बिल्थरा रोड में अखिल क्षत्रिय महासभा का भव्य कार्यक्रम आयोजित बिल्थरा रोड में अखिल क्षत्रिय महासभा का भव्य कार्यक्रम आयोजित
बिल्थरा रोड स्थित द्वारिका मैरेज हॉल में अखिल क्षत्रिय महासभा का प्रथम कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह बघेल रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
संगठन अध्यक्ष (देवरिया) अरविंद सिंह ‘मामा’ एवं महामंत्री रणवीर सिंह ने बिल्थरा रोड क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने हेतु लोगों से एकजुट होने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक जयंत कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला संरक्षक (बलिया) रजनीकांत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भैया ओम जी सिंह रहे।
इस मौके पर रणजीत सिंह, अजय सिंह, अनिल कुमार, रंजीत सिंह (पत्रकार), राजेश सिंह, अमरनाथ सिंह (एडवोकेट), शमशेर बहादुर सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान बिरादरी के संगठन को मजबूत करने, समाज के उत्थान एवं एकता पर चर्चा की गई। साथ ही निःशुल्क गरीब बच्चों की शिक्षा तथा गरीब कन्याओं की सहायता के लिए सभी ने सामूहिक संकल्प लिया। समाज के सुख-दुःख में बिना भेदभाव के सहयोग करने की भावना को भी मजबूती देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और संगठन को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।






कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अमित जायसवाल जैसे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता को नगर पंचायत में जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित जायसवाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।
बलिया। आस्था, श्रद्धा और सेवा की इस पावन घड़ी में बलिया जिले ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु गंगा में पुण्य स्नान कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जिले के समाजसेवी युवाओं ने मानवता की गंगा बहा दी।
कदम चौराहा से गंगा घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 2 बजे तक लगातार 20 हज़ार से अधिक भोजन पैकेटों और प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को डिब्बाबंद भोजन प्रेम और आदर के साथ बांटा गया। ठंडी रात और भारी भीड़ के बावजूद युवाओं का जोश और सेवा भावना देखते ही बनती थी।
इस सेवा अभियान का नेतृत्व ग्रैंड महाराजा परिवार की ओर से किया गया, जिसके मुखिया सुधांशु सागर मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ रोशन राय, राज गुप्ता, अभिषेक सिंह, उमेश राय सहित कई समाजसेवी साथी इस आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं और वक्ताओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जीवन, पराक्रम, नीति, धर्म और मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं में राजेश जी,अंकुर जायसवाल, रवि जायसवाल, किशन, आशीष, अमन , विशाल , गुलाब चन्द भोलू सन्नी,आदि ने अपने-अपने संबोधन में कुलगुरु के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में एकता, अनुशासन तथा प्रगति का संदेश दिया। नगर पंचायत व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत मंटू ने कहा कि “भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के आदर्श आज भी समाज के मार्गदर्शक हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”वहीं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े विनोद कुमार पप्पू ने अपने संबोधन में कहा कि “आज जायसवाल समाज के लोग राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में कई समाजसेवी उम्मीदवार समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने समाज के प्रतिनिधियों को सहयोग और प्रोत्साहन देना चाहिए। ”पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्ति और उत्साह से भरा रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयघोष से धर्मशाला गूंज उठी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और अपने आराध्य देव के प्रति आस्था प्रकट की।
2 hours and 57 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k