जिलाधिकारी शैलेष कुमार के विदाई सम्मान समारोह में भाव विह्वल हुआ कलेक्ट्रेट परिसर
*भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति हार्दिक आभार व धन्यवाद -निवर्तमान जिलाधिकारी शैलेष कुमार*
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। निवर्तमान जिलाधिकारी शैलेष कुमार की ‘‘विदाई सम्मान समारोह’’ कलेक्ट्रेट सभागार में नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बंधुओ व जनपदवासियों ने किया। निवर्तमान जिलाधिकारी शैलेष कुमार की विदाई सम्मान समारोह में सभी ने उनके प्रति आभार जताते हुए अपने अनुभव व भाव व्यक्त किया।
निवर्तमान डीएम शैलेष कुमार द्वारा जनपद में जॉइनिंग से लेकर स्थानांतरण तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, उपलब्धियों, पलों को सहेजते हुए सभी लोगों ने सराहना करते हुए उनके साथ बिताए पलों को जीवंत किया।
‘‘विदाई सम्मान समारोह’’ में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने संत रविदासनगर भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लगभग 19 महीने के सेवा काल में मुझे सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व जनता जनार्दन का भरपूर सहयोग, स्नेह व प्यार मिला जो मेरे जीवन की अमूल्य पूजी है।
जनपद संत रविदास नगर भदोही में अपने सेवा काल के दौरान शासन के मंशानुरूप एवं जनहितार्थ मैने जो कुछ भी विकास कार्य व नवाचार पहल कर सका, वह आप सभी के सहयोग व कर्तव्य निष्ठा से ही संभव हो सका। समय-समय पर शासन द्वारा दिए गए लक्ष्यों, जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं अभियानों, उपलब्धियां को आप सभी के कर्तव्य परायणता व सहयोग से ही,हम सभी ने मिलकर सफल व शानदार बनाया। आप सभी ने अपने पदीयदायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करते हुए जनपद को विकास के नए क्षितिज पर पहुंचाया। जिसके लिए मैं आपके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण एवं कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति के उनके कार्य दर्शन से जनता उन्हें ‘लोक सेवक’ एवं ‘जननायक’ के रूप में देखती है।
महाकुम्भ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात, होल्डिग एरिया, नास्ते भोजन का प्रबन्ध करना, न्यायालय आपके द्वार के अन्तर्गत ग्रामों में स्वयं जाकर विवादित स्थलों का अवलोकन एवं दोनों पक्षों से संवाद के बाद कई वर्षो से लम्बित वादों का निर्णय करना, निष्पक्ष व पारदर्शी ढ़ग से आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं डेगुंरपुर में गंगा नदी पर आर0ओ0बी0 पुल, जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना, केएनपीजी कालेज में कृषि संकाय में जल्द ही टीचिंग व नॉनटीचिंग स्टाफ की नियुक्ति, औराई एवं गोपीगंज से मीरजापुर जाने पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग पर आरओबी पुल, नगर पंचायत घोसिया व खमरिया का विस्तारीकरण, ज्ञानुपर रोड रेलवे स्टेशन से कटका स्टेशन के बीच रैक बनाने, जनपद में सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिग नियुक्ति, मुख्यालय ज्ञानपुर में मल्टीपर्पज हाल बनाने, मुख्यालय पर अधिकारी आवास बनाने, सहित अपनी स्वीकृति देते हुए जनपदवासियों को सौगात मिली व शुभारम्भ जैसे-अभिनव पहल व उल्लेखनीय कार्य के लिए निवर्तमान जिलाधिकारी शैलेष कुमार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने निवर्तमान डीएम शैलेष कुमार के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि डीएम शैलेष कुमार एक कुशल प्रशासक, टीम भावना के साथ कार्य करना, अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करना, सत्य निष्ठा निष्पक्षता के साथ कार्य करने वाले लोक सेवक के रूप में याद किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला, द्वय अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, विजय नारायण सिंह ने जिलाधिकारी शैलेष कुमार को इंसानियत व मानवीय, सामाजिक सरोकारों के रक्षक रूप में देखा। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली, सदाचार पूर्ण आचरण, सदव्यवहार, सत्यनिष्ठा व कर्तव्यनिष्ठा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित, प्रोत्साहित व मार्गदर्शित करती है।
विदाई सम्मान समारोह के क्रम में निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ जनता, अधिकारी व कर्मचारी, जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर सामूहिक फोटो खिचवाते हुए इन मधुर पलों को यादगार बनाया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी की गाड़ी को फूलों से सजाकर, सम्मान प्रतीक स्वरूप गाड़ी को हाथ से आगे बढ़ाते हुए निवर्तमान जिलाधिकारी शैलेष कुमार को मंगलकामनाओं के साथ जीवन के नए जिलाधिकारी चंदौली के लिए विदा किया।
सांसद प्रतिनिधि संजय बिन्द, विधायक विपुल दूबे, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एसडीएम ज्ञानपुर, एसडीएम भदोही, एसडीएम औराई, मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह, उप निदेशक कृषि, जिला सूचना आधिकारी अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. ओ पी शुक्ला, बीएसए शिवम पाण्डेय, सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों ,मीडिया बंधुओं ,जनपदवासियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ बिताए गए अपने अनुभव पलों को व्यक्त करते हुए उन्हें हृदयतल की गहराइयों से विदाई देते हुए उन्हें जीवन के नए पड़ाव की बधाई व शुभकामना दिया।
Nov 18 2026, 16:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1