बलरामपुर में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में संगोष्ठी आयोजित
![]()
बलरामपुर,18 अप्रैल 2026 — जनपद बलरामपुर के ज्योति टॉकीज कैंप कार्यालय में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर के विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता,समान अधिकार और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। रस्तोगी ने कहा कि “सम्मान अभियान 2026” का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री पलटू राम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को जो संविधान दिया,वह विश्व का सबसे सशक्त लोकतांत्रिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर सदर गोविंद सोनकर,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी एवं श्रीमती वंदना पासवान,वरिष्ठ नेता राजाराम गौतम,भाजपा नेता सूरज सोनकर,जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा श्री मनोज कुमार आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा अमन कनौजिया,मंडल अध्यक्ष पांडव पासवान,प्रधान अमरेश पासवान,पूर्व प्रधान राम सरन सरोज,प्रधान बिन्देश्वरी शिल्पकार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद गौतम,संजय सोनकर,राजेश भारती एवं सोनू गौतम सहित अनुसूचित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
संगोष्ठी का समापन समाज में एकता,समानता और बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ किया गया।![]()
![]()


बलरामपुर। महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में कांग्रेस, सपा सहित इंडी गठबंधन के घटक दलों द्वारा विरोध में मतदान किए जाने से महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने के इस प्रयास को देश की नारीशक्ति कभी नहीं भूलेगी और आने वाले प्रत्येक चुनाव में इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
बलरामपुर तुलसीपुर 16 अप्रैल 2026 को आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर वार्ड नंबर 1 देवीपाटन वार्ड से भाजपा की निर्विरोध सभासद मीना कुमारी किन्नर के निधन के उपरांत आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आदर्श नगरपंचायत तुलसीपुर में एक शोक सभा आयोजित हुई जिसमें अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे की उपस्थिति में सभी सभासद गण शिव कुमार वाल्मीकि, विजय प्रताप सोनी, शिव कुमार गुप्ता,राम दयाल सोनी, विवेक मोदनवाल,अशोक कुमार,अरशद, शकील, लड्डू,आसिफ,सूरज मोदनवाल, जय सिंह,सहित सभी नगर पंचायत कर्मचारी बंधुओं ने मीना जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा के शान्ति हेतु 2मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया जिसमें अधिशासी अधिकारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला, विजय प्रताप सोनी ने उनके साथ किए हुए कार्यों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुएं भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की अशोक कुमार, शिवकुमार गुप्ता, सूरज मोदनवाल ने भी उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया l
तुलसीपुर - सहालग का सीजन शुरू होने के साथ रसोई गैस की किल्लत व शादियों व आगामी जेठ माह में बड़े मंगल पर भंडारा व मांगलिक आयोजनों में रसोई गैस की उपलब्धता कराए जाने को लेकर उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को सौंपकर समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की।
बलरामपुर, तुलसीपुर 16 अप्रैल आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर सभागार में प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सदस्यों (सभासदों) का शपथ ग्रहण समारोह मैं श्रीमती सिद्धेश्वरी कसौधन सुनील सोनी सूरज मोदनवाल को पद और गोपनीयता की शपथ एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत द्वारा दिलाई गई इस मौके पर तुलसीपुर स्थानीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला मुख्य अतीत के रूप में उपस्थित रहे वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कहकशां फिरोज ,अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे अदनान फिरोज, विष्णु देव गुप्ता, श्याम अग्रहरि रूपचंद गुप्ता रामकुमार गुप्ता विजय प्रताप सोनी शिव कुमार वाल्मीकि सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं
Apr 20 2026, 18:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k