लव जिहाद रोकना है तो बेटियों को सुनाओ सीता और सावित्री की कथा : धर्मराज महाराज
![]()
जौनपुर। देश में बढ़ते लव जिहाद पर चिंता व्यक्त करते हुए करते हुए प्रख्यात कथावाचक पंडित धर्मराज तिवारी महाराज ने कहा कि लव जिहाद रोकना है तो बेटियों को सीता और सावित्री की कथा सुनाओ। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित डड़ारी गांव में पंडित वंशगोपाल उपाध्याय के यहां आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए उन्होंने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सीता माता का जीवन धैर्य, त्याग और मर्यादा का सबसे बड़ा आदर्श है, जो बेटियों को विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सावित्री की कथा नारी के दृढ़ संकल्प और बुद्धिबल को दर्शाती है, जिससे बेटियां जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करना सीख सकती हैं। पंडित धर्मराज तिवारी महाराज ने कहा कि इन कथाओं के माध्यम से बेटियां अपने परिवार, धर्म और संस्कृति से जुड़ी रहती हैं, जिससे वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या बहकावे में आने से बच सकती हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य रामअनंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, रमेश कुमार मिश्रा, शिक्षक अशोक कुमार सिंह, राजकुमार उपाध्याय, आशीष मिश्र ,विमल मिश्रा, धीरज उपाध्याय , ऋतिक उपाध्याय, आदर्श ,उत्कर्ष, टिंकू, अशोक शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला ,हृदय नारायण शुक्ला, भारत मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, रिंकू, प्रिंसु,टिल्लू, कमलेश मिश्रा, राम पूजन, हिमांशु पांडे, अखिलेश मिश्रा आदि का समावेश रहा। 29 जून से आरंभ कथा का समापन 6 जुलाई को होगा 7 जुलाई को महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी भक्तों से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है।![]()


जौनपुर। सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान और समस्याओं के निराकरण के लिए काम कर रही संस्था अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा 30 वर्षों के बाद सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश कुमार सिंह (मेडिकल कोर) का कल जनपद के खपडहा , शेरवा स्थित उनके घर पर स्वागत किया गया। संस्था द्वारा उनकी शानदार सेवाओं को याद करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सेवानिवृत्ति सेना अधिकारियों और सैनिकों में राजेश कुमार, के. के. सिंह, के. के. दुबे, देवेंद्र सिंह, सुनील शुक्ला, बलराम सिंह,सियाराम उपाध्याय, राम सूरत यादव, हौसला प्रसाद पाठक, राकेश सिंह, लाल चंद्र मौर्या, राज बहादुर, तेज बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, पन्ना लाल, बलवंत गुप्ता,सुरेश प्रसाद नागर,अमन सिंह, लाल बहादुर यादव, मनोज यादव,कुणाल यादव,आर . सी. यादव आदि का समावेश रहा। जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने भी सूबेदार दिनेश कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।
जौनपुर। जनपद के सिगरामऊ क्षेत्र के डंडारी ग्राम पंचायत में मुख्य यजमान वंशगोपाल दादा के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस परम पूज्य कथा व्यास धर्मराज महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत महात्म्य का रसपान कराया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से प्रेत योनि से भी मुक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने भगवान के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान सत्य, चित और आनंद स्वरूप हैं। कथा व्यास ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि जिस प्रकार तोता केवल मीठे और पके फलों पर ही अपनी चोंच मारता है, उसी प्रकार श्रीमद्भागवत कथा भी आम के पके फल के समान मधुर एवं कल्याणकारी है। उन्होंने ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धुंधकारी को भागवत श्रवण से प्राप्त मोक्ष की कथा का विस्तार से वर्णन किया।
जौनपुर। सरायभानी में सभाजीत मिश्रा परिवार द्वारा नव-निर्मित शिवमंदिर के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुसज्जित बग्गी, हाथी, घोड़े तथा 100 से अधिक चारपहिया वाहनों का काफिला शामिल रहा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा की शुरुआत सरायभानी स्थित मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद यात्रा बरजी, कल्याणपुर, केशीपुरा, नेवादा, कोल्हुआ, रामनगर, रसिकापुर, गौरा सहित विभिन्न गांवों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम में विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा),, विनय सिंह प्रमुख पति भाजपा नेता अभयराज यादव ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर परिवार के प्रमुख सदस्यों रामसजीवन मिश्रा, शिवप्रसाद मिश्रा (वैज्ञानिक), छोटेलाल दुबे (व्यवसायी), जितेंद्र मिश्रा (समाजसेवी), अजय, आलोक एवं आदर्श सहित अन्य सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया।श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच शोभायात्रा एवं धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ।
जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियों के क्रम में विकास खण्ड महराजगंज के सभागार में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अमरनाथ निषाद द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी संविदा व्यवस्था में कार्य करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करना, न्यूनतम ₹24,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करना, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करना, मानव संसाधन नीति लागू करना तथा ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा, अवकाश एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराना शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश के सभी जनपदों से जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, किन्तु अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रदेश के लगभग 36,000 ग्राम रोजगार सेवकों में व्यापक असंतोष एवं रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवक 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे। इसके अतिरिक्त जवाहर भवन, इंदिरा भवन, भाजपा कार्यालय, चारबाग रेलवे स्टेशन तथा राजभवन गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा।
जौनपुर। रेगिस्तान की भीषण गर्मी और ग्लेशियर में कड़ाके की ठंडी के बीच भी देश की सीमाओं पर दिन रात डटे रहने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का सबसे पहला कर्तव्य है। उनके अदम्य साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी पाते हैं। गोधना स्थित अपने आवास कैलाशपति पर अखिल भारतीय पूर्व सेना परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र सिंह और बदलापुर तहसील अध्यक्ष नायब सूबेदार सुनील शुक्ला का सम्मान करने के बाद उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा सैनिकों के साहस, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। वे सीमाओं के प्रहरी होते हैं जो किसी भी बाहरी खतरे या आंतरिक संकट से देश की रक्षा करते हैं। उनके निस्वार्थ बलिदान के कारण ही नागरिक अपने घरों में सुरक्षित और चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि देश की असली हीरो हमारे वीर सैनिक हैं। हमें जहां भी सैनिक नजर आए हमें उनका बढ़ चढ़कर सम्मान करना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों को भी उनके त्याग, बलिदान और शौर्य की बातें बतानी चाहिए, ताकि वह उनसे प्रेरणा ले सकें। सैनिकों का सम्मान राष्ट्रप्रेम का सम्मान है।
जौनपुर। स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास (बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक) का मुख्य आधार होते हैं। यह उन्हें बुनियादी शिक्षा, जीवन कौशल (समय प्रबंधन, अनुशासन), और आत्मनिर्भरता सिखाकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं, जो एक जिम्मेदार नागरिक और सफल पेशेवर बनने के लिए आवश्यक है। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित घनश्यामपुर में शिल्वेय कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के संचालन के पूर्व आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र गौरव सिंह तथा प्रधानाचार्य श्रीमती आरती सिंह ने का स्वागत किया। स्कूल में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में रखे गए शैक्षणिक संसाधनों की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राजकेशर सिंह के पौत्र राजा सिंह, उद्योगपति अरविंद सिंह,पूर्व शिक्षक अमर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह , स्कूल प्रबंधक अरुण सिंह, सुभाष सिंह नेता, कैलाश नाथ पांडे सरपंच, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अमित सिंह, जगदीश सिंह , वीरेंद्र सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित घनश्यामपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सम्मानित नागरिक जयप्रकाश सेठ (उम्र 77 वर्ष) के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त किया तथा उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।
Jul 02 2026, 12:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k