मोदी सरकार के 11 वर्ष कार्यकाल पर भाजपाईयों ने गिनाई उपलब्धि
ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के नगरा मण्डल में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसके शुभारम्भ में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व बेल्थररोड विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी छट्ठू राम ने कहा विकसित भारत, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अमृत काल भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी उपलब्धि है। भाजपा के नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों को छट्ठू राम ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रणजीत कुशवाहा, कैलाश बिहारी सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देव नारायण प्रजापति देवा भाई, अरविन्द सिंह, अशोक गुप्ता, अध्यक्षता नगरा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू तथा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पृथ्वीपाल सिंह जी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कैलाश बिहारी सिंह जी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह जी श्री देव नारायण प्रजापति जी, श्री अशोक गुप्ता, धर्मराज सिंह विक्की, शशि जायसवाल, संतोष पाण्डेय, कृष्ण कुशवाहा, अमरेन्द्र सोनी, संतोष पाण्डेय पिन्टु सिंह, कंचन वर्मा, निर्मला राजभर, अजीत राव, दीपक कुमार, सुरेश मुन्ना सोनी आदि रहे।
5 hours ago