गया समाहरणालय कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित होने वाला डीएम का जनता दरबार कल रहेगा स्थगित

गया : शहर के समाहरणालय कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाला डीएम का जनता दरबार कल अपरिहार्य कारण से स्थगित रहेगा। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी कर आज गुरुवार को शाम 5 बजकर 49 मिनट पर दिया है।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाला डीएम का जनता दरबार कल अपरिहार्य कारण से स्थगित रखा गया है। इसलिए गया जिले वासियों से अपील किया गया है कि कल के जनता दरबार में नहीं आए।

गया से मनीष कुमार

राजधानी पटना में डॉ. जे.पी सिंह को मिला "शाइनिंग स्टार ऑफ़ बिहार" सम्मान, उपमुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Gaya : राजधानी पटना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में गया जी के प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ0 जेपी सिंह को "शाइनिंग स्टार ऑफ़ बिहार" से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दरअसल, पटना में एक भव्य कार्यक्रम "शाइनिंग स्टार आफ बिहार" का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कला, साहित्य, सामाजिक कार्य, ऐतिहासिक योगदान और तकनीकी विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गया के प्रख्यात सर्जन डॉ. जे.पी. सिंह (लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, पेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ को उनके स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया।

डॉ. जे.पी सिंह न केवल आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई है, बल्कि समाजसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर बिहार में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. जे.पी सिंह को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डॉ. जे.पी सिंह ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह सम्मान न केवल मेरे लिए, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं हमेशा बिहार की सेवा में समर्पित रहूंगा। इस सम्मान से न केवल डॉ. जे. पी.सिंह की उपलब्धियों को नई ऊंचाई दी है, बल्कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में निरंतर हो रहे प्रयासों को भी प्रोत्साहन दिया।

गया से मनीष कुमार

10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, हजारों की संख्या में महिलाओ॔-पुरुषों भव्य कलश यात्रा में हुए शामिल

गया : जिले के गुरारू प्रखंड के गनौरी टिल्हा गांव में 10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया, इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जो गनौरी टिल्हा गांव से होकर निकली, इसके बाद नदी से जल को भरकर लोग वापस लौटे, जहां लोगों ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया। इस दौरान स्थानीय राजद विधायक विनय यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वही, कार्यक्रम में शामिल गनौरी टिल्हा ग्राम निवासी राज मंगल प्रसाद ने बताया कि आज से 10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया है, इसे लेकर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं और पुरुषों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई है. देर संध्या अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक गौरंगी गौरी के द्वारा कथा सुनाई जाएगी, इसके अलावा लखनऊ और बनारस से आई साधु-संतों की टोली कथा प्रवचन करेंगे. साथ ही अयोध्या एवं अन्य कई जगह से आए कलाकार आकर्षक प्रस्तुति करेंगे।

यहां आने वाले लोगों के लिए ठहरने और भोजन की बेहतर व्यवस्था है. प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण भक्तों को कराया जाएगा। इसके अलावा साउथ में रामेश्वरम की तर्ज पर भव्य भगवान शिव का मंदिर बनाया गया है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. 10 दिनों तक भजन-कीर्तन, प्रवचन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहेगा।

गया से मनीष कुमार

पूर्व पीएम राजीव गांधी की 34वीं शहादत दिवस आज, युवा कॉंग्रेस ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी

गया : भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, मिस्टर क्लीन के नाम से विख्यात राजीव गांधी की 34वीं शहादत दिवस पर गया के जय प्रकाश नारायण अस्पताल (पिलग्रीम अस्पताल ) में पहलगाम हमले में शहीदों की स्मृति में गया जिला युवा कॉंग्रेस के तत्वावधान में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार एवं गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ गगन कुमार मिश्रा ने अपना, अपना रक्त दे कर किया, जिसके बाद दर्जनों युवा कॉंग्रेस के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, गया जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष प्रिय रंजन डिम्पल, युवा कॉंग्रेस महासचिव सूरज कुमार, मोहम्मद ग़ालिब, शशांक सेठ, सुभीत राज, मुन्ना मांझी, मोहम्मद शमीम आदि ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी युवाओ को 18 वर्ष में मताधिकार, हाइटेक, टेक्नोक्रैट, इंडिया, हर देशवासियों के हाथ में मोबाइल का राजीव गांधी का सपना आज साकार हो गया है।

नेताओ ने कहा कि राजीव गांधी देश ही नहीं ब्लकि सम्पूर्ण विश्व से आतंकवाद की खात्मा की लड़ाई में अपने खून का एक-एक कतरा बलिदान कर दिया।

वहीं गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को दोपहर 1 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर पुण्यतिथि मनाई गई। कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष उदय मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पुण्यतिथि का कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाषण में स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए कहा कि राजीव गाँधी के अधूरे सपनों को राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सोच को पूरा करने का निर्णय लिया गया।

इस शहादत समारोह के अवसर पर कमलेश चंद्रवंशी, रंजीत कश्यप, दामोदर गोस्वामी, नंदु चंन्द्रवंशी, विकास यादव, शिवकुमार चौरसिया, शिवनाथ पासवान, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, राजकपूर गुप्ता, संजय कुमार, रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, राम उदय प्रसाद, लालसा देवी, नैना कुमारी मौजूद रही।

गया से मनीष कुमार

संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को हम पूरा करके ही दम लेंगे: प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी

Gaya: बिहार के गया में सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार पर एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान और प्रदेश संगठन सचिव शक्ति कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को लेकर प्रेस वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में परिसीमन होना है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 82 देश में हर जनगणना के बाद परिसीमन आयोग का गठन कर लोकसभा सीटों का फिर से निर्धारण करने का अधिकार देता है। वहीं, अनुच्छेद 170 राज्यों में विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा और संख्या तय करने का अधिकार देता है। अभी तक देश में 1951, 1961, 1971 की जनसंख्या के आधार पर

परिसीमन कर लोकसभा की सीटों को निर्धारित किया गया है। परिसीमन का उद्देश्य राज्यों के लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या आबादी के अनुसार

निर्धारण करना है। इस व्यवस्था की वजह से बिहार सहित उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों को लोकसभा सीटों के मामले में बहुत नुकसान हो रहा है। आज दक्षिण भारत में लगभग 21 आबादी पर एक लोकसभा सीट है वहीं, उत्तर भारत में लगभग 31 लाख की आबादी पर एक लोकसभा सीट है। यह व्यवस्था बिहार सहित तमाम उत्तर भारतीय राज्यों का देश की संसद में हमारे प्रतिनिधित्व को कम करता है या कह सकते हैं कि संविधान की मूल भावना 1 व्यक्ति 1 वोट 1 मूल्य के साथ छलावा है। मौजूदा आबादी के आधार पर परिसीमन नहीं होने के कारण हम पिछले 50 वर्षों से अपने इस अधिकार से वंचित हैं। इस दिशा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी का ध्येय एकदम स्पष्ट है कि वह बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों के साथ इस बार धोखा नहीं होने देंगे। हमारी पार्टी इस लड़ाई को बिहार के घर घर तक ले जाएगी ताकि बिहार समेत उत्तर भारत की जनता अपने राजनैतिक अधिकार को हासिल कर सके। यह भी बताना आवश्यक है कि परिसीमन नहीं होने से अनुसूचित जाति, जनजाति व 33 फीसदी प्रस्तावित महिला आरक्षण के साथ भी धोखा होगा, क्योंकि यह उनके प्रतिनिधित्व को भी संसद में कम करता है। इसलिए हमारी पार्टी ने इस भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का उद्देश्य बिहार समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों के लोगों को जनगणना आधारित परिसीमन की जरूरत के प्रति जागरूक करना है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के 3 दिवसीय राजनैतिक मंथन शिविर में इसे जनआंदोलन के रूप में खड़ा करने का निर्णय लिया। श्री कुशवाहा ने कहा कि संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को हम पूरा करके ही दम लेंगे।

कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार की जनता से अपील करता है कि इस लड़ाई में हमारी पार्टी और हमारे नेता श्री उपेंद्र कुशवाहा जी के हाथों को मजबूत करें ताकि बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों को उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व मिल सके। इसी सिलसिले में अगामी 25 मई को रोहतास जिले के विक्रमगंज और 08 जून को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से "संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का आयोजन प्रस्तावित है।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ राजेश कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर गोपाल शरण दांगी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, जिला महासचिव सह प्रवक्ता टिंकू कुशवाहा, युवा महासचिव सुनील कुमार दांगी, डी.के डाडेल, रामप्रवेश दांगी, रवि किरण मेहता, नवीन पासवान, ओमकार आदि मौजूद रहे।

गया से मनीष कुमार

शुभकामना अस्पताल प्रशासन पर लगाए गए गंभीर आरोपों को डॉक्टर ने बताया झूठा व बेबुनियाद, हंगामा मामले की बताई असली सच्चाई

गया : शहर के एपी कॉलोनी स्थित शुभकामना हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद हुए हंगामा मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। अस्पताल प्रशासन पर लगाए गए गंभीर आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया है।

दरअसल इस मामले डॉ. अमन सिन्हा ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकारों को इस घटना में लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने पूरे मामले का सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम फुटेज प्रस्तुत किया है।

इस संबंध में डॉ. अमन सिन्हा ने बाराचट्टी निवासी अरुण कुमार की मौत मामले में कहा कि हार्ट से सम्बंधित बीते 14 और 15 मई 2025 को मरीज की हालत गंभीर रूप से परिजनों को बताया था। उन्हें इमरजेंसी भर्ती होने की सलाह भी दी गई। लेकिन फिर भी नहीं माने। हालत मरीज की ज्यादा बिगड़ी तो आनन फानन में नाजुक स्थिति में देर रात मरीज को भर्ती कराया गया, उसके उनके परिजनों के द्वारा इलाज शुरू कराने में भी आधे घंटे विलम्ब किया गया। फिर अस्पताल प्रशासन के द्वारा मरीज को आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएं और दवाइयां दी गईं, लेकिन उनकी हालत पहले से नाजुक था, इलाज क्रम में उनकी मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि परिजनों को बताया गया था कि हालात नाजुक है, इलाज के क्रम में मौत हो सकती है, इसके लिए उनसे लिखित तौर पर भी लिए गए थे। फिर भी अस्पतालों में परिजनों द्वारा स्टाफ के साथ मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़ और गंदी गंदी गालीगलौज और जान मारने की धमकी जैसी शब्द का प्रयोग किया गया। जो कि पूरे तरह शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल हार्ट विशेषज्ञ से संबंधित है, यहां हर प्रकार से मरीज भर्ती होते रहते है, कई ठीक होकर अपने घर लौटते हैं, किसी की हालत ज्यादा गंभीर भी हो सकती है।

ऐसे में अस्पताल में मरीज के परिजनों के द्वारा तोड़फोड़ व मारपीट की घटना का अंजाम दिया जाएगा, ऐसे में कैसे इलाज करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर अपना मरीज को खराब होने नहीं देंगे, वो उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि परिजनों के द्वारा अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ व स्टाफ के साथ मारपीट मामले में रामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सारी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने सारी घटनाक्रम का सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज भी पुलिस व मीडियाकर्मियों को सुपुर्द किया है।

गया से मनीष कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने गया को गयाजी दिया पहचान, पुराना इतिहास एक बार फिर से हुआ जीवंत: रंजीत कुशवाहा

Gaya: बिहार के गया में युवा जदयू के उपाध्यक्ष सह नगर प्रखंड चंदौती 20 सूत्री के सदस्य रंजीत कुशवाहा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में मोहर लगाकर गया को गयाजी पहचान दिए है जो काबिले तारीफ है। गया का पुराना इतिहास एक बार फिर से जीवंत हुआ है।

गया की जनता को बहुत पहले से ही मांग थी, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा किया है। गया वह स्थान है जहां भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ अपने पिता दशरथ के लिए पिंडदान किया था, तब से गया पिंडदान अनुष्ठान के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण महत्व का स्थल बना हुआ है। गया को श्राद्ध करने के लिए सबसे आदर्श स्थान में से एक माना जाता है।

गया को गयाजी नाम पर्यटक स्थल को देखते हुए घोषित किया है। इससे देश विदेश में गयाजी का एक अलग ही मान-सम्मान बढ़ा है।

गयाजी में पर्यटक आएंगे तो रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह एनडीए की सरकार में ही संभव थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने शिक्षा पर कहा कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से शिक्षा का नया-नया आयाम गढ़ा गया है। पहले बड़े घरों के बच्चे यूपीएससी और बीएससी का परीक्षा देते थे, लेकिन आज गरीब का बच्चे भी यूपीएससी और बीपीएससी परीक्षा में बैठते हैं और नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही देन है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा महिलाओं के लिए माई-बहन योजना की घोषणा पर युवा जदयू उपाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के तर्ज पर उन्होंने बिहार में लागू करने की घोषणा की है लेकिन यह सिर्फ चुनावी घोषणा है। जब उनकी अपनी भाभी ऐश्वर्या राय को उनका समाधान नहीं किया तो बिहार के महिलाओं का माई-बहन योजना लाकर क्या करेंगे यह सिर्फ चुनाव जीतने के लिए वादे करते है। जब अपने घर के महिलाओं का सम्मान नहीं कर पाए और नहीं दे पाए तो यह बिहार के महिलाओं का क्या सम्मान देंगे, यह बिहार की जनता से छिपा नहीं है।

गया एयरपोर्ट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Gaya: बिहार के गया में आज को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़क किनारे लावारिस अवस्था में शव मिला है। जानकारी मिलते ही मौके पर दल-बल के साथ मगध मेडिकल थाना की पुलिस पहुंच कर सड़क किनारे लावारिस अवस्था में रहे अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजी है।

दरअसल, गया एयरपोर्ट के दो नंबर गेट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस पहचान करने में जुटी है। प्रथम दृश्या हत्या लग रही है। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गयी है। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

गया से मनीष कुमार

बिहार की डबल इंजन सरकार एससी-एसटी छात्रों के छात्रवृत्ति की राशि से सड़कों और पुलों का निर्माण में कर रही है खर्चा : कॉंग्रेस

Gaya : बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने बुधवार को सुबह 9:00 बजे बयान जारी करते हुए कहां कि 15 मई से कॉंग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सहित 62 राष्ट्रीय नेता बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के पहले कॉंग्रेस पार्टी शिक्षा न्याय संवाद आयोजित कर राज्य के छात्रों के बीच अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा

उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत दलित, आदिवासि, पिछड़ा, गरीब स्वर्ण और अल्पसंख्यक छात्रों से सीधा संवाद किया जाएगा।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार एससी-एसटी छात्रों के छात्रवृत्ति की राशि सड़कों और पुलों के निर्माण में खर्च कर रही है, जबकि छात्र छात्रवृति और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जुझ रहे हैं।

युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश में शिक्षा का पूरी तरह व्यवसायीकरण करने को आतुर हैं, तो दूसरी ओर नई शिक्षा नीति पूरी तरह छात्रों को अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं, छह, छह माह पर सेमेस्टर के तर्ज़ पर परीक्षाएं का कोरम निभा रहे हैं। बिहार में परीक्षाओं में पेपर लीक, भ्रष्टाचार आम बनने से तेज और कुशाग्र बुद्धि के छात्र मार खा रहे हैं। नेताओ ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी बिहार सहित देश के छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, टिंकू गिरी, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने यह बाते कहीं।

गया से मनीष कुमार

जय श्रीराम के नारों पर बवाल, महाराष्ट्र के पर्यटकों से कथित मारपीट, डीएम ने किया इनकार

गया : बिहार के बोधगया में इन दोनों तीन दिवसीय बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन हो रहा है। उक्त आयोजन में देश-विदेश से सैकड़ो श्रद्धालु बोधगया पहुंच रहे हैं और भगवान बुद्ध का दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व से चली आ रही विवाद आज सामने आ गई। देश के महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने जिला प्रशासन और जिला पुलिस पर गंभीर आरोप लगा दिया। हालांकि डीएम ने सभी आरोपी को सीधे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा किसी और बात को लेकर जिला प्रशासन पर इस तरह का आरोप लगाया जा रहे हैं। लेकिन, आज मामला क्या हुआ यह वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया में मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुछ पर्यटकों ने ‘बुद्ध का जय-जयकार नहीं करो, जय श्रीराम बोलो’ जैसे नारे लगाए। यह घटना सारनाथ क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से आए पर्यटक बुद्ध स्थलों का दर्शन करने पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के आए पर्यटकों के अनुसार कुछ पर्यटकों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले नारे लगाए गए, जिससे तनाव फैल गया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और कथित रूप से पुलिस ने पर्यटकों पर लाठियां चलाईं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल अवस्था में दिखे।

इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बोधगया जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर इस प्रकार के नारेबाज़ी से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

मामले को लेकर जब जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम से पूछा गया तो उन्होंने मारपीट की बात से इनकार किया। डीएम ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। स्थानीय लोगों में पहले से इस तरह की गतिविधियों को लेकर असहमति रही है और आज वही विरोध सामने आया। किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"

वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

फिलहाल, जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और पर्यटकों से संयम बरतने की अपील की है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गया से मनीष कुमार