श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी भगवतीगंज का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली
बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए

बलरामपुर के भगवतीगंज नगर मे बालाजी परिवार के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई चन्द्र प्रकाश राइस मिल से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन:राइस मिल पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई यात्रा में 301 निशान लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुगण खूब थिरके विशाल भंडारा भी किया गया जिसके मुख्य अतिथि गेल्हापुर उदासीन संगत आश्रम महंत बृजानंद महाराज,व विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,पंडित जय नारायण पुजारी,संजय मिश्रा सभासद प्रतिनिधि,सोनू गुप्ता सभासद,   चंद्र प्रकाश अग्रवाल,सूरज अग्रवाल,रविंद्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,सोनू गुप्ता कमेटी के अध्यक्ष,अनूप गुप्ता गोलू आदि लोगों ने बालाजी महराज की विधिवत पूजन अर्चन के बाद महाआरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया शोभा यात्रा चन्द्रप्रकाश राइस मिल परिसर से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज चौराहा श्री रामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा हमीरवासिया सदन,गौशाला रोड सुआंव पुल,भगवतीगंज चौराहा से होते हुए राइस मिल आकर समाप्त हुई बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए,भगवती के नगर में कई जगह लोगों ने मीठा पानी कोल्ड ड्रिंक भक्त लोगों को वितरित किया,बालाजी परिवार के सोनू कसौंधन व अनूप गुप्ता कमलापुरी गोलू ने बताया कि श्री मेंहदीपुर बालाजी महराज का आठवां वर्ष महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,रविवार को 301 निशान शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें 30 मार्च को अखंड रामायण पाठ,31 मार्च को विशाल भंडारा प्रसाद व जागरण शाम 7:00 बजे से बाहर से आए हुए कलाकार भजन गायिका खुशी खुशबू जयपुर,भजन गायक पंकज निगम गोंडा,रमन गुप्ता बहराइच,व कई भजन गायक बालाजी के भजनों पर व राजा छलिया झांकी ग्रुप गोंडा द्वारा प्रस्तुति की जाएगी इसी के साथ ही विशाल भंडारे का प्रभु की इच्छा तक आयोजन किया गया है शोभा यात्रा कार्यक्रम में श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज बलरामपुर के चंद्र प्रकाश अग्रवाल,शरद गुप्ता,तारा चंद्र अग्रवाल,प्रमोद चौधरी, प्रमोद गुप्ता,सोनू गुप्ता सभासद, सुनील कुमार गुप्ता,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,शिवम गुप्ता शान,लक्की कमलापुरी, मनोज अग्रवाल रविंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता,बद्री साहू,प्रशांत गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,रोहित गुप्ता,सुंदर बाबू सिंह,अमरीश शुक्ल,राजेश विश्वकर्मा अंकित शर्मा,गौरव मिश्रा व मीरा सिंह, गुड़िया गुप्ता,विजय लक्ष्मी मधु गुप्ता,मीना सोनकर व श्री बालाजी परिवार के सदस्यगण व तमाम भक्त कई हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे
बलरामपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति  
                   
                                     
बलरामपुर नगर के अंतर्गत वार्ड पुरानी बाजार स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग के सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह सड़क गोगे दुबे जी के मकान से दीपवा श्मशान घाट होते हुए बंधा मार्ग तक बनाई जाएगी,जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम तथा नगर पालिका चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क बनने से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी,बल्कि आसपास के क्षेत्रों का भी विकास तेज़ी से होगा।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है,ताकि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलरामपुर बृजेन्द्र तिवारी,सभासद नीलम शुक्ला,सभासद प्रतिनिधि अक्षय शुक्ला,गोगे दुबे,महिला मोर्चा से सुधा पाण्डेय,अविनाश मिश्रा,गौरव मिश्रा,शिवम मिश्रा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक,स्थानीय जनता एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास की गति बनी रहेगी।
सैकड़ो वर्षों से भुजवा बाबा अष्टमी को देवी मां के दर्शन को आते हैं   
            

तुलसीपुर- चैत्र नवरात्रि में सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन में भुर्जी समाज का विशेष मेला जो प्रत्येक वर्ष अष्टमी तिथि को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।यह मेला सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का हिस्सा है,जिसमें भुर्जी समाज के हज़ारों की संख्या में पुरुष,महिलाएं व बच्चे पैदल आकर अपनी मनोकामना हेतु माता के दरबार मे नतमस्तक होते है।
   
आज अष्टमी तिथि को भुजवा मेला के देवीपाटन पहुंचने पर उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने अपने पदाधिकारियों के साथ व स्थानीय समाज के साथ यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
  
भुजवा समाज के लोग अयोध्या जिले के बचकुना व आस पास के जिलों के लोगों के साथ पांच दिवसीय यात्रा निकालते है जो पगडंडियों व खेतों के रास्ते अष्टमी तिथि को देवीपाटन पहुंचती है हज़ारों की संख्या में शामिल लोग भक्ति गीतों व जयकारों के साथ माता को प्रसाद चढ़ाते हैं।इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु एक साथ उमड़ते है जिसे आस्था का जनसैलाब कहा जाता है यह एक भीड़ नहीं बल्कि सदियों पुरानी आस्था,एकता और समाज की श्रद्धा का प्रतीक है।
  यह परंपरा करीब 138 वर्ष पुरानी है यह मेला केवल केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक सद्भाव व एकता का भी प्रतीक है और अपनी सदियों की परंपरा को जीवित रखते हुए माँ पाटेश्वरी की शक्ति का सम्मान करता है।यात्रा के मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही लेकिन नगर पंचायत की साफ सफाई व्यस्था व सड़क पर पानी का छिड़काव न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश था। राधेश्याम चौरसिया,जय सिंह,कुंदन लाल, राम गोपाल गुप्ता,रजनीश गुप्ता,रामदास गुप्ता,कृष्ण गोपाल बाबा,मुरारी लाल,स्वामी दयाल,सूरज,संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
देवीपाटन पहुंचने पर पीर रतन नाथ शोभायात्रा का पीठाधीश्वर ने किया स्वागत


बलरामपुर।23 मार्च मित्र राष्ट्र नेपाल के दांग चौघड़ा से पीर रतन नाथ योगी  की शोभायात्रा नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को सिद्ध पीठ देवी पाटन पहुंची भारत नेपाल की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर दोनों देशों की धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की प्रगाढ़ता की निशानी है। हर साल यहां चैत्र नवरात्र में नेपाल से बाबा रतन नाथ की ऐतिहासिक पात्र देवता के रूप में शोभायात्रा आती है जो देवीपाटन मंदिर में आकर ठहरती है। यह यात्रा न केवल भारत नेपाल के लिए बल्कि सात समुंदर पार रहने वाले लोगों के लिए भी धार्मिक सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

नेपाली भक्तों ने रथ से शोभायात्रा में नेपाल राष्ट्र के धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्थाओं के  लोगों ने हिस्सा लिया अपने पारंपरिक वेशभूषा में नेपाली भक्तों ने नृत्य करते हुए लोगों का ध्यान केंद्रित किया। आस्था का हुजूम स्थानीय मिल चुंगी नाके से प्रारंभ हुआ जो पुरानी बाजार होते हुए देवीपाटन के प्रसिद्ध दलीचा में स्थापित किया गया। दांग प्रांत से अमृत कलश यात्रा हर साल निकलती है। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने आराध्य देवता और अक्षय पात्र के साथ भारत आते हैं। एकादशी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा को देवीपाटन पहुंचने में करीब नौ दिन का समय लगता है।

जनकपुर महादेव मुक्तेश्वर नाथ मंदिर पर दो दिन ठहराव के बाद स्थानीय नकटी पुल पर कुट्टी बाबा स्थान पर पूजा पाठ कर रवाना हो जाते हैं। ऐसा बताया जाता है सिद्ध पीर बाबा रतन नाथ गुरु गोरखनाथ के शिष्य थे तथा मां पाटन पाटेश्वरी के प्रति उनकी अपार श्रद्धा थी। बाबा प्रतिदिन मां के दर्शन के लिए दांग नेपाल से आते थे। जनश्रुति के अनुसार लगभग 700 वर्ष तक पीर रतन नाथ बाबा जीवित रहे। गोलोक वासी होने के बाद गुरु गोरखनाथ द्वारा दिए गए अमृत कलश को बाबा रतन नाथ के प्रतिनिधित्व के रूप में नेपाल के दांग से देवीपाटन लाया जाता है। बताते हैं इस अमृत कलश के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं इसलिए इस कलश के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्तगण पहुंचते हैं।

51 शक्तिपीठों में एक देवीपाटन शक्तिपीठ का पूरे देश में प्रख्यात महत्व है यह सिलसिला विक्रम संवत 809 से शुरू हुआ था। शोभायात्रा प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र के पंचमी तिथि पर शक्तिपीठ देवीपाटन  पहुंचती है। बताया जाता है कि बाबा रतन नाथ आठ प्रकार के सिद्धियों के स्वामी थे।

नेपाल के पुजारी संभालते हैं कमान:- शिव अवतार गुरु गोरखनाथ के शिष्य रतन नाथ की पूजा से मां पाटेश्वरी इतना प्रसन्न हुई कि इनसे कोई वरदान मांगने को कहा तब रतन नाथ जी ने कहा माता मेरी प्रार्थना है यहां आपके साथ मेरी भी पूजा हो। देवी ने उन्हें मनचाहा वरदान दे दिया तभी से मां पाटेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्थापित दलीचा में अमृत कलश को स्थापित कर नवमी तक पूजा अर्चना होती है और दशमी को बाबा की विदाई पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ पूरे विधि विधान एवं दक्षिणा आदि अर्पित कर करते हैं। पूजा के दौरान घंटे व नगाड़े नहीं बजाए जाते हैं।

मां पाटेश्वरी की पूजा सिर्फ रतन नाथ जी के पुजारी द्वारा की जाती है शोभायात्रा के साथ आए पुजारी पांच दिनों तक मंदिर के पुजारी को विश्राम देकर पूजा की कमान खुद संभालते हैं। शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए नेपाल राष्ट्र के अनेक विशिष्ट अतिथिगण अधिसंख्य नेपाली महिला पुरुष नागरिक अपने पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। स्थानीय नकटी नाले पर स्वागत के लिए प्रसिद्ध कथावाचक युवा संत सर्वेश  महाराज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ला      विष्णुदेव गुप्ता दिलीप अनिल कुमार लाठ उमंग लाठ पंकज कानोड़िया पंकज जायसवाल राकेश सिंह विकास सोनी सत्यम श्रीवास्तव रोहित त्रिपाठी विवेक मोदनवाल विजय प्रताप सोनी रामदयाल सोनी विश्राम सिंह राजू अवन अनूप चरन व एडवोकेट सोनू पाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान अग्रिम पंक्ति में हाथी चलायमान रही जो नन्हे मुन्ने बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा वहीं भक्तगण जय भवानी जय गोरखनाथ व जय रतन नाथ का उद्घोष कर रहे थे। शोभायात्रा देवीपाटन पहुंचने पर पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने विधि विधान से पीर रतननाथ का स्वागत किया तथा उन्हें प्रसिद्धि दलीचे में स्थापित कराया इस दौरान सदर विधायक पलटू राम क्षेत्रीय विधायक के अलावा सेवादार अरुण गुप्ता श्याम तिवारी विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से उपजिला अधिकारी राकेश कुमार जयंत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार स्थानीय प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह उतरौला प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के अलावा स्थानीय महिला पुरुष आरक्षियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
डीपी सिंह बैस लगातार बारहवीं बार जिला मीडिया प्रभारी बने,समर्पण और संघर्ष का मिला सम्मान।
            
                                  
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता डीपी सिंह बैस को लगातार बारहवीं बार जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर संगठन में खुशी का माहौल है। वर्ष 1990 से पार्टी से जुड़े बैस ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की है।

अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत से पहले वे छात्रसंघ के महामंत्री रहे तथा जिले और प्रदेश स्तर पर छात्र एवं युवा संगठनों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 1990 में भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष,जिला मंत्री,दो बार जिला महामंत्री गोन्डा बलरामपुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा जिले के विभाजन के दौरान जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।

डीपी सिंह बैस ने संगठन में अपनी यात्रा जमीनी स्तर से शुरू की। नगर अध्यक्ष बनने से पहले और उसके बाद भी उन्होंने पैदल चलकर सूचना पहुंचाने,प्रदर्शन आयोजित करने,दरी बिछाने,पोस्टर चिपकाने जैसे कार्य किए। कई अवसरों पर सीमित कार्यकर्ताओं और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भी उन्होंने प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।

वर्ष 2004 तक उन्होंने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिदिन लगभग 12 घंटे संगठन को समर्पित किए और पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों और सीमित सहयोग के बावजूद कभी अपने समर्पण में कमी नहीं आने दी।

वर्ष 1997 से लगातार मीडिया कार्य की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी निरंतर समर्पण,सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत,ईमानदारी और संगठन के प्रति अटूट समर्पण का सम्मान बताया है।
जिले में भारी बारिश बिजली गिरने से एक की मौत

बलरामपुर 20 मार्च जनपद में आज तूफानी हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई तथा आकाशीय विद्युत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च को सुबह 10:11 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई तथा आकाशीय विद्युत गिरने से तीरथ राम वर्मा निवासी धुसाह की मौत हो गई बलरामपुर विधायक सदर पलटू राम ने दुख व्यक्त किया है।
बुद्धा पार्क के सौन्दर्यीकरण एवं विस्तार का सोमवार को शिलान्यास।
                                              
बौद्व धर्म के संतों द्वारा पूजन कर तेजी से निर्माण कार्य होगा आरम्भ।
                                         

बलरामपुर । आदर्श नगरपालिका परिषद क्षेत्र में स्थित बुद्धा पार्क के सौन्दर्यीकरण और विस्तार कार्य का शिलान्यास आगामी सोमवार को किया जाएगा। इस अवसर पर बौद्ध धर्म के संतों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिलान्यास: आगामी सोमवार को बुद्धा पार्क के विकास कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

धार्मिक शुरुआत: बौद्ध धर्म के संतों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य शुरू होगा।
बजट: परियोजना के लिए लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
मुख्य कार्य:
नई बाउंड्री वॉल का निर्माण,हाल,
हरित क्षेत्र (ग्रीन एरिया) का विकास
बैठने की बेहतर व्यवस्था
बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण
बेहतर प्रकाश व्यवस्था
उद्देश्य: पार्क को सुरक्षित,आकर्षक और उपयोगी बनाना।
स्थानीय प्रतिक्रिया: लोगों में उत्साह है—उन्हें उम्मीद है कि यह पार्क सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।बुद्धा पार्क की बाउंड्री पूर्व में क्षतिग्रस्त हो गई थी,जिससे पार्क की सुरक्षा और सौन्दर्य प्रभावित हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए शासन से पार्क के सौन्दर्यीकरण एवं विस्तार के लिए जीएसटी सहित लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पार्क की नई बाउंड्री वाल का निर्माण,हरित क्षेत्र का विकास,बैठने की समुचित व्यवस्था,बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरणों की स्थापना तथा प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही पार्क को आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए विशेष डिज़ाइन के तहत कार्य कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के गुरुओं एवं अनुयायियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है,जो धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम को संपन्न करेंगे। कार्यक्रम के बाद निर्माण कार्य को तेजी से शुरू कर निर्धारित समय में पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
स्थानीय नागरिकों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि पार्क के विकसित होने से क्षेत्र के बच्चों,युवाओं एवं बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा यह स्थान सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
चैत नवरात्रि और ईद पर नगर पालिका की व्यापक तैयारियाँ,सफाई व जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़।
                                
                                    
बलरामपुर। चैत नवरात्रि एवं ईद जैसे पावन पर्वों को देखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरु’ के निर्देशन में मंदिरों,ईदगाहों और मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही जूना (नालियों की सफाई) का कार्य भी लगातार जारी है,ताकि कहीं भी जलभराव या गंदगी की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य द्वारा नगर पालिका के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सफाई कर्मियों,जलकल विभाग एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम नागरिकों की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं,ताकि श्रद्धालु एवं रोजेदार दोनों ही अपने-अपने पर्व शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में मना सकें।

नगरवासियों ने भी नगर पालिका की इस पहल की सराहना की है और प्रशासन से अपील की है कि यह व्यवस्था पूरे पर्व काल तक इसी प्रकार सुचारु रूप से जारी रखी जाए।
सीवर लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों के पूर्ण निर्माण के निर्देश,अध्यक्ष के आग्रह पर डीएम सख्त।   
                          
                                        
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में सीवर जल पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की और नगरवासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से मांग की कि जहां-जहां सीवर लाइन के कार्य के चलते सड़कें खोदी गई हैं,वहां केवल मरम्मत नहीं बल्कि पूरी सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधूरी और खराब सड़कों के कारण आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अधूरी या खराब गुणवत्ता वाली सड़क स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं,उन्हें पूरी तरह से बनवाया जाए और कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जल निगम विभाग में हलचल तेज हो गई है और संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नगर क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब उन्हें बेहतर और सुगम सड़क सुविधा मिल
बलरामपुर में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण,गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
                    
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति,गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप, पूर्ण पारदर्शिता के साथ तथा समयबद्ध तरीके से उत्कृष्ट गुणवत्ता में पूर्ण हों।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने झारखंडी सरोवर,रानी तालाब शिव मंदिर,श्री हनुमान मंदिर,चौक बाजार स्थित घंटाघर तथा बुद्धा पार्क (माया होटल के निकट) सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता,मानकता एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखा जाए,ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
डॉ.सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जनहित,विरासत संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति नगर पालिका की प्रतिबद्धता सदैव अटल,दृढ़ एवं अविचल रहेगी।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,डी पी सिंह,गुड्डू सिंह,बंटी सिंह,जे.ई.सिविल अवनीश यादव,जे.ई. जल धर्मेन्द्र गौड, सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक  राजेश कुमार,संजय शुक्ल,शुभेंद्र गौरव,शिवम मिश्रा,सत्य प्रकाश सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।इस व्यापक निरीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि नगर प्रशासन विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता को लेकर पूरी तरह सजग है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।