नवाचार, रचनात्मकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रेरक केंद्र बना कंपोजिट विद्यालय मातीपुर
मुरादाबाद के विकासखंड मूढापांडे के मातीपुर उर्फ मैनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में वर्तमान में 162 विद्यार्थी अध्ययनरत

मुरादाबाद। जब सीखने को प्रयोगों से, पढ़ाई को रचनात्मकता से और विद्यालय को बच्चों की प्रतिभा के मंच से जोड़ा जाए, तो शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहती। जनपद मुरादाबाद के विकासखंड मूढापांडे का कंपोजिट विद्यालय मातीपुर उर्फ मैनी इसी सोच को साकार करते हुए नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रेरणादायी मिसाल बन रहा है।

कंपोजिट विद्यालय मातीपुर उर्फ मैनी मूढापांडे में वर्तमान में 162 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और पिछले तीन वर्षों से नामांकन में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रधानाध्यापिका मंजू रानी सैनी ने सोमवार को बताया कि विद्यालय में ऐसे नवाचार किए जा रहे हैं, जिनका सीधा प्रभाव बच्चों की उपस्थिति, सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता पर दिखाई दे रहा है। नवाचार के क्षेत्र में उन्हें जनपद में प्रथम स्थान तथा शिक्षण में आईसीटी के प्रभावी प्रयोग के लिए जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त हो चुका है।

पढ़ाई बनी रोचक, बच्चे बने सक्रिय सीखने वाले :

विद्यालय में टीएलएम, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में शिक्षा, कॉन्सेप्ट मैपिंग और आईसीटी का नियमित प्रयोग किया जाता है। प्रत्येक शनिवार को रीडिंग कैंपेन, चित्रकला, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है। प्रतिदिन समाचार पत्र वाचन और प्रार्थना सभा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न बच्चों में पढ़ने की आदत और ज्ञान के विस्तार को बढ़ावा देते हैं।

कक्षा से आगे, हर क्षेत्र में उपलब्धियों की उड़ान :

विद्यालय के विद्यार्थी खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में पीटी में प्रथम, योग बालक वर्ग में तृतीय तथा लोकनृत्य बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत स्तर से लेकर डायट स्तर तक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

हर त्योहार बना सीखने का अवसर :

विद्यालय में त्योहारों को भी शिक्षा और रचनात्मकता से जोड़ते हुए ‘उत्सव नवाचार’ के रूप में मनाया जाता है। वहीं इको क्लब, मीना मंच और बाल संसद के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित की जा रही है। विद्यालय निपुण आकलन में निपुण घोषित हो चुका है। मिशन शक्ति के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा जा रहा है।

पुस्तकों से दोस्ती, सीखने की नई संस्कृति :

विद्यालय का पुस्तकालय बच्चों के लिए ज्ञान और कल्पना की दुनिया खोल रहा है। रंग-बिरंगी पुस्तकों और नियमित पठन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ने, समझने, सोचने और अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित की जा रही है। बच्चों की बनाई रचनाएं और गतिविधियां कक्षा-कक्षों को उनकी सृजनात्मकता का जीवंत मंच बनाती हैं।

बढ़ता नामांकन, बढ़ती उपलब्धियां और बच्चों में बढ़ता आत्मविश्वास :

नवाचार आधारित शिक्षण, रचनात्मक गतिविधियों और उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ यह विद्यालय ‘हमारे आदर्श विद्यालय’ की अवधारणा को जमीन पर उतारते हुए अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।
इनरव्हील क्लब आफ मुरादाबाद सिविल लाइंस ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव,पूनम रस्तोगी को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया
मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा 15 अगस्त 2026 को सिल्वर स्पून में भव्य “तीजोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं क्लब प्रेयर से हुआ। सभा के प्रारंभ में सचिव शुभि द्वारा क्लब प्रेसिडेंट पूनम रस्तोगी को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विनीता एवं सपना ने किया। इस अवसर पर मनोरंजक हाउजी, रोचक गेम्स एवं विभिन्न सरप्राइज एक्टिविटीज का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मृदुला, नीलम, विनीता, लीना एवं कृष्णा ने मनमोहक सावन गीत प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। वहीं शिल्पी, संगीता, ज्योति, रूपम एवं पल्लवी आदि ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।“महारानी” प्रतियोगिता में प्रेमवाला, रश्मि एवं पल्लवी ने भाग लिया, जबकि “तीज क्वीन” प्रतियोगिता में नीतू, रेनू, श्वेता, ईशा, सपना, लक्ष्मी, मेघा, नीलू आदि ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान इनरव्हील क्लब से संबंधित रोचक प्रश्न भी पूछे गए।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्लब की सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं को तीज से संबंधित सामग्री एवं क्लब की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, क्लब प्रेसिडेंट पूनम रस्तोगी, सचिव शुभि, रिंजू, आरती, कल्पना, शिवानी, मनीषा, प्रभा, बीनू, ज्योति सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने तीजोत्सव का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।
मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं और नवजातों को बांटी पोषण सामग्री

मुरादाबाद। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइन्स द्वारा महिला जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद के जच्चा-बच्चा केंद्र में सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्लब की अध्यक्ष पूनम रस्तोगी एवं सचिव शुभी रस्तोगी के नेतृत्व में गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को सेनेटरी पैड, नवजात शिशुओं के लिए डायपर तथा दलिया, बिस्किट, फल, जूस एवं अन्य पोषण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्सकों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया तथा पूनम गुप्ता  जी द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्तनपान के महत्व के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, क्लब अध्यक्षा पूनम रस्तोगी, क्लब सचिव शुभी रस्तोगी, नीलम, प्रेमवाला, विनीता, नीलू, मेघा,  सुनीता,ईशा,मनीषा, शालिनी, सुनीता 2 , संगीता,सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने सेवा, करुणा एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने महिला जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए अस्पताल की उत्कृष्ट व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए एक सकारात्मक और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करती हैं। क्लब ने चिकित्सकों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित कार्यों की भी सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित साई कार बाजार में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एस. नेयोल ने AICDA के सचिव सुनील शर्मा, उ.प्र. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलवीर सिंह, उपाध्यक्ष कौर सिंह, मुरादाबाद के उपाध्यक्ष मौ. आलम, सचिव वरुण कांत सक्सेना सहित सभी सदस्यों को AICDA की 10वीं निर्देशिका भेंट की।

बैठक में नेयोल जी ने ट्रेड सर्टिफिकेट, जीएसटी, ट्रिप रजिस्टर, भारत सरकार की नई गाइडलाइन तथा Spinny कंपनी से संबंधित व्यापारिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देकर सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
सेवा, सम्मान और नए संकल्प के साथ इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का नया सत्र शुरू
मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की ओर से बुधवार, 09 जुलाई 2026 को क्लब का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, क्लब प्रेयर एवं स्वागत नृत्य के साथ हुआ। सभा का संचालन क्लब की आई.पी.पी. शिवानी और आई.एस.ओ. ईशा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में क्लब की सचिव शुभि रस्तोगी ने अध्यक्षा पूनम रस्तोगी को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद अध्यक्षा पूनम रस्तोगी ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम का परिचय कराया। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल ने सभी पदाधिकारियों का पिन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए संस्कार केंद्र के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। साथ ही आई.डब्ल्यू. (Inner Wheel) ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब लोगो निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, पी.डी.सी. सोनल भाटिया, पी.डी.सी. आशा सिंह सहित ज्योति, कल्पना, रेनू, नीलम, सुनीता, श्वेता, नीतू, आरती, रिंजू, सोनिया, पल्लवी, विनीता, संगीता, कृष्णा, सपना, पूनम, प्रिंसी, रश्मि, प्रेमवाला, मृदुला, लक्ष्मी, प्रभा, सुधा, शिल्पी, अमिता, बीनू, दीपिका, नीलू, मेघा, रूपम, लीना तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम: कॉलोनी को हरा-भरा बनाने की अनूठी पहल
मुरादाबाद (कांठ रोड): पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी स्टोर (कांठ रोड, मुरादाबाद) की ओर से जी-ब्लॉक, रामगंगा विहार में काफी संख्या में पेड़-पौधे लगवाए गए। इस सराहनीय पहल में समाज के विभिन्न वर्गों और ज्वैलरी स्टोर की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कॉलोनी के सभी निवासियों ने इन पौधों की सुरक्षा और उचित रखरखाव की जिम्मेदारी लेते हुए एक माली की व्यवस्था की है। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी स्टोर के सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव मिस्टर मनोज कुमार और सेल्स एग्जीक्यूटिव मिस प्रगति ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।

इसके साथ ही कॉलोनी निवासी प्रेम बाला, वाणी शैली, अंजू, निशि, स्वाति, अक्षय, प्रकृति, रमेश और दलवीर सिंह ने भी इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।