छत्तीसगढ़ में OBC आरक्षण पर विवाद: पूर्व PCC चीफ ने कहा- CM ने कहा था 50% आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन बस्तर और सरगुजा में केवल झुनझुना थमा दिया
रायपुर- छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला पंचायतों में पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण न मिलने पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने चुनाव स्थगित कर OBC को उचित आरक्षण देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि OBC को आरक्षण नहीं मिला, तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
धनेन्द्र साहू ने कहा, “भाजपा की सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि OBC को 50% आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन बस्तर और सरगुजा में केवल झुनझुना थमा दिया गया। यह पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर प्रभावी आंदोलन करेगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रकिया पूरी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई है। बीते शनिवार 11 जनवरी को प्रदेश के सभी 33 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण हो गया है। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य (मुक्त) है। वहीं धमतरी, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मुंगेली में भी सामान्य (मुक्त) रखा गया है। 33 में से 16 सीट ST वर्ग के लिए, 4 सीट SC वर्ग के लिए और 13 सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें कुल 17 सीट सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं OBC के लिए पद आरक्षित नहीं है।
पूर्व सीएम बघेल ने जताई थी आपत्ति
बता दें कि OBC के लिए पद आरक्षित नहीं होने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिस्ट रद्द कर संशोधित सूची जारी करने की मांग की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकॉउंट पर लिखा- आखिर वही हुआ जिसकी आशंका मैंने व्यक्त की थी। पूरे प्रदेश में एक भी ज़िले में अब पिछड़े वर्ग के जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पद आरक्षित नहीं होगा। जिस प्रदेश में लगभग पचास प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की है वहां उनको कोई आरक्षण न देना भाजपा की सोच ही हो सकती थी। इस सूची को रद्द कर नई संशोधित सूची जारी करनी चाहिए।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला पंचायतों में पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण न मिलने पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने चुनाव स्थगित कर OBC को उचित आरक्षण देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि OBC को आरक्षण नहीं मिला, तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. बीते दिनों भाजपा नेत्री ने एक समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस भाषण को लेकर उनके खिलाफ शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने प्रतिभा सिंह के खिलाफ BNS की धारा 196 (1-ख), 299, 302 के तहत मामला दर्ज किया है.
रायपुर- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बीती रात IED ब्लास्ट की घटना में 2 STF जवान घायल हो गए. घायल जवानों का इलाज रायपुर के जिला अस्पताल में जारी है. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज घायल जवानों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनकी स्थिति और घटना की जानकारी जानकारी ली. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके साझा की है.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।
रायपुर- राजधानी के गुढियारी इलाके में बीते दिनों हिस्ट्रीशीटर सत्यनारायण बेरवंश उर्फ सत्तू (38) की हत्या मामले में नया खुलासा होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि की है, जिसमें यह खुलासा हुआ कि सत्यनारायण को बेरहमी से पीटा गया है और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मृत्यु हुई.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से सिक्ख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है। लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन सामूहिक रूप से अग्निदेव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवन की खुशियों को साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।
रायपुर- राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के प्रथम दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की संघर्ष गाथा पर आधारित नाटक ‘मैं अयोध्या हूं’ का मंचन किया गया। इस जीवंत प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही आकर्षक लेजर शो के माध्यम से पिछले एक दशक में भारत की विकास यात्रा की झांकी प्रस्तुत की गई।

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में लगातार कार्रवाई जारी है. मामले में आज एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जो पुलिस आरक्षक है. इस तरह से आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन आरोपियों में 7 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.
बिलासपुर/मुंगेली- मुंगेली जिले के सारागांव स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हादसे का शिकार हुए इंजीनियर और मजदूरों के परिजनों के साथ प्रबंधन की मुआवजे को लेकर सहमति बन गई है. प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में हुई समझौते के तहत इंजीनियर जयंत साहू के परिजनों को 23 लाख और मजदूर अवधेश कश्यप के परिवार को 23 लाख का मुआवजा दिया गया. इसके पहले शनिवार को मृतक प्रकाश यादव और मनोज गृतलाहरे के परिवारों को 23-23 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी थी. समझौते के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ.
Jan 13 2025, 14:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k