*शहीदे आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर निकली प्रभात फेरी व संपन्न हुई गोष्ठी*
सुल्तानपुर,आजाद समाज सेवा समिति ने समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण पर पुष्प अर्पित किया सुलतानपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118 वीं जयंती के अवसर पर आजाद समाज सेवा समिति द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकालकर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा जिला पंचायत परिसर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह पार्क पर एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने आजाद समाज सेवा समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में हमेशा रचनात्मक कार्य करती रहती है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम हैं संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश जाति धर्म संप्रदाय मे बंटता जा रहा है,जो बहुत ही सोचनीय बिषय है। हिन्दुस्तान अनेक भाषाओं जाति धर्म संप्रदाय का मिला जुला लोकतांत्रिक देश है जो इसकी ख़ूबसूरती हैं और इसे बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। गोष्टी को विजय यादव, बब्लू सिंह प्रधान, गिरीश तिवारी उर्फ बब्लू , डॉक्टरआशीष द्विवेदी, मकसूद अनसारी, के अलावा सरदार जीपी सिंह ने भी संबोधित किये।
कार्यक्रम में मयंक पांडे, डी बी सिंह, राजेंद्र पटवा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम शुक्ला, बब्बन गाजी, मोहम्मद अहमद, प्रदीप सिंह, रोहित सिंह, सत्यम सिंह, आलोक अग्रवाल, ओमप्रकाश गौड़, शैलेंद्र रावत, अरविंद यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, घनश्याम जायसी, वैभव श्रीवास्तव, परमात्मा अवस्थी, सुरेश सोनी, लोकेश प्रताप सिंह, विनोद पांडेय, आशीष मिश्रा महाकाल, प्रवक्ता सर्वेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी रवि दुबे जयप्रकाश सिंह, संतोष गुप्ता, मोइद अहमद, अजय कश्यप सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर,आजाद समाज सेवा समिति ने समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण पर पुष्प अर्पित किया सुलतानपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118 वीं जयंती के अवसर पर आजाद समाज सेवा समिति द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकालकर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा जिला पंचायत परिसर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह पार्क पर एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने आजाद समाज सेवा समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में हमेशा रचनात्मक कार्य करती रहती है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम हैं संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश जाति धर्म संप्रदाय मे बंटता जा रहा है,जो बहुत ही सोचनीय बिषय है। हिन्दुस्तान अनेक भाषाओं जाति धर्म संप्रदाय का मिला जुला लोकतांत्रिक देश है जो इसकी ख़ूबसूरती हैं और इसे बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। गोष्टी को विजय यादव, बब्लू सिंह प्रधान, गिरीश तिवारी उर्फ बब्लू , डॉक्टरआशीष द्विवेदी, मकसूद अनसारी, के अलावा सरदार जीपी सिंह ने भी संबोधित किये।
कार्यक्रम में मयंक पांडे, डी बी सिंह, राजेंद्र पटवा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम शुक्ला, बब्बन गाजी, मोहम्मद अहमद, प्रदीप सिंह, रोहित सिंह, सत्यम सिंह, आलोक अग्रवाल, ओमप्रकाश गौड़, शैलेंद्र रावत, अरविंद यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, घनश्याम जायसी, वैभव श्रीवास्तव, परमात्मा अवस्थी, सुरेश सोनी, लोकेश प्रताप सिंह, विनोद पांडेय, आशीष मिश्रा महाकाल, प्रवक्ता सर्वेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी रवि दुबे जयप्रकाश सिंह, संतोष गुप्ता, मोइद अहमद, अजय कश्यप सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

*मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक*
प्रभारी निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा, उप निरीक्षक बाबू दयाल, हेड कांस्टेबल बासुदेव यादव, कांस्टेबलविशाल जायसवाल, महिला कांस्टेबल अंजू यादव आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली से भी छात्राओं को परिचित कराया।
कार्यक्रम में छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और महिला हेल्प डेस्क जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्हें महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, मानव तस्करी, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी छात्राओं को शिक्षित किया गया। अधिकारियों और स्कूल के शिक्षकों ने छात्राओं को संदेश दिया कि कानून उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने छात्राओं से किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस या संबंधित हेल्प डेस्क से मदद लेने का आग्रह किया।
*शासन की योजनाओं की दी गयी जानकारी*
सुल्तानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण अभियान में घर-घर सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने का किया गया दावा।
सर्वेक्षण का कार्यक्रम समय में पूरा करने का अधिकारियों को दिए गए निर्देश।
बीएलओ का दावा घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम सूची में कर रहे शामिल।
सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय सतहरी के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को जांच में दोषी पाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) धनपतगंज अरविंद कुमार यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करते हुए एक पत्र लिखा है। यह मामला शिकायतकर्ता इरशाद अहमद द्वारा प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पर पैसे के लेनदेन के संबंध में की गई शिकायत से जुड़ा है मामला।
आज नगरपालिका परिषद के कर्मचारी संघ पूर्व जिला महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर संघ के विजय यादव को गैर राजनीतिक संगठन पी डी ए का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट व कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा वैद्यनाथ एजेंसी नेताद्व्य ने डाकखाना पर माला पहनाकर लड्डू खिलाकर स्वागत किया।
साथ में पवन यादव, राकेश पाठक, शारदा प्रसाद,विपिन शर्मा, शकील अहमद, सुरेश गौतम अमरीशकांत गौतम आदि लोगों ने विजय यादव का स्वागत कर प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिंह बिसेन ने कहा कि विजय यादव के पीडीए जिलाध्यक्ष बनाए जाने से समाजवादी पार्टी को संबल व ताकत मिलेगी क्योंकि सरकार के भय भूख भ्रष्टाचार संविधान बचाओ, तथा बिजली कटौती, स्वास्थ्य विभाग, अनियमितता तथा किसानों व्यापारियो की आवाज उठाने में पी डी ए चौपाल के माध्यम से जागरूकता लाने का काम करेंगे।
सुल्तानपुर,बरेली की घटना के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इस क्रम में शनिवार शाम आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार सुल्तानपुर पहुंचे। यहां दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर उन्होंने डीएम-एसपी के साथ पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ हाई लेबल मीटिंग लिया। आईजी ने डीएम कुमार हर्ष,एसपी कुंवर अनुपम सिंह व अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और पूजा समितियों के साथ चौक आदि पूजा पंडालो का निरीक्षण किया। मूर्ति विसर्जन स्थान पर भी पहुंचकर उन्होंने उचित निर्देश दिए।
मीडिया से बात करते हुए आईजी ने कहा सुल्तानपुर का दुर्गापूजा ऐतिहासिक पर्व है इसको अच्छी तरह से संपन्न कराया जाए,यहां की रामलीला,भरत मिलाप और खासतौर से जो विसर्जन के कार्य हैं पूरी तरह से अच्छी तरह से संपन्न हो इसके लिए मीटिंग की गई है।जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे,ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी करते रहेंगे और जो अफवाह फैलाने वाले और सोशल मीडिया पर खुराफात करने वाले हैं उन पर सोशल मीडिया पर पेट्रोलिंग लगातार रहेगी,उन पर हम कठोर कार्रवाई करेंगे।
आईजी ने ड्रोन को लेकर अफवाह पर कहा लोगों को प्रधानों के माध्यम से सभी जगह पर बातें बताई गई हैं। अफवाह के रूप में बहुत सारे एलिमेंट हैं, कुछ लोग इसको लेकर कुराफात करने की चेस्टा करेंगे तो हम लोग कार्रवाई करेंगे। बिना समझे अफवाह को उड़ाना भी ठीक नहीं है। कभी 2 स्काई केयर होने की दिशा में जो हमारे प्लेन जाते हैं 9 से 11 के बीच में उसको भी लोग ड्रोन के रूप में समझते हैं हम लोग गंभीरता से ले रहे हैं।
सुल्तानपुर आईजी प्रवीण कुमार पहुंचे सुल्तानपुर।
बिना समझे अफवाह उड़ाना ठीक नहीं है। हर केस को गंभीरता से ले रहे हैं।
सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मैनपावर का टेंडर लेने वाली लीड रिसोर्स सिक्योरिटी एंड मैनपावर सर्विसेज कंपनी ने लगभग 90 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए मेल भेजे हैं। यह कंपनी शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करती है। आरोप है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रिंसिपल की सांठगांठ से इस कंपनी को टेंडर दिया गया है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अपना हिस्सा लिया है।
कंपनी द्वारा मानक पूरे न करने के बावजूद उसे टेंडर मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। स्टाफ नर्स पद के लिए सेवायोजन पोर्टल पर विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। साक्षात्कार राजकीय मेडिकल कॉलेज, एकेडमिक बिल्डिंग, द्वितीय तल, दूबेपुर ब्लॉक, सुलतानपुर में आयोजित किया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक, अनुभव और स्किल प्रमाण पत्रों का सत्यापन तथा पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया साक्षात्कार के बाद की जाएगी।
उम्मीदवारों को अपने साथ अभिलेखों की मूल प्रतियों के साथ दो सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य किया गया है। आवश्यक दस्तावेजों में रिज्यूम (दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ), सेवायोजन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, बीएससी नर्सिंग/जीएनएम डिग्री (मान्यता प्राप्त संस्थान से) और आधार कार्ड शामिल हैं। जीएनएम उम्मीदवारों के लिए 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो साल का अनुभव भी अनिवार्य है।
सुल्तानपुर में पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से चोरी की गई 16 बाईकें भी बरामद किया है। पकड़े गए चोरों में से एक मोटर मकैनिक और एक कबाड़ी भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने अब इन चारों चोरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर पुलिस उन्हें जेल भेज रही है।
दरअसल पिछले लंबे समय से सुल्तानपुर में बाइक चोरों ने पुलिस की नाम में दम कर रखा था। जिसपर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने अपने मातहतों को सख्त निर्देश दिया था। जिसपर पुलिस सक्रिय हुई। शुक्रवार को लंभुआ पुलिस ने शाहगढ़ में चेकिंग अभियान लगा रखा था। इसी दरम्यान दियरा पुल महमूदपुर की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक भागने लगे भागने के दौरान इनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ किया। जिनकी पहचान लंभुआ के रहने वाले राजेंद्र सोनकर और जौनपुर जिले के खुटहन के रहने वाले रोहित पाल के रूप में हुई।
पुलिस ने पूछतांछ की तो इनके दो और साथियों की जानकारी लगी जो कि पिता पुत्र देवी प्रसाद सोनकर और तेज़बहादुर हैं और पेशे से मोटर मकैनिक का कार्य करते हैं। रोहित और राजेंद्र के बताने पर पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और इन्हीं की निशानदेही पर दुकान और गैराज से चोरी की और 15 मोटर सायकिलें बरामद की हैं। पुलिस की माने पकड़े गए चार चोर में से रोहित पाल बाइक चुराने का कार्य करते थे। जबकि मोटर मकैनिक पिता देवी देवी प्रसाद सोनकर और पुत्र तेज़बहादुर चोरी की इन बाईकों के पार्ट्स निकाल कर बेचते थे।
जबकि राजेंद्र सोनकर कबाड़ी का काम करता है और जो मोटर पार्ट्स निकालने के बाद गाड़ियों का कबाड़ बचता था उन्हें बेच देता था। पिछले काफी समय से इनका ये खेल चल रहा था लेकिन पुलिस की सक्रियता से ये चारों चोर धर दबोचे गए। फिलहाल पुलिस वाहन मालिकों की खोजबीन कर रही है साथ ही इन चारों चोरों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज रही है पुलिस।
Sep 29 2025, 08:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.5k