ग्राम रोजगार सेवक एक जुलाई को करेंगे विधानसभा घेराव, बैठक में बनाई गई रणनीति
जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियों के क्रम में विकास खण्ड महराजगंज के सभागार में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अमरनाथ निषाद द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी संविदा व्यवस्था में कार्य करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करना, न्यूनतम ₹24,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करना, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करना, मानव संसाधन नीति लागू करना तथा ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा, अवकाश एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराना शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश के सभी जनपदों से जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, किन्तु अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रदेश के लगभग 36,000 ग्राम रोजगार सेवकों में व्यापक असंतोष एवं रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवक 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे। इसके अतिरिक्त जवाहर भवन, इंदिरा भवन, भाजपा कार्यालय, चारबाग रेलवे स्टेशन तथा राजभवन गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में संतोष मिश्रा, मूलचंद सरोज, राजकुमार, सूर्यलाल, उमर, राम आसरे, पिंटू गौतम, प्रमोद कुमार, संजू वर्मा, संगीता पटेल, गीता यादव, सुनीता पाल, शिल्पा पटेल, सुमन मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ग्राम रोजगार सेवकों ने अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियों के क्रम में विकास खण्ड महराजगंज के सभागार में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अमरनाथ निषाद द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी संविदा व्यवस्था में कार्य करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करना, न्यूनतम ₹24,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करना, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करना, मानव संसाधन नीति लागू करना तथा ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा, अवकाश एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराना शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश के सभी जनपदों से जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, किन्तु अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रदेश के लगभग 36,000 ग्राम रोजगार सेवकों में व्यापक असंतोष एवं रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवक 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे। इसके अतिरिक्त जवाहर भवन, इंदिरा भवन, भाजपा कार्यालय, चारबाग रेलवे स्टेशन तथा राजभवन गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा।

जौनपुर। रेगिस्तान की भीषण गर्मी और ग्लेशियर में कड़ाके की ठंडी के बीच भी देश की सीमाओं पर दिन रात डटे रहने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का सबसे पहला कर्तव्य है। उनके अदम्य साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी पाते हैं। गोधना स्थित अपने आवास कैलाशपति पर अखिल भारतीय पूर्व सेना परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र सिंह और बदलापुर तहसील अध्यक्ष नायब सूबेदार सुनील शुक्ला का सम्मान करने के बाद उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा सैनिकों के साहस, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। वे सीमाओं के प्रहरी होते हैं जो किसी भी बाहरी खतरे या आंतरिक संकट से देश की रक्षा करते हैं। उनके निस्वार्थ बलिदान के कारण ही नागरिक अपने घरों में सुरक्षित और चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि देश की असली हीरो हमारे वीर सैनिक हैं। हमें जहां भी सैनिक नजर आए हमें उनका बढ़ चढ़कर सम्मान करना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों को भी उनके त्याग, बलिदान और शौर्य की बातें बतानी चाहिए, ताकि वह उनसे प्रेरणा ले सकें। सैनिकों का सम्मान राष्ट्रप्रेम का सम्मान है।
जौनपुर। स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास (बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक) का मुख्य आधार होते हैं। यह उन्हें बुनियादी शिक्षा, जीवन कौशल (समय प्रबंधन, अनुशासन), और आत्मनिर्भरता सिखाकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं, जो एक जिम्मेदार नागरिक और सफल पेशेवर बनने के लिए आवश्यक है। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित घनश्यामपुर में शिल्वेय कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के संचालन के पूर्व आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र गौरव सिंह तथा प्रधानाचार्य श्रीमती आरती सिंह ने का स्वागत किया। स्कूल में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में रखे गए शैक्षणिक संसाधनों की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राजकेशर सिंह के पौत्र राजा सिंह, उद्योगपति अरविंद सिंह,पूर्व शिक्षक अमर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह , स्कूल प्रबंधक अरुण सिंह, सुभाष सिंह नेता, कैलाश नाथ पांडे सरपंच, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अमित सिंह, जगदीश सिंह , वीरेंद्र सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित घनश्यामपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सम्मानित नागरिक जयप्रकाश सेठ (उम्र 77 वर्ष) के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त किया तथा उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।
जौनपुर। किसी भी स्वस्थ और प्रगतिशील लोकतंत्र की आत्मा उसके नागरिकों की समानता पर टिकी होती है। जब महिलाओं का अपमान या उनके साथ भेदभाव होता है, तो यह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों (जैसे- स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व) का हनन होता है। महिलाओं के बढ़ते अपमान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब बदलापुर विधानसभा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं की मान्यता वाले हिंदू धर्म में महिलाओं के अपमान की कोई जगह नहीं है।सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ की गई एक अश्लील टिप्पणी को लेकर भाजपा नेत्री सुचिता तिवारी द्वारा बदलापुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत को जायज बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी महिला का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके घर में भी बहू बेटियां रहती हैं। ऐसे लोगों के पास पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए।

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरभानपुर गांव में 21 जून की शाम को समाजसेवी रामआसरे मिश्र के आवास पर उनके नए घर केशव कुंज के गृह प्रवेश के निमित्त विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में देश के अनेक बड़े कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अनेक जाने-माने लोग उपस्थित रहे। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिश्रा परिवार तथा उपस्थित समस्त लोगों को शुभकामनाएं दी। नालासोपारा स्थित दुबे स्टेट के युवराज कहे जाने वाले अमित ओमप्रकाश दुबे देवरिया स्थित अपने गांव से चलकर कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक बाबा दुबे के भाई प्रेमप्रकाश दुबे, समाजसेवी केशव सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, प्रधान अनिल पांडे, भूमि विकास बैंक , मछली शहर के प्रबंधक अशोक शुक्ल , डायरेक्टर रमेश कुमार गौतम, प्राध्यापक रमाशंकर शुक्ल, प्राध्यापक विनय कुमार शुक्ला, अधिवक्ता विजय कुमार शुक्ला, डॉ राजदेव दुबे, डॉ श्याम पांडे, एड नागेंद्र प्रताप सिंह, युवा समाजसेवी सुरेश यादव,समाज सेवक महेंद्र प्रताप सिंह,प्राध्यापक हरमिंदर सिंह , मुख्याध्यापक विनोद कुमार उपाध्याय, एड. सुधीर शुक्ला, स्वामीनाथ पांडे, संजय कुमार सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। राम आसरे मिश्र के छोटे भाई प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा तथा ओंकार नाथ मिश्र ने कवियों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। यज्ञ आचार्य पंडित तिलेश्वर नाथ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन को संपादित किया। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कवि सम्मेलन के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए गांव की मिट्टी को कविता की जननी बताया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ प्रेम शंकर द्विवेदी भास्कर ने की। राजेंद्र प्रसाद पांडे गड़बड़, संजय सिंह सागर, मार्तंड मोहन मिश्र, डॉ सपना मिश्रा प्रज्ञा तिवारी, शिवानंद चौबे तथा प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। डॉ प्रेम कुमार द्विवेदी के 12वें उपन्यास पूनम की रात का भी विमोचन किया गया। अंत में रतन कुमार मिश्र पप्पू गुरु ने मिश्रा परिवार की तरफ से समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jun 28 2026, 18:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k