पूर्व विधायक ने किया वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 का उद्घाटन
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।
नगर के मो0 माहीबाग में आयोजित मरहूम हाजी वारिस अली खां की स्मृति में वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 का एक दिवसीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ,लखीमपुर, हरदोई,शाहजहांपुर,बरेली,फर्रुखाबाद,कन्नौज और गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन,टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।टूर्नामेंट का उद्घघाटन मुकाबला हरदोई और लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया।रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 26 अंक हासिल कर हरदोई की टीम को दो अंकों से पराजित किया।आयोजन को सफल बनाने में फरहान खां,तनवीर खां, शैजी खान,नेहाल बेग,एहसन खां, अब्दुल वहाब,रेहान खान, फैसल खान और सनी सहित आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं संयोजक के रूप में अशफाक खां, जुनैद खां, बिलाल खां, शौएब खां, आशू, काशिफ, शानू, नदीम, चमन, टीटू, शाजेब खां और पिंकू ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा









Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
प्रयागराज
**बलरामपुर।** भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक के शिविर कार्यालय में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी राजेश राय चंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान की रूपरेखा,उद्देश्य और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
05 से 11 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में भेजा,
Nov 17 2026, 19:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.5k