श्रीराम कथा जीवन जीने की सही राह दिखाती है : डॉ मदन मोहन मिश्र
जौनपुर। श्रीराम कथा सुनने और कहने से मनुष्य को मानसिक शांति, इंसानियत और जीवन जीने की सही राह मिलती है। श्री राम जानकी मंदिर घनश्यामपुर बाजार में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथा वाचक मानस कोविद डॉ.मदन मोहन मिश्र ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने वालों के घर में हमेशा सुख शांति रहती है। आज के दौर में जहां कथावाचक संगीत की पूरी टीम के साथ कथा कहते हैं, वहीं डॉ मदन मोहन मिश्र ऐसे कथावाचक हैं, जो बिना किसी वाद्य यंत्र और संगीत के आकर्षक और प्रेरणादायक श्रीराम कथा कहते हैं। आज की कथा में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, डॉ श्रीपाल पांडे रामफेर पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य राम अनंद पांडे, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, पूर्व शिक्षक अवधेश तिवारी, भानु प्रताप यादव, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता स्वतंत्र कुमार मिश्र, शिवपूजन बरनवाल, गोरखनाथ अग्रहरी, हरिओम बरनवाल, जनार्दन बरनवाल, हृदय प्रकाश तिवारी, पारसनाथ गुप्ता,नितेश पांडे आदि का समावेश रहा।

जौनपुर। श्रीराम कथा सुनने और कहने से मनुष्य को मानसिक शांति, इंसानियत और जीवन जीने की सही राह मिलती है। श्री राम जानकी मंदिर घनश्यामपुर बाजार में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथा वाचक मानस कोविद डॉ.मदन मोहन मिश्र ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने वालों के घर में हमेशा सुख शांति रहती है। आज के दौर में जहां कथावाचक संगीत की पूरी टीम के साथ कथा कहते हैं, वहीं डॉ मदन मोहन मिश्र ऐसे कथावाचक हैं, जो बिना किसी वाद्य यंत्र और संगीत के आकर्षक और प्रेरणादायक श्रीराम कथा कहते हैं। आज की कथा में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, डॉ श्रीपाल पांडे रामफेर पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य राम अनंद पांडे, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, पूर्व शिक्षक अवधेश तिवारी, भानु प्रताप यादव, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता स्वतंत्र कुमार मिश्र, शिवपूजन बरनवाल, गोरखनाथ अग्रहरी, हरिओम बरनवाल, जनार्दन बरनवाल, हृदय प्रकाश तिवारी, पारसनाथ गुप्ता,नितेश पांडे आदि का समावेश रहा।

जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय का महदा, बहरीपुर स्थित उनके आवास पर सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल और स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनके बड़े बेटे तथा मुंबई के युवा व्यवसाई हरिवंश उपाध्याय उपस्थित रहे। रामजी उपाध्याय समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय व्यक्ति हैं। गरीबों की मदद से लेकर धार्मिक कार्यक्रमों में वह हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। श्री उपाध्याय समाजसेवी होने के साथ-साथ कवि और शायर भी हैं। उन्होंने अनेक सुंदर कविताएं और शेर लिखा है। उनके छोटे बेटे रघुवंश उपाध्याय जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक तथा बहु श्रीमती ज्योतिका उपाध्याय इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक कल्याण के कार्य किए जाते हैं।
जौनपुर। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में विश्वेश्वरैया हाल में उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश की मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर कमल अग्रवाल को एवं अशोक कुमार सिंह को संघ का महामंत्री चुना गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सैनी को महासंघ के उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय महामंत्री अनिल यादव को महासंघ का प्रांतीय सचिव एवं प्रमोद कुमार यादव को महासंघ के वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,डॉ भानु प्रताप राव,मनोहर लाल को प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य चुना गया।चुने गए सभी पदाधिकारी का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
जौनपुर । सिंगरामऊ स्थित माटी महल फैमिली रेस्टोरेंट पर रविवार को “साथी हाथ बढ़ाना” नाम से एक विशेष क्रिएटर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जौनपुर एवं सुल्तानपुर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स तथा जौनपुर के चर्चित पत्रकारों को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय, संवाद, सहयोग और साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम के स्पॉन्सर माटी महल फैमिली रेस्टोरेंट, एनएच निकट सिंगरामऊ रहे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी SiZViK | Digital Advertising Agency ने निभाई। आयोजन के दौरान सोशल मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे क्रिएटर्स एवं पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप पर विचार-विमर्श किया।
जौनपुर। परिवार केवल रक्त-संबंधों से नहीं, बल्कि सेवा, स्नेह, संस्कार और पारस्परिक उत्तरदायित्व से मजबूत होता है। इसी सकारात्मक सोच को कैनवास पर जीवंत रूप देने वाले चित्रकार अशोक सरोज की पेंटिंग “सास और बहू (पॉजिटिव थिंक)” इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस भावपूर्ण कृति को तैयार करने में अशोक सरोज ने काफी मेहनत और लगन दिखाई, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।2×2.5 फीट के कैनवास पर एक्रिलिक रंगों से तैयार इस चित्र में भारतीय पारिवारिक जीवन के बदलते स्वरूप और पीढ़ियों के बीच स्नेह की परंपरा को बेहद सहज ढंग से प्रस्तुत किया गया है। चित्र के एक हिस्से में सास आसन पर बैठी हैं और बहू उन्हें चाय अर्पित कर रही है, जबकि दूसरी ओर सास अपनी बहू को चाय पिलाती हुई नजर आती हैं। दोनों दृश्य मिलकर सेवा, सम्मान और आपसी अपनत्व का संदेश देते हैं।
जौनपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज दौलतपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि पूरी दुनिया में राजीव गांधी जी को संचार क्रांति के जनक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने संविधान संशोधन के माध्यम से महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकार देकर उन्हें आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। कांग्रेस जिला महासचिव विनोद तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्रा, संतोष तिवारी,पंकज शर्मा, दुर्गावती देवी, विनोद दूबे विनीत, सहित दर्जनों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जौनपुर। ब्राह्मण चेतना समिति के रासमण्डल स्थित मुख्यालय पर गोस्वामी तुलसी दास जी का जयन्ती समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम गास्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ आशीष पाठक अमृत के अमृतमय भजन से हुआ।सभाजीत द्विवेदी प्रखर' ने तुलसीदास के काव्य में श्रेय एवं प्रेय पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा० क्षितिज शर्मा ने धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक पक्षों पर प्रकाश डाला। पं. रामकृष्ण त्रिपाठी ने राम को शील, सौजन्य एवं मानवता की धरोहर बतलाया। लाल बिहारी त्रिपाठी एवं प. अरुण कुमार मिश्रा ने भी धर्म एवं त्याग का बृहद रूप में वर्णन किया। मानस द्वारा नैतिकता, मानवता इस कार्यक्रम में रामदयाल द्विवेदी, पूर्व सेलटैक्स कमिश्नर बी. डी. उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, अरूण त्रिपाठी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह 'प्रमुख' , शरद सिंह, अजय सिंह (नन्हे सिंह), अजय निगम, अमर नाथ मोदनवाल , सुरेंद्र नाथ तिवारी, कौशल त्रिपाठी,शशांक त्रिपाठी, नवीन सिंह,देवांश त्रिपाठी आदि ने परमभक्त गोस्वामी तुलसीदास को याद किया।
जौनपुर। यूपी चुनाव के ठीक पहले बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य विनोद तावडे को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने विनोद तावडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री तावड़े एक कुशल संगठक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी अगुवाई में एनडीए ने बिहार में 202 सीटों पर ऐतिहासिक विजय हासिल की। उन्होंने बिहार में तेजस्वी यादव की हवा निकाल दी और अब वह उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव की हवा निकाल कर ही दम लेंगे। मराठा (क्षत्रिय) समाज से आने वाले विनोद तावड़े महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले 6 महीने से वह लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से अखिलेश यादव के पीडीए समीकरण को तोड़ने में एनडीए कामयाब रहेगी।
Aug 25 2026, 20:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1