आज 43 विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कुल 683 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला


Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

झारखंड में आज विधानसभा की 43 सीटों पर चुनाव हो रही है. झारखंड में विधानसभा की 43 सीट के लिए हो रहे चुनाव में आज अब तक मतदान का प्रतिशत ठीक रहा.

 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि 950 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन उस समय तक कतारों में लग गए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

 सुबह 11 बजे तक 29.31 प्रतिशत मतदान, चंपाई समेत कई नेताओं ने डाले वोट, जुगसलाई में झामुमो और आजसू कार्यकर्ता आपस में भिड़े

मतदान के लिए सुबह कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. सिमडेगा सीट पर सबसे अधिक 15.09 प्रतिशत मतदान हुआ और रांची में 12.06 प्रतिशत तथा सरायकेला-खरसावां में 14.62 प्रतिशत लोगों ने सुबह नौ बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया.

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एटीआई मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गंगवार ने कहा, ‘आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान है. मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे यथाशीघ्र अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। याद रखें, पहले मतदान फिर जलपान. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लोगों से मतदान करने का आग्रह किया और समर्थन मांगा. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो कृपया हमारा समर्थन करें. मैं वादा करता हूं कि मैं अगले पांच सालों में 10 साल का काम करूंगा ताकि कोई भी हमारी प्रगति की गति को रोक न सके.

विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन ‘मैय्या सम्मान योजना’ सहित अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घुसपैठ और मौजूदा सरकार में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्य में कई रैलियां कीं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर लोगों से उनके उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

जमशेदपुर में मतदाताओं में उत्साह देखने लायक, दिन 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा


Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में मतदाताओं का उत्साह सुबह से देखने को मिल रहा है . 

कई बूथों पर स्थिति ये थी कि सुबह सात बजे के पहले मतदाताओं की कतार लग गई थी. बूथों पर पोलिंग पार्टी ने मॉक पॉल की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतदान शुरू कराया. 

अधिकतर जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच सुदूरवर्ती इलाकों में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है.

 सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा

 जमशेदपुर पूर्वी में 22.29%, 

पश्चिम में 23.30%,

 जुगसलाई- 30.89%, 

पोटका- 31.02%, 

बहरागोड़ा 33.97%, 

घाटशिला में 32.15%, 

सरायकेला में 32.16% फीसदी मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: आराहांगा में लोग पहली बार अपने गांव के बूथ में मतदान कर रहे हैं.

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

झारखंड में आज लोकतंत्र का महापर्व है,मतदाता पूरे उत्साह से इसे मना रहे हैं.इस चुनाव में काफी कुछ बदला हुआ है.2019 में जो चुनाव नक्सल के साये में हुआ था, अब वहां मतदाता आजाद फिजा में अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

पांच सालों में नक्सलवाद पर मिली जीत का असर झारखंड के कई जिलों और विधानसभाओं में दिख रहा है. राजधानी रांची के तमाड़ थाना का अति नक्सल प्रभावित व सुदुरवर्ती गांव आराहांगा में लोग पहली बार अपने गांव के बूथ में मतदान कर रहे हैं.

आराहांगा गांव को कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का गढ़ कहा जाता था. नक्सली आसपास के इलाकों में हमेशा वारदात किया करते थे. कई बार यहां पुलिसकर्मियों को नुकसान भी उठाना पड़ा था. लेकिन नक्सलियों के खिलाफ चले अभियान के बाद अब यहां नक्सली खौफ का खात्मा हो गया है. लोग अपने घरों से निकल रहे हैं और खुलकर मतदान कर रहे हैं.चुनाव में हमेशा यहां नक्सलियों की तरफ से फरमान जारी होता था, भय से वोटर अपने घरों से नहीं निकलते थे.लेकिन, इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. लिहाजा, आराहांगा गाव में भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है.

2019 और उससे पहले जब भी वोटिंग होती थी, तो इस गांव में पोलिंग बूथ नहीं होता था, बल्कि दूसरे गांव में पोलिंग बूथ को लगाया था, लेकिन इस बार पहली बार आराहांगा में मतदान हो रहा है.तमाड़ का सुदुरवर्ती इलाका और पहाड़ तराई में बसा आराहांगा गांव में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है. लिहाजा मतदान केंद्र के बाहर गांव के वोटर्स दिख रहे हैं.गांव में मतदान करने की खुशी मतदाताओं में दिख रही है.

आज सुबह 9AM, तक मतदान का प्रतिशत कितना रहा जाने

Image 2Image 3

विधानसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण में रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत निम्न है:

◆ तमाड़ - 14.97 %

◆ राँची - 10.05 %

◆ हटिया - 11.3 %

◆ कांके - 10.95 %

◆ माण्डर - 14.85 %

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया मतदाताओं से मतदान का अपील

Image 2Image 3

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, "देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान एक अहम हिस्सा है, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मत का उपयोग करें... मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि 'पहले मतदान, फिर जलपान'..."

आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Image 2Image 3

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 81 में से 43 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के साथ-साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए भी मतदान शुरू हो गया है।

मतदाताओं कि भीड़ मतदान केंद्र पर जुटने लगी है.

हमें प्यार भी मिलेगा और वोट भी मिलेंगे:- सुप्रियो भट्टाचार्य?

Image 2Image 3

रांची में JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "पूरा आशीर्वाद मिलेगा और समर्थन की कोई कमी नहीं होगी। हमें प्यार भी मिलेगा और वोट भी मिलेंगे। वोटर हमें जानते हैं और पहचानते हैं।"

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया मतदाताओं से मतदान का अपील

Image 2Image 3

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, "देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान एक अहम हिस्सा है, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मत का उपयोग करें... मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि 'पहले मतदान, फिर जलपान'..."

भोजपुरी कलाकार निरहुआ का एलान,झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो जमशेदपुर में होगी भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग

Image 2Image 3

विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा के प्रचार अभियान में कई रंग देखने को मिला. इस दौरान रोड शो, पदयात्रा, बैठकों और सभाओं के माध्यम से मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित किया गया.

 आजमगढ़ के पूर्व सांसद सह भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पूर्णिमा साहू के समर्थन में रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया, जबकि पूर्णिमा साहू ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की.

 झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे, कोयले की तस्करी रोकेंगे, झरिया में अमित शाह ने झामुमो सरकार पर बोला हमला

दिनेश लाल निरहुआ का रोड शो भुइयांडीह पार्क से शुरू होकर पटेल नगर, टेल्को मनीफीट, रामाधीन बागान, प्रेम नगर सहित अन्य प्रमुख इलाकों से होकर प्रेमनगर पहुंचते ही सभा में परिवर्तित हो गया. रोड शो के दौरान उन्होंने भुइयांडीह में भी सभा की और भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की. रोड शो के मार्ग में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही. इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर निरहुआ का स्वागत किया गया. प्रेमनगर की सभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास, सुरक्षा और विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है.

 उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा की जीत एवं झारखंड में एनडीए सरकार बनने पर वे जमशेदपुर में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी प्रारंभ करेंगे.

तोंपचाची सीएम हेमंत सोरेन ने मथुरा महतो के पक्ष में किया जनता से सीधा संवाद,जुटी महिलाओं की भीड़


झारखंड डेस्क

धनबाद : झारखंड में आज तोपचांची के मदैयडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन हुआ। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन सरकार को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने जनता से संवाद किया।

Image 2Image 3

 उनकी बातें सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों, विशेषकर महिलाओं की भीड़ एकत्रित हुई। मुख्यमंत्री ने टुंडी और पूरे झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन सरकार को समर्थन देने की अपील की।

 उनके इस आह्वान पर मौजूद जनता ने पूरे जोश और समर्थन के साथ सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जो झारखंड में उनकी लोकप्रियता और उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास को दर्शाया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को विजय बनाने के लिए लोगों से अपील की।