्वारा जनपद में संचालित चकबंदी कार्यों की वर्तमान स्थिति, 5 साल पुराने लंबित वादों व धारा 24 के वादों को समय से निस्तारण करने निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि चकबंदी प्रक्रिया समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण हो सके। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, संबंधित चकबंदी विभागों के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
16वें वार्षिक शिव भण्डारे का हुआ भव्य व श्रद्धापूर्ण आयोजन

रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* कस्बा कछौना में 16वें वार्षिक शिव भंडारे का भव्य व श्रद्धापूर्ण आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर भगवान शिव बाबा मनकामेश्वर का पूजन अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ विधि विधान से भगवान शिव की पूजा के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद में पूड़ी सब्जी व बूंदी का वितरण देर शाम तक चलता रहा। सभी को दरी पर प्यार से बैठकर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर आपसी भाईचारा, सद्भाव ऊंच-नीच का भेदभाव भूल कर समरसता भाव से भंडारा किया गया। सबसे बड़ा धर्म भूखे को भोजन कराना व कोई भी व्यक्ति भूख से ना सोए इसी भाव से भंडारा की परंपरा है। यही सनातन का भाव, मानवता, इंसानियत, करुणा है।
कस्बा कछौना के स्टेशन मार्ग पर पुराने डाकखाने के सामने 16 वर्ष पूर्व सनातन प्रेमी व कपड़ा व्यवसाय मनोज गुप्ता ने सभी के सहयोग से बाबा मनकामेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की तभी से अनवरत रूप से स्थापना दिवस के दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष के भाई गणेश शुक्ला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गौरव गुप्ता, लालन गुप्ता, महामंत्री गोपाल गुप्ता, बबलू गुप्ता, रामू गुप्ता, सियेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, ऋषि गुप्ता, रजत गुप्ता, विनय गुप्ता, नन्हू गुप्ता सहित पुरुष महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि इस भंडारे का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था भाईचारे व सेवा भाव को बढ़ावा देना है।
एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के अंतर्गत मुख्य अतिथि विधायक ने रोपित किये छायादार व फलदाई पौधे

रितेश मिश्रा

कछौना(हरदोई):* कछौना वन रेंज के अंतर्गत नगर वन कामीपुर में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को छायादार व फलदाई पौधे रोपित किये।

विधायक ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को जीवन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए और उन्हें संरक्षित भी करना चाहिए। प्रकृति ने हमें कुदरत के रूप में शुद्ध हवा, धूप, पानी जीवन के लिए निशुल्क चीजें मुहैया कराई हैं। हमारा भी फर्ज बनता है जिससे हमारा जीवन है उनकी रक्षा करना है। इस महा अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग आगे जाकर जुड़ें। यह नगर वन कछौना क्षेत्र की शान है। पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भी है।

वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि नगर वन के कायाकल्प के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं, लेकिन बजट के अभाव में बेहतर सुधार नहीं हो पा रहा है। कुछ बुनियादी सुविधाएं वाटर कूलर, सोलर लाइट, बेंच, हाट, एक कैंटीन आदि सुविधाएं होने से घूमने आने वाले लोगों को सुगमता होगी।

इस अवसर पर डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला उपाध्यक्ष अरिजीत वर्मा, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, युवा नेता अरिजीत वर्मा, प्रधान कप्तान, पूर्व प्रधान कृष्णकांत सिंह, सनोज राठौर, अमर बहादुर वर्मा, सौरभ सिंह, सनशाइन स्कूल प्रबंधक सुनील सोनी, शिवम मिश्रा सहित प्रधानगण, विभागीय अधिकारी वीरेंद्र कुमार, सचिन, प्रधान मुकेश सिंह व अनेक प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण चौपाल में सुनी जनसमस्याएं
रितेश मिश्रा
हरदोई मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने आज विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत आदमपुर में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीण चौपाल के दौरान भानु मिश्रा के घर के पास लगे हैंडपंप को रिबोर योग्य पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल रिबोर कराने के निर्देश दिए। वहीं सांडी देहात के कोटेदार रामशंकर के विरुद्ध निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण की शिकायत पर जांच कर शिकायत सही पाए जाने की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। आदमपुर के मजरा पुरवा में नाली की सफाई न होने की शिकायत पर जांच कर दोषी सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को दिए। चौपाल में शकुंतला द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र आयुष को साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से प्रकरण का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि, समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीण चौपाल के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन विद्यालय आदमपुर से स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बच्चों ने रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति का संदेश दिया। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, रसोईघर, कक्षाओं एवं कायाकल्प के विभिन्न मानकों का निरीक्षण किया गया। रसोईघर में पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन का अभाव, चूल्हे पर भोजन बनते पाए जाने तथा हैंडवॉश यूनिट में जलापूर्ति न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके पश्चात उन्होंने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आर.आर.सी.) एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। आर.आर.सी. सेंटर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गौ आश्रय स्थल पर गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया तथा पेयजल टैंक में काई पाए जाने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण कक्ष एवं जननी सुरक्षा वार्ड का निरीक्षण किया तथा भर्ती महिलाओं से वार्ता कर उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को शीघ्र फायर एनओसी प्राप्त करने, परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा खराब सोलर वाटर टैंक को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं ग्रामीण चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी बिलग्राम, खंड विकास अधिकारी सांडी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी, पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया आम महोत्सव का तीन दिवसीय उद्घाटन
रितेश मिश्रा
हरदोई इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आम महोत्सव का तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया जिसमें विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री दिनेश प्रताप सिंह जी मंत्री उद्यान कृषि विपणन, कृषि निर्यात, कृषि विदेश व्यापार जी उपस्थित रहे। इस महोत्सव मे जनपद हरदोई से 150 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। महोत्सव में कृषकों द्वारा लगभग 800 से अधिक आम की वैराइटी लगाए गई । इस अवसर पर जनपद हरदोई से जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा उपस्थित रहें।
आजमगढ़ : नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद राय का पल्थी में हुआ भब्य स्वागत
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद राय का काफिला शुक्रवार को ज्यों ही दीदारगंज के पल्थी बाजार में पहुंचा तो पहले से उपस्थित भारी संख्या में अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित समुदाय ले लोगो सहित लगभग 2 सौ की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद राय जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए। इसके बाद उत्साहित कार्यकर्ताओ ने दिनेश जायसवाल एवं मंत्री अजीत गौतम के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष विनोद राय तथा पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को फूलमालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया। अवसर पर भाजपा की महिला महामंत्री सीता चौहान, दिनेश जायसवाल, अजीत गौतम, सुभाष गुप्ता, सुनील दूबे, अहसन आजीज उर्फ लल्ला, नूरे आलम, अब्बास, दिलशाद, राम चेत, हेमन्त, सचिन, घनश्याम गौतम, राम सकल सोनकर, राम बृज यादव, राधेश्याम यादव, राम लखन चौहान, डॉ अरुण चौहान, महिला कार्यकर्ता में रेखा प्रजापति, अमरावती चौहान, पूनम चौहान सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
आदिवासी बालिका छात्रावास में पेयजल संकट पर प्रशासन हरकत में, ज्ञापन मिलते ही प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

शुक्रवार को कृष्ण वल्लभ महिला महाविद्यालय परिसर में स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक सह पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास में रह रही 200 से अधिक आदिवासी छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रावास में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्राओं को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है और कई बार छात्राओं को अपनी पढ़ाई छोड़कर बाहर से पानी लाना पड़ता है। इससे उनकी शिक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहे हैं। विक्की कुमार धान ने बताया कि छात्रावास परिसर स्थित चापाकल से कई बार लाल रंग का दूषित पानी निकलने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से छात्राओं के हित में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि आदिवासी छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा की अनदेखी उचित नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था की तकनीकी जांच, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता, आवश्यकता पड़ने पर नए बोरवेल, जलमीनार अथवा पाइपलाइन निर्माण, पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच तथा समयबद्ध कार्ययोजना के तहत स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव ने ज्ञापन प्राप्त होते ही आदिवासी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बाउंड्री वॉल सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या की विस्तृत जांच कर आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि छात्रावास में पेयजल संकट लंबे समय से बना हुआ है। छात्राओं का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान में लगातार हो रही देरी का असर उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। ऐसे में अब जिला प्रशासन की पहल के बाद छात्राओं को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद जगी है।