*गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व : श्रीराम प्रपन्नाचार्य*
*संत-महन्थ समाज के पथ प्रदर्शक : सुशील त्रिपाठी*
*भाजपाइयों ने उल्लास के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व, संतों को किया सम्मानित*
सुलतानपुर,भाजपाइयों ने गुरु पूर्णिमा का पर्व जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया।इस दौरान जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न मठ- मंदिरों में पूजा अर्चना की और धर्माचार्यों को सम्मानित किया। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार को नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व डॉ आर.ए. वर्मा ने गोलाघाट स्थित वेदांती आश्रम में पहुंचकर बाल स्वामी श्रीराम प्रपन्नाचार्य का आशीर्वाद लिया।
अंगवस्त्र व फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया।इस मौके पर सुशील त्रिपाठी ने कहा कि गुरुजन, साधु- संत समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं।देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर महन्थ श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भक्तों को गुरु पूर्णिमा पर्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व है।
उन्होंने कहा गुरु जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करता है। यहां पर गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान संकीर्तन व भव्य भण्डारे का आयोजन हुआ।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी,सभासद रमेश सिंह टिन्नू,गांधी सिंह, राकेश सिंह दद्दू,अनुज प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया,सौरभ पाण्डेय,लालेन्द्र सिंह,प्रदीप मिश्रा,हिमांशु गुप्ता,आरसी पाण्डे,मंजू तिवारी, राहुल भान मिश्रा,सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।वही सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने जिला मंत्री विवेक सिंह, रुपेश सिंह व मण्डल अध्यक्ष डॉ विनय प्रजापति की मौजूदगी में हरे राम - हरे कृष्ण मन्दिर, सोनवर्षा,जयसिंहपुर के पुजारी दया शंकर पाण्डेय का अंगवस्त्र देकर समारोहपूर्वक सम्मानित किया।जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, श्याम बहादुर पाण्डेय व मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह ने झारखण्डेश्वर मन्दिर, शिवनगर के पुजारी प्रकाशानंद महाराज का सम्मान किया।इसी क्रम में सभी 26 मण्डलों में जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न मठ- मंदिरों में जाकर साधू, संत,महंत व पुजारियों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।
Jul 10 2025, 17:49