बिल्कीस कालेज ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित 
रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद नगर के विल्कीस इन्टर कालेज मूजा गढ़ में एखलाक खान उर्फ राजू सर के मार्ग दर्शन में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह मंगलवार दोपहर एक बजे आयोजित किया गया कार्यक्रम में छात्र/छात्राओ ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियो का स्वागत किया बिल्कीस इन्टर कालेज की कक्षा .10 व 12 एक दर्जन से अधिक छात्र/छात्राओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुपेश कुमार वर्मा अन्नू एडवोकेट पार्षद नगर निगम शाहजहापुर ने हाईस्कूल की कायनात, आशीष कुमार,नितिन कुमार शहजिल,अंसार व इन्टरमीडिएट की इच्छा अग्निहोत्री,उन्जिला हुदा,श्रेष्ठी द्विवेदी आदि को सम्मनित किया। उन्होंने कालेज के सभी टापर छात्र / छात्राओ के उज्जल भविष्य की कामना करते हुए कहा शिक्षा से बच्चो का बहुमुखी विकास होता है। जिन विद्यार्थियों ने टाँप करके कोलज व अपने माता पिता का नाम रोशन किया वे सभी बधाई के पात्र हैँ।आने वाले समय में इस कोलेज की छात्र/छात्राऐ उच्च शिखर पर पहुंच कर कालेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे।
प्रबन्धक शाहिद खान के अतिथि गणो का स्वागत करते हुये कहा कि सभी कालेज के विद्यार्थी व कालेज के अध्यापक / अध्याविकाओ ने लगन मेहनत से छात्र छात्राओ को शिक्षा दी है। आज बेहतरीन शिक्षा के लिये नगर में बिलकीस कालेज का नाम है। इसके लिये मुख्य रूप से राजू सर का बहुत बड़ा योगदान है।
प्रधानाचार्या अजरा नईम ने कहा सभी कालेज के टापर छात्र / छात्रओ ने कालेज व माता पिता का नाम रोशन किया उनके उज्जल भविष्य की कामना करती हूँ आने बाले वक्त मे इस कालेज की छात्र /छात्राए नगर शाहाबाद का नाम रोशन करेगी।अध्यक्ष रिजवान अली एडवोकेट मे सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि खुशी का महोल देखने को मिल रहा है। वह सिर्फ अच्छी शिक्षा की बदौलत है क्योंकि बिना शिक्षा के हम सब का जीवन अधूरा है . इसलिये शिक्षा जरूरी है शिक्षा से हम सब ऊची ऊची बुलन्दियो पर पहुंच जाते है कालेज के टापर : छात्र / छात्राओ बधाई के पात्र है।
नासिर खान एडवोकेएट,स्वालेह खान एड० सबील खान एड० आदि लोगो ने अपने विचार रखे और  छात्र /छात्राओ को बधाई दी।
. क्रार्यक्रम मे कालेज के अध्यापक बलराम कुशवाहा शिवम प्रजापति नवीन निहार अनुज कुमार तनवीर अली शाहिल खान योगेश कुमार सद्दाम खाँ . . अध्यापिका साहिबा खान सदफ अनवर रमीजा सिद्धीकी जोहा आदि मौजूद रहे।
हरदोई में महिला अभिभावक से अभद्रता पर मुक़दमा दर्ज
रितेश मिश्रा
हरदोई में शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में एक महिला अभिभावक के साथ हुई अभद्रता ने पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया।इस चर्चित मामले में पुलिस ने आखिरकार सख्त रुख अपनाते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता नीलम वर्मा की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में दर्ज इस FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। 26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने जैसे ही इस पूरे कांड को उजागर किया, प्रशासन की नींद टूटी और कार्रवाई का पहिया तेजी से घूमने लगा।

दरअसल, पूरा मामला 24 अप्रैल का है, जब नीलम वर्मा अपनी बेटी अलीशा के भविष्य की चिंता लेकर स्कूल पहुंची थी। लेकिन उसे क्या पता था कि शिक्षा के इस मंदिर में उसे सम्मान नहीं,बल्कि अपमान मिलेगा।आरोप है कि कॉपियों की खरीद के नाम पर उस पर आर्थिक दबाव बनाया गया। जब उसने मजबूरी में कुछ दिन की मोहलत मांगी, तो स्कूल प्रबंधन का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि उसे अपमानजनक शब्दों और कथित जातिसूचक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई—और 26 अप्रैल को जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पूरे जिले में गुस्से की लहर दौड़ गई।

वीडियो सामने आते ही माहौल गरमा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और स्कूल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. अजीत सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की और खुद टीम के साथ स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच कराई।जांच के दौरान न सिर्फ घटना की सच्चाई खंगाली गई,बल्कि विद्यालय के संचालन और भवन के मानकों को भी परखा गया।

प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद BSA ने खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय की प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। यहीं नहीं, उन्होंने सख्ती दिखाते हुए स्कूल की प्रबंधक ममता मिश्रा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी, ताकि जांच निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के पूरी हो सके। आदेश में साफ चेतावनी भी दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बंद पड़े मकान में शव लटकता हुआ मिला
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया गांव में बंद पड़े मकान के अंदर शव लटकता हुआ मिला । जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव देख कर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिक्षा माफियाओं के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने खोला मोर्चा
रितेश मिश्रा
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हरदोई इकाई के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए न्यू सनबीम स्कूल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में अभाविप अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा और प्रांत सहमंत्री शिवम मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि जब-जब छात्रों का शोषण किया जाएगा, विद्यार्थी परिषद ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी। वहीं प्रांत सहमंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि छात्रों और उनके परिवारों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद हर परिस्थिति में छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
जिला संयोजक पुनीत सिंह भोला ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों के लिए लगातार संघर्षरत है। छात्रों के साथ हो रहे उत्पीड़न और शिक्षा के नाम पर हो रहे व्यावसायीकरण को बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा को व्यापार बनाने वालों को परिषद पनपने नहीं देगी और ऐसे शिक्षा माफियाओं के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
प्रदर्शन में प्रांत कार्यसमिति सदस्य प्रांशु बाजपेयी, विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति पाल, नम्रता, रिया, अभिषेक, विनोद, रामजी, प्रियांशू सिंह, दिव्यांश चौहान, नगर मंत्री वरुण मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरदोई में महिला अभिभावक से अभद्रता पर मुक़दमा दर्ज
रितेश मिश्रा
हरदोई में शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में एक महिला अभिभावक के साथ हुई अभद्रता ने पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया।इस चर्चित मामले में पुलिस ने आखिरकार सख्त रुख अपनाते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता नीलम वर्मा की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में दर्ज इस FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। 26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने जैसे ही इस पूरे कांड को उजागर किया, प्रशासन की नींद टूटी और कार्रवाई का पहिया तेजी से घूमने लगा।

दरअसल, पूरा मामला 24 अप्रैल का है, जब नीलम वर्मा अपनी बेटी अलीशा के भविष्य की चिंता लेकर स्कूल पहुंची थी। लेकिन उसे क्या पता था कि शिक्षा के इस मंदिर में उसे सम्मान नहीं,बल्कि अपमान मिलेगा।आरोप है कि कॉपियों की खरीद के नाम पर उस पर आर्थिक दबाव बनाया गया। जब उसने मजबूरी में कुछ दिन की मोहलत मांगी, तो स्कूल प्रबंधन का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि उसे अपमानजनक शब्दों और कथित जातिसूचक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई—और 26 अप्रैल को जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पूरे जिले में गुस्से की लहर दौड़ गई।

वीडियो सामने आते ही माहौल गरमा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और स्कूल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. अजीत सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की और खुद टीम के साथ स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच कराई।जांच के दौरान न सिर्फ घटना की सच्चाई खंगाली गई,बल्कि विद्यालय के संचालन और भवन के मानकों को भी परखा गया।

प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद BSA ने खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय की प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। यहीं नहीं, उन्होंने सख्ती दिखाते हुए स्कूल की प्रबंधक ममता मिश्रा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी, ताकि जांच निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के पूरी हो सके। आदेश में साफ चेतावनी भी दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी ने मल्लावां कोतवाल को किया निलंबित
रितेश मिश्रा
हरदोई: एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना मल्लावां में तैनात प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल ग्राम गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा से संबंधित प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने यह कार्रवाई की है। साथ ही मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न बरतें, अन्यथा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव; परिवार में मचा कोहराम*
रितेश मिश्रा
हरदोई/पाली थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान भारत पुत्र नत्थू (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी, एक पुत्र और दो बेटियां हैं, जिनका पालन-पोषण उसी पर निर्भर था।ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक को शराब पीने की आदत थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर तनाव हुआ, जिसके बाद वह घर से निकल गया।कुछ देर बाद गांव के उत्तर दिशा में स्थित रत्नापुर निवासी श्रीपाल के बाग में गूलर के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।इस घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गंगा एक्सप्रेसवे लूटकांड: दो और वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पहले ही कई को भेज चुकी है जेल*

रितेश मिश्रा
सवायजपुर हरदोई/गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कुछ दिन पहले हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस पहले ही कर चुकी है, जिसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में फरार चल रहे दो और वांछित आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, मुकदमे का मुख्य अभियुक्त नीतेश उर्फ छोटू अपने एक साथी के साथ जमानत करवाने के उद्देश्य से अपने ससुराल बरवन लोनार आया हुआ था। रात्रि का फायदा उठाकर वह अपने ससुरालियों से मिलने के बाद पकड़े जाने के डर से गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से पैदल हुल्लापुर की ओर जा रहा था।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। उपनिरीक्षक अतुल गुप्ता, उपनिरीक्षक रंजीत चौधरी समेत पुलिस टीम को मुबारकपुर पुलिया के पास चेकिंग के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार भी पुलिस बल और मुखबिर के साथ मौके पर पहुंचे और सघन चेकिंग शुरू की गई।इसी दौरान सर्विस लेन पर करीब 100 मीटर दूरी पर दो संदिग्ध युवक तेजी से रुपापुर की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुबारकपुर पुलिया के अंडरपास से लगभग 100 मीटर आगे खितौली जाने वाली सर्विस लेन पर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी पहले से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस अन्य एक संभावित आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है
थाना अध्यक्ष प्रिंस कुमार का प्रभावी कार्यकाल, अपराधियों पर कसी नकेल*
रितेश मिश्रा
हरदोई/सवायजपुर थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष प्रिंस कुमार का कार्यकाल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार चर्चा में बना हुआ है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए कई चोरी और आपराधिक घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया है, जिससे आमजन के बीच सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।प्रिंस कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और सूचनाओं के आधार पर की जा रही कार्रवाई का ही परिणाम है कि कई मामलों में त्वरित सफलता हासिल हुई। खास तौर पर गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कुछ समय पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस प्रकरण में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाने का कार्य किया।थाना अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई के पीछे टीमवर्क की अहम भूमिका होती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना टीम के सहयोग के इस तरह की सफलता संभव नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि सवायजपुर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस आगे भी इसी तरह निरंतर कार्रवाई करती रहेगी, ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे और जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
स्थानीय लोगों का भी मानना है कि पुलिस की सक्रियता के चलते क्षेत्र में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगा है और लोगों में विश्वास बढ़ा है।
भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, आधा दर्जन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के तिऊर चौगमा गांव में भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया घटना के नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। नीलम पत्नी रमेश चंद दीक्षित निवासी तिऊर चौगमा के अनुसार गांव के दिनेश चंद्र दीक्षित, आदित्य, आनंद, ओमप्रकाश उर्फ बड़े भैया, विकास दीक्षित एवं विशेष कुमार तिवारी ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। जब विरोध किया गया तो उक्त दबंगों ने उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।