कारगिल विजय दिवस पर जौनपुर में वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानंद झा (एडीएम, जौनपुर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल आलोक कुमार सिंह, विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. हरिनाथ यादव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मंजू यादव, बदलापुर के पूर्व लोकप्रिय विधायक बाबा दूबे, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह तथा मां दुर्गा स्कूल के प्रबंधक मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राम अभिलाष पाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का राज यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद की 8 वीर नारियों को 2,000 रुपए का चेक एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके अद्वितीय त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में नील दीप एकेडमी, जौनपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस सफल आयोजन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर के संरक्षक कैप्टन अजीत पांडेय, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, संयोजक डी.के., कार्यवाहक अध्यक्ष के.के. सिंह, महासचिव बलराम सिंह, संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह, के.के. दुबे, पेटी ऑफिसर राम सूरत यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सचिव लाल चंद मौर्य, तेज कुमार सिंह, राकेश सिंह, बनारसी यादव, राज बहादुर पाल, बिंदु सिंह, सुनील, त्रिलोकी नाथ शुक्ला सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानंद झा (एडीएम, जौनपुर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल आलोक कुमार सिंह, विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. हरिनाथ यादव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मंजू यादव, बदलापुर के पूर्व लोकप्रिय विधायक बाबा दूबे, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह तथा मां दुर्गा स्कूल के प्रबंधक मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राम अभिलाष पाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का राज यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद की 8 वीर नारियों को 2,000 रुपए का चेक एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके अद्वितीय त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में नील दीप एकेडमी, जौनपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस सफल आयोजन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर के संरक्षक कैप्टन अजीत पांडेय, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, संयोजक डी.के., कार्यवाहक अध्यक्ष के.के. सिंह, महासचिव बलराम सिंह, संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह, के.के. दुबे, पेटी ऑफिसर राम सूरत यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सचिव लाल चंद मौर्य, तेज कुमार सिंह, राकेश सिंह, बनारसी यादव, राज बहादुर पाल, बिंदु सिंह, सुनील, त्रिलोकी नाथ शुक्ला सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जौनपुर। जनपद के चंदवक स्थित बंशीपुर भैंसा गांव के मूल निवासी तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय से संलग्न लार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग में लंबे अरसे तक सांख्यिकी के प्रवक्ता रहे रीडर डॉ बबऊ पांडे का विगत दिनों निधन हो गया। अत्यंत विनम्र ,शालीन और धार्मिक प्रवृत्ति के डॉ पांडे चार भाइयों में तीसरे क्रमांक पर रहे। उनके बड़े भाई प्रवक्ता भैयालाल पांडे सेवानिवृत्ति के बाद गांव में ही रहते हैं। उनके तीनों बच्चे जय पांडे, विजय पांडे तथा श्वेता पांडे डॉक्टर हैं ,जबकि दामाद डॉक्टर मधुसूदन मिश्रा लखनऊ में ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। उनके भतीजे पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार पांडे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मृत्यु से जुड़े सभी कार्यक्रम बनारस स्थित उनके आवास पर किया जाएगा। परिवार के सदस्यों में संजय पांडे, नरेंद्र कुमार पांडे, कमलेश कुमार पांडे, पौत्र हर्ष पांडे, उत्कर्ष पांडे, राघवेंद्र पांडे ,चचेरे भाई महेंद्र पांडे ,वकील पांडे, पप्पू पांडे,चंदन पांडे, सूरज पांडे,पंकज पांडे, अभिषेक पांडे के अलावा साथ में कार्यरत सभी मित्रगण डॉ अवधेश त्रिपाठी, डॉक्टर भैरव शंकर उपाध्याय ,डॉ श्रीमती इंदू सिंह, डॉ गणेश लाल मेहता, डॉ ओमप्रकाश दुबे,डॉ डीएन सिंह,डॉ बीबी सिंह, डॉ जे डी दीक्षित, डॉ वेद प्रकाश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी करिया सिंह समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
जौनपुर। बिहार के भोजपुर जनपद के बिलौटी निवासी स्वर्गीय भरत तिवारी (पुत्र काशीराम तिवारी) के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बदलापुर के समाजसेवियों ने उनके पिता काशीराम तिवारी को 51,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि भरत तिवारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे।समाजसेवी ने कहा कि यदि भरत तिवारी का एनकाउंटर किसी धोखे या गलत तरीके से किया गया है, तो दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार को ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि न्याय व्यवस्था के माध्यम से दोषियों को अवश्य सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज भरत तिवारी युवाओं के लिए एक मिसाल बन गए हैं और समाज उनके परिवार के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर समाजसेवी गोलू शुक्ला, आनंद त्रिपाठी, देवा पंडित, सोनू शुक्ला, योगेश मिश्रा, केके तिवारी एवं सुशील मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। पण्डित बृजलाल शास्त्री एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा पुरस्कार समारोह का आयोजन मां गायत्री इंटर कॉलेज, बासूपुर, ढेमा में किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गौरतलब है कि मार्च माह में आयोजित मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 147 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। ब्लॉक स्तरीय इस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद 12 प्रतिभागियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थी भी शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के आयोजन एवं संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी पण्डित बृजलाल शास्त्री एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा निभाई गई।कार्यक्रम में मां भारती प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजक आशुतोष काशी, ट्रस्ट के संयोजक विंध्यवासिनी (संदीप), परीक्षा समिति के सदस्य रमेश मिश्रा, शुभम गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, मां गायत्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव, उप प्रधानाचार्य जय यादव, विद्यालय संचालक जितेन्द्र तिवारी तथा वीएमपीएम इंटर कॉलेज गांधी नगर के प्रधानाचार्य माताफेर मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में आयोजक आशुतोष काशी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के केवटली महराजगंज बाजार निवासी सेजल जायसवाल पुत्री अनुराग जायसवाल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के घोषित परिणाम सेजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में 585 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 99.2041082 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।जारी स्कोर कार्ड के अनुसार, सेजल जायसवाल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15,650 प्राप्त की है। वह ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) श्रेणी से हैं, जहां उनकी कैटेगरी रैंक 7,329 रही।
जौनपुर। बरसात के मौसम में बच्चों में होने वाली मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर सदर जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. कुलदीप निगम (पुत्र श्री विनोद निगम), निवासी महराजगंज बाजार, ने पत्रकार वार्ता के दौरान लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ. कुलदीप निगम ने बताया कि बारिश के मौसम में दूषित पानी, गंदगी और मच्छरों के बढ़ने से बच्चों में डायरिया, वायरल बुखार, टायफाइड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा त्वचा संबंधी संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को हमेशा स्वच्छ एवं उबला या शुद्ध पानी पिलाएं, ताजा एवं पौष्टिक भोजन दें, खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें तथा घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, पूरी बांह के कपड़े और आवश्यकतानुसार मच्छररोधी उपाय अपनाने की सलाह दी।डॉ. निगम ने कहा कि यदि बच्चे को तेज बुखार, लगातार उल्टी-दस्त, शरीर पर चकत्ते, सांस लेने में तकलीफ या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करें। स्वयं दवा लेने या झोलाछाप उपचार से बचें।पत्रकार वार्ता के माध्यम से उन्होंने आमजन से अपील की कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को समय-समय पर जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है।
जौनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात वैज्ञानिक व समाजसेवी सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने के खिलाफ तथा अन्य भूख हड़तालियों व धरना प्रदर्शन के समर्थन में आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को छात्र संगठन- एआईडीएसओ, युवा संगठन एआईडीवाईओ व ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की ओर से बदलापुर सब्जी मण्डी से जुलूस निकालकर इन्दिरा चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा दो। NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को भंग करो। सोनम वांगचुक व अन्य अनशनकारियों के ऊपर हमले करना बंद करो। हर तरह के पेपर लीक पर रोक लगाओ। NEET धके मृतक छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा दो। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करो। सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करो। पेपर लीक के दोषियों को कठोर सजा दो। इत्यादि नारों से आकाश गूंज उठा।
जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.सी. पांडेय एवं जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रभारी दीपक मिश्र ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री घनश्याम मिश्र (नखतपुर) ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से रमेश पाण्डेय (पुराहोलराय) को न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नागेंद्र मिश्र (वशिष्ठ), सुरेंद्रनाथ तिवारी, महेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, पंकज उपाध्याय (ब्लॉक अध्यक्ष), जगदीश उपाध्याय (प्रधान), राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अमरपाल तिवारी, राजकमल मिश्र (पत्रकार), राजेश उपाध्याय, राजेश दुबे, रमेश कुमार मिश्र, कल्पनाथ उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, भैयालाल उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, श्रीकांत पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, अखिलेश कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार पाण्डेय, इंद्रप्रकाश दुबे, प्रभुनाथ पाण्डेय, पीयूष दुबे, शुभम दुबे, संतोष कुमार दुबे, इंद्रेश कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार, अमन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भायंदर। महाराष्ट्र के मीरा रोड के योगी नगर में रविवार को बदलापुर (महाराष्ट्र) के वरिष्ठ समाजसेवी भरत दुबे को बिल्डर अनुराग मिश्रा ने सम्मानित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। मूल रूप से जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत मणिपुर गांव निवासी भरत दुबे लंबे समय से मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अपने मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के कारण उन्होंने समाज में एक अलग पहचान बनाई है। विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की लोगों ने सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान अनुराग मिश्रा ने कहा कि भरत दुबे जैसे समाजसेवी दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद मिश्रा, शिवसेना महिला मंडल बदलापुर की प्रभारी प्रीति मिश्रा, पत्रकार राजन मिश्रा, अभिजीत दुबे समेत कई शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Jul 27 2026, 10:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k