होली की शुरु हुई धूम : होली मिलन समारोह में श्रम मंत्री ने गाए गीत, स्वास्थ्य मंत्री ने बजाया ढोलक
डेस्क : दो दिन बाद रंगों का त्योहार होली है, जिसकी धूम अभी से मचने लगी है। समाजिक संस्थानों और राजनीतिक दलों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जारी है। जिसमें प्रदेश के मंत्री और राजनेता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है और खूब मस्ती कर रहे है।
![]()
इसी कड़ी में सामाजिक संस्था अखिल विप्र कल्याणम की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शुभारंभ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया।
समारोह में चटख रंग तब चढ़ा जब स्वास्थ्य मंत्री ने ढोलक बजाया और श्रम मंत्री ने होली के गीत गाये। मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह के आयोजन की सराहना की। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सामाजिक संस्था अखिल विप्र कल्याणम को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का वाहक बनेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि समाज को जोड़ने के प्रयास में होली की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समारोह में श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, विधायक संजीव चौरसिया एवं संस्था के संरक्षक मृत्युजंय झा आदि ने शिरकत की। संचालन अमित पाराशर एवं रचना झा ने किया।
Mar 12 2025, 09:29