विश्व हिंदू महासंघ का 46वां स्थापना दिवस: बलरामपुर में निकली भव्य बाइक रैली, झंडारोहण कर मनाया गया उत्सव
बलरामपुर, 12 अप्रैल। विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया ने किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर संगठन की एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
यह बाइक रैली गौरा चौराहा स्थित मथुरा बिलासपुर मंदिर से प्रारंभ होकर भगवतीगंज, राम जानकी मंदिर, वीर विनय चौराहा एवं हनुमान मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिला कार्यालय पहुंची। जहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया कार्यक्रम को संबोधित किया । इस दौरान चौधरी विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में महंत गुरु अवैद्यनाथ द्वारा नेपाल से विश्व हिंदू महासंघ की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज में एकता और जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर जीवनलाल, विजय प्रताप सोनी, शिवकुमार वाल्मीकि, प्रेमनाथ मिश्रा, संतोष कुमार दुबे, मिथिलेश गिरी, सुग्रीव कश्यप, रामकिशन चौधरी, जय सिंह, मातेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद द्विवेदी, बनारसी जायसवाल, रामसूरत यादव, गिरिजा प्रसाद पांडे, चेतराम यादव, सुनील तिवारी, रवि प्रताप यादव, राहुल यादव, श्रीराम जायसवाल, अजय कुमार तिवारी, शिवप्रसाद मिश्र, विश्वनाथ गिरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बलरामपुर, 12 अप्रैल। विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया ने किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर संगठन की एकता और जागरूकता का संदेश दिया।

बलरामपुर । विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के निर्देशन में 1 से 15 तारीख तक जिलेवार बैठक होना तय हुआ है जिसमें जनपद बलरामपुर के कार्यालय पर 6 अप्रैल को एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी 12 अप्रैल को स्थापना दिवस पूरे जनपद सहित जिला कार्यालय बलरामपुर पर मनाए जाने वह घर-घर भगवा झंडा वितरण को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया, संगठन के प्रचार प्रसार और सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया तथा गांव-गांव की इकाई से लेकर जिले के हर ब्लॉक तहसील स्तर पर सभी को एक साथ जोड़ने की बात तय हुई।
बलरामपुर तुलसीपुर-7 अप्रैल उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा तुलसीपुर में पी डब्लू डी की खाली पड़ी भूमि पर रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव पारित होने से उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
बलरामपुर: बलरामपुर महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। इसी क्रम में 5 वर्षीय अन्वीक्षा सिंह ने 'बेटियों' गीत पर अपना मनमोहक नृत्य पेश कर सबका दिल जीत लिया। अन्वीक्षा की प्रस्तुति देख दर्शकों ने खड़े होकर उसका उत्साहवर्धन किया।
बलरामपुर । बलरामपुर महोत्सव का आगाज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस उत्सव की शुरुआत राहगीरी कार्यक्रम से हुई, जिसने शहर के माहौल को उत्सवमयी बना दिया।
1 hour and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1