ऋषि और कृषि के बीच सेतु का कार्य करती हैं गोमाता: मुख्यमंत्री योगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना में पद्मश्री संत रमेश बाबा को दी विनम्र श्रद्धांजलि, ब्रजभूमि और गोसंरक्षण में योगदान को किया याद
- निःशुल्क डायलिसिस केंद्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, कहा- पहले थीं सूखी पहाड़ियां, आज गोमाता की कृपा से है चारों ओर हरियाली
- अभाव में रहकर भी जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित करना संतों की प्रेरणा: मुख्यमंत्री
मथुरा, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि और कृषि प्रधान है और इन दोनों परंपराओं के बीच सेतु का काम हमारी गोमाता करती है। उन्होंने कहा कि गोमाता के होने मात्र से कोई भी क्षेत्र तीर्थ बन जाता है। मुख्यमंत्री मंगलवार को बरसाना स्थित मान माता गोशाला परिसर में पद्मश्री से सम्मानित ब्रह्मलीन संत रमेश बाबा जी महाराज के त्रयोदशी कार्यक्रम में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संत रमेश बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किए व गोपाष्टमी के पर्व पर आश्रम में विधि-विधान गोपूजा भी की। मुख्यमंत्री ने ब्रज की संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण में संत रमेश बाबा के अमूल्य योगदान को भी याद किया।
- गोमाता भारतीय संस्कृति और ऋषि परंपरा का महत्वपूर्ण आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और ऋषि परंपरा में गोमाता का विशेष महत्व है। हमारी सनातन संस्कृति ऋषि प्रधान होने के साथ कृषि प्रधान भी है। ऋषि परंपरा और कृषि परंपरा के बीच सेतु का काम गोमाता करती हैं। गाय, बछड़ा, बछिया और बैल सभी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि परंपरा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोसेवा और गोवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और कृषि परंपरा को सहेजने का भी माध्यम है। संत रमेश बाबा ने अपने जीवन में इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज को प्रेरित किया।
- 12 यूनिट के निःशुल्क डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रमेश बाबा के त्रयोदशी कार्यक्रम के अवसर पर उन्हें यहां उपस्थित होना था। उस समय उन्हें बताया गया कि यहां निःशुल्क डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन भी करना है। संत के शिष्यों और अनुयायियों ने 12 यूनिट के निःशुल्क डायलिसिस सुविधा केंद्र की स्थापना कराई है। उन्होंने इसे लोककल्याण की भावना से किया गया महत्वपूर्ण कार्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति स्वयं भले ही अभाव में रहे, लेकिन अपने प्रत्येक कार्य को लोककल्याण के लिए समर्पित कर सकता है।
- सूखी पहाड़ियों पर हरियाली, गोशाला ने क्षेत्र को दिया तीर्थ का स्वरूप
मुख्यमंत्री ने मान माता गोशाला और आसपास के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब दस वर्ष पहले जब उन्हें यहां आने का अवसर मिला था, तब इस क्षेत्र में सूखी पहाड़ियां दिखाई देती थीं। आज यहां चारों ओर हरियाली नजर आती है। गोमाता की सेवा और संरक्षण के प्रयासों ने पूरे क्षेत्र को तीर्थस्थल का स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि गोशाला ट्रस्ट के माध्यम से हजारों गायों की देखभाल की जा रही है। संत रमेश बाबा ने पहले भी यहां विभिन्न सेवा प्रकल्पों की चर्चा की थी। उन्हें प्रसन्नता है कि उनके संकल्पों के अनुरूप ये कार्य आज धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। इस पवित्र स्थल का आध्यात्मिक वातावरण और हरियाली यहां हुए कार्यों की सफलता को दर्शाते हैं।
- ब्रज की संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण में रहा अहम योगदान
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की संत रमेश बाबा मान मंदिर सेवा संस्थान के संस्थापक और ब्रज के आदरणीय संत थे। उन्होंने अपना जीवन ब्रजभूमि की सेवा, गोसेवा, पहाड़ियों और कुंडों के संरक्षण तथा यमुना नदी की शुद्धि के लिए समर्पित किया। उनके कार्यों ने ब्रज की सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति और गोवंश के संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने संत रमेश बाबा की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके सभी शिष्यों और अनुयायियों से उनके लोककल्याणकारी संकल्पों को आगे बढ़ाने की अपील की।
- कार्यक्रम में रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि सभा में रोहतक (हरियाणा) के पीठाधीश्वर व तिजारा (राजस्थान) से विधायक महंत बालकनाथ योगी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पूर्व मंत्री व एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, कोशिकला स्थित ब्रजभूषण मंदिर के महंत माधव दास जी महाराज, परम गौ भक्त व श्री माता वीजी गौशाला के अध्यक्ष बाबा ब्रजशरण दास जी महाराज, बलवंत शरण जी महाराज, मान मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, संत रमेश बाबा के अनुयायी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







- 10 दिसंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई
- कहा- पीएम मोदी ने तकनीक आधारित सुशासन और नवाचार से देश को दी विकास की नई दिशा
मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रदेश के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एक साथ संवाद करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक का उपयोग किया गया, जो उस समय प्रशासनिक व्यवस्था में एक अभिनव पहल थी। इस पहल ने शासन और प्रशासन के बीच सीधे संवाद, बेहतर समन्वय तथा निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन की नई शुरुआत की।उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गुजरात में ‘स्वागत’ (SWAGAT) नामक तकनीक आधारित जनशिकायत निवारण प्रणाली विकसित की गई। इस व्यवस्था के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का सीधे उच्च स्तर पर संज्ञान लेकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया गया। यह प्रणाली आज भी गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में संचालित है तथा इसे लोक सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का उदाहरण है कि उन्होंने तकनीक को केवल प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि जनसेवा और सुशासन का सशक्त माध्यम बनाया।
- लखनऊ में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, 28 नवंबर को मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से PDA में 'D' का मतलब 'दमदार दलित' बताए जाने पर चिराग पासवान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दलितों को दमदार बनाने का काम रामविलास पासवान जैसे नेताओं ने किया है। सपा और कांग्रेस ने हमेशा दलितों को हाशिये पर रखने का काम किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसी पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव हराने और उनका अपमान करने का काम किया था।





Nov 18 2026, 08:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k