84 कोसीय परिक्रमा महंत, महासचिव एवं प्रधानाचार्य के द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों का किया गया सम्मान
रितेश मिश्रा
बेनीगंज (हरदोई)। मंगलवार को लगभग 4:00 बजे बेनीगंज स्थित सीबीजी इंटर कॉलेज आफ साइंस कुर्सी रोड के प्रांगण में 84 कोशिय परिक्रमा समिति के महंत, महासचिव एवं प्रधानाचार्य के द्वारा उपस्थित संतो एवं क्षेत्रीय सम्मानित पत्रकार बंधुओ का सम्मान किया गया।
यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष जनपद हरदोई एवं जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य से 84 कोसीय परिक्रमा प्रारंभ होकर मिश्रित तीर्थ पर विश्राम लेती है। जिसमें क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ का इस परिक्रमा में विशेष योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य रहता है। जिसके मद्देनजर रखते हुए 84 कोसीय परिक्रमा समिति के महासचिव संतोष दास खाकी ने क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ को स्मृति चिन्ह, माला, पेन, रामपटा एवं प्रसाद देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया।इसी कड़ी में उन्होंने कहा की पत्रकार देश का चतुर्थ स्तंभ है। जिनकी कलम की ताकत से परिक्रमा में प्रत्येक वर्ष अव्यवस्थाओं से व्यवस्थाएं परिवर्तित होती नजर आती हैं और शासन प्रशासन जाग उठता है।जिसमें पत्रकार बंधुओ की महती योगदान रहता है। उसी कड़ी में मंगलवार को 4:00 बजे सीबीजी इंटर कॉलेज आफ साइंस कुर्सी रोड बेनीगंज में समस्त क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में आए हुए संत महात्माओं का स्वागत श्री तिवारी ने किया। उन्होंने संत महात्माओं के पधारने पर आशीर्वाद लेते हुए आभार प्रकट किया है।
इस मौके पर 84 कोसीय परिक्रमा समिति अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री महंत नन्हकू दास जी महाराज एवं पत्रकार बंधुओ में अरुणेश बाजपेई, संतोष मिश्रा, पुनीत मिश्रा, राजीव रंजन त्रिपाठी, पीयूष तिवारी,विमल त्रिपाठी,सुदेश शुक्ला,नरेंद्र शुक्ला, बुद्धसेन सोनी,रोहित मिश्रा, हिमांशु तिवारी, शुभम सोनी, पंकज सिंह सहित पड़ाव प्रमुख गिरधरपुर उमरारी दुर्गा शरण सोनी, महेंद्र प्रताप सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k