*जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को कुशभवनपुर प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया*
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा विगत पांचवें वर्ष कटका बाजार में दुर्गापूजा में शिविर का आयोजन चल रहा है इसी कड़ी में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को कुशभवनपुर प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक राजकुमार मिश्र ने किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में विपिन कुमार द्विवेदी एस डी एम रहे उन्होंने संस्था के अभियान और शिविर की सराहना कि उन्होंने कहा जनपद की सभी सामाजिक संस्थाओं को इसी प्रकार समाज के प्रति अपना उत्तरदायित निभाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सी ओ जयसिंहपुर आशुतोष कुमार व सी ओ सुल्तानपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि देवी-देवताओं ने अपनी शक्तियों के द्वारा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और महिषासुर का वध किया था। मान्यता है कि महिषासुर से युद्ध नौ दिनों तक जारी रहा। इसके बाद आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर महिषासुर का वध किया था। इसी वजह से दसवें दिन को दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि सुल्तानपुर के प्रशाशन को कुशभवनपुर प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।
जिसके सुल्तानपुर एस डी एम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष गोसाईगंज राम आशीष उपाध्याय, अनूप मिश्र, सीओ सुल्तानपुर प्रशांत सिंह को संस्था ने सम्मानित किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रभारी ऋषभ देव शुक्ला ने किया। कटका क्लब के प्रदेश प्रभारी ऋषभ देव शुक्ला ने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर अमित मिश्र, अनिल सिंह, संतोष मिश्र, वीरेंद्र तिवारी महंत, दिलीप कुमार पांडेय, सुधीर मिश्र, राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित कांति सिंह, रिंकू सिंह, बृजेंद्र मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
4 hours ago