के.आर. इंटरनेशनल स्कूल में अन्नपूर्णालय कैंटीन का उद्घाटन, समाजसेवियों एवं संस्थाओं को किया गया सम्मानित*
सुल्तानपुर,मोतिगरपुर क्षेत्र के ढेमा स्थित के.आर. इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्मित कैंटीन ‘अन्नपूर्णालय’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतिगरपुर के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के योगदान की सराहना की गई। विद्यालय के प्रबंधक के.आर. राय ने बताया कि अन्नपूर्णालय की स्थापना विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के साथ उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वस्थ खानपान भी आवश्यक है। अन्नपूर्णालय के शुभारंभ से विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में बेहतर भोजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम में डॉ ऋषभदेव शुक्ला, कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’, आशु कवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’, सुशील कुमार साहिदुंदु, आद्या सिंह, प्रदीप, सूरज शर्मा, देवेंद्र वर्मा, राज कूपर, संतोष सिंह, गप्पू सिंह, प्रधानाचार्य निरुपमा श्रीवास्तव, शिव कुमार तिवारी, डॉ. अमित मिश्र, राज कुमार मिश्र एवं प्रांजल मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सम्मानित समाजसेवियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Nov 17 2026, 12:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k