भाजपा किसान मोर्चा की 51 सदस्यीय टीम पूरी,14 कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

*राम अभिलाख सिंह बने जिला कार्यालय मंत्री, जगबहादुर सिंह को जिला शोध प्रमुख का दायित्व*

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की संस्तुति, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामविलास पाल के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की सहमति के बाद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष काली सहाय पाठक ने जिला कार्यसमिति के शेष पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की है। इसमें 14 कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

घोषित सूची के अनुसार सुनील मिश्रा एवं अनिल कुमार सिंह को सहकोषाध्यक्ष, अनिल मिश्रा 'टाटा' को मीडिया सहप्रभारी तथा राम अभिलाख सिंह को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया है। गोविन्द त्रिपाठी एवं जनार्दन दूबे को सह कार्यालय मंत्री, विनीत सिंह को सोशल मीडिया सहसंयोजक और चन्द्र प्रकाश उपाध्याय को आईटी सहसंयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

इसी क्रम में जगबहादुर सिंह को जिला शोध प्रमुख तथा अनुपम पाठक एवं अनिल मिश्रा को जिला सह शोध प्रमुख बनाया गया है। शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजेश पटवा एवं प्रदीप दूबे को जिला कार्यसमिति सदस्य घोषित किया गया है।

भाजपा के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इससे पहले 2 नवंबर को किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में 36 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। अब 17 नवंबर को 14 नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा के साथ जिलाध्यक्ष काली सहाय पाठक को मिलाकर 51 सदस्यीय जिला कार्यसमिति पूरी हो गई है। मिशन-2027 के दृष्टिगत यह कार्यसमिति किसानों के बीच संगठन की गतिविधियों को विस्तार देगी। जल्द ही जिले के सभी 26 मंडलों में किसान मोर्चा के नए मंडल अध्यक्षों एवं कार्यसमितियों की भी घोषणा की जाएगी।

नवगठित कार्यसमिति को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,डॉ. सीताशरण त्रिपाठी,करुणा शंकर द्विवेदी,जगजीत सिंह छंगू, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व प्रमुख कृपा शंकर मिश्रा,गन्ना विकास समिति चेयरमैन गांधी सिंह आदि ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने और किसान हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।
पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल
शिव बाबा धाम परिसर के पास भोर में हुई मुठभेड़, बिल्लू इंदौरिया गैंग से जुड़ा था मृतक बदमाश; गोरखपुर पुलिस को भी थी तलाश

अंबेडकर नगर । शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार भोर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। शिव बाबा धाम परिसर के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वाहिद अंसारी ढेर हो गया। हालांकि, इस दौरान शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी के सिपाही सोनू यादव भी घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे की है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिव बाबा धाम परिसर के पास पुलिस टीम की बदमाश वाहिद अंसारी से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में वाहिद अंसारी मारा गया। मुठभेड़ में शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया वाहिद अंसारी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और कुख्यात बिल्लू इंदौरिया गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ गोरखपुर जिले में भी आपराधिक मामले दर्ज होने और वहां से वांछित चलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की पड़ताल कर रही है।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही संबंधित पुलिस टीम से पूरी कार्रवाई का ब्योरा प्राप्त किया। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और मुठभेड़ की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहिद अंसारी किन-किन आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था और बिल्लू इंदौरिया गैंग के अन्य सदस्यों से उसके क्या संबंध थे। इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान हुई पूरी कार्रवाई के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।
फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस वाहिद अंसारी के आपराधिक इतिहास से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है।
घर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

सीतापुर में लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, दो श्रमिक गंभीर घायल; सीएम योगी ने जताया दुख, बेहतर इलाज के निर्देश

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले में लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

क्षेत्राधिकारी सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह पांच बजे के आसपास सहजनपुर गांव के पास डंपर और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में भुलभुलिया निवासी गोविंद (22) बिनौरा निवासी नीलू (25) और रानीपुरवा निवासी आकाश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सुशील कुमार और आकाश गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जांच में पाया गया कि पांचों युवक लखनऊ में मजदूरी करके काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धार्मिक स्थलों पर पूजन-अर्चन कर इंजीनियर धीरज वर्मा ने किया विधानसभा साण्डी मे जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ।

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई:- आज इंजीनियर धीरज कुमार वर्मा ने अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के साथ हरदोई के आराध्य देव हरदोई बाबा मंदिर, सिद्ध शक्ति पीठ माँ श्रवण देवी मंदिर तथा साण्डी नगर स्थित माँ मंगला देवी मंदिर का आशीर्वाद प्राप्त कर, विधानसभा क्षेत्र 158 साण्डी मे अपने जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इसी क्रम मे विकासखंड साण्डी, सुरसा एवं अहिरोरी के विभिन्न ग्रामों के क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर इंजीनियर धीरज वर्मा ने उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुनकर, क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे समर्थन एवं सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर इंजीनियर धीरज वर्मा ने स्पष्ट किया कि, जनसेवा, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर, इंजीनियर धीरज वर्मा को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
पूर्व विधायक ने किया वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 का उद्घाटन
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।
नगर के मो0 माहीबाग में आयोजित मरहूम हाजी वारिस अली खां की स्मृति में वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 का एक दिवसीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ,लखीमपुर, हरदोई,शाहजहांपुर,बरेली,फर्रुखाबाद,कन्नौज और गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन,टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।टूर्नामेंट का उद्घघाटन मुकाबला हरदोई और लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया।रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 26 अंक हासिल कर हरदोई की टीम को दो अंकों से पराजित किया।आयोजन को सफल बनाने में फरहान खां,तनवीर खां, शैजी खान,नेहाल बेग,एहसन खां, अब्दुल वहाब,रेहान खान, फैसल खान और सनी सहित आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं संयोजक के रूप में अशफाक खां, जुनैद खां, बिलाल खां, शौएब खां, आशू, काशिफ, शानू, नदीम, चमन, टीटू, शाजेब खां और पिंकू ने व्यवस्थाएं संभालीं।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 102 शिकायतें

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता से सुनते हुए उसका प्रभावी समाधान कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हरदोई में सड़क सुरक्षा अभियान: ओवरस्पीडिंग में पांच वाहनों का चालान, 20 स्कूली वाहनों की जांच
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) के नेतृत्व में स्टंट ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और स्कूली वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान स्टंट ड्राइविंग का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि ओवरस्पीडिंग के आरोप में पांच वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 20 स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच में कोई भी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते हुए नहीं पाया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट एवं बुकलेट वितरित किए गए। वाहन चालकों और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की।
युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी पर रिपोर्ट
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    पीड़ित के अनुसार उसकी 20 वर्षीय पुत्री को 16 नवम्बर की सुबह करीब 3 बजे शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना के ग्राम मुड़िया नगरा निवासी कामरान पुत्र गुड्डू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। उसने अपनी पुत्री को काफ़ी तलाश किया।
     प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस शीघ्र युवती को बरामद कर लेगी।
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आइडियल पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ. राम जी प्रजापति ने प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों, मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी सम्मानित व्यक्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डॉ. प्रजापति ने कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित ही पत्रकारिता का धर्म है। पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आवाज है। पत्रकार समाज में सकारात्मक सूचना, जागरूकता और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। ग्रामीण और छोटे पत्रकारों का योगदान भी देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से सत्य के साथ खड़े रहने, निष्पक्ष पत्रकारिता करने और गरीब, वंचित व पीड़ित की आवाज बनने का आह्वान किया।
उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान।

फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते।



प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

सुविख्यात समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ भोरबेला मे अरैल संगम घाट पहुंचकर प्ले कार्ड पर सूक्ति वाक्य लिखकर उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित छठ महापर्व पूजा करने आए श्रद्धालुओं के मध्य जन जागरूकता करते हुए कहा कि मतदाता सूची में 17 नवंबर 2026 नाम जुड़वाने,कटवाने व सुधार का समय 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक होगा।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 वोटर लिस्ट अपडेट मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है!
सरदार पतविन्दर सिंह ने आगे कहा कि युवाओं के लिए खास मौका जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरी हो रही है, वे भी नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 नया नाम जुड़वाने के लिए (यदि पहले नाम कट गया हो तो भी यही भरें)
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जागरूक नागरिक बनें! 17 नवंबर को लिस्ट आते ही अपना और अपने परिवार का नाम जरूर चेक करें।पोलिंग बूथ पर विशेष कैंप 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को आपके नजदीकी पोलिंग बूथ पर BLO मौजूद रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा चर्चा करें ताकि यूपी का कोई भी नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे!
जन जागरूकता में संजय श्रीवास्तव,सरदार पतविन्दर सिंह, डा.सुभाष चंद्र कुशवाहा,हरमनजी सिह,संतोष दीक्षित सहित कई सामाजिक राजनीतिक गणमान्यजन ने अपील कर जन जागरूकता में सहयोग किया।