कोडरमा विधानसभा के लिए शालिनी गुप्ता का दौरा, क्षेत्रीय जनता को बताया अपना एजेंडा
Image 2Image 3
कोडरमा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने डोमचांच के विभिन्न गाँवों का दौरा कर जनता के बीच अपने चुनावी एजेंडे को प्रस्तुत किया। शालिनी गुप्ता ने पंचगाँवा, सिमरिया, मसनोडीह, बेहराडीह, नावाडीह, जेरुवाडीह, महेशपुर, चैनपुर, मंधौती महुआ, लेंगरापीपर, मबुधन सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने चुनाव चिन्ह "अलमारी" के लिए वोट मांगते हुए, उन्होंने लोगों से इस महाकुंभ में साथ देने की अपील की। उनके जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कोडरमा की जनता की समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि वर्षों से अव्यवस्था और पिछड़ेपन के कारण कोडरमा की जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। शालिनी गुप्ता ने आश्वासन दिया कि यदि वह चुनी जाती हैं, तो कोडरमा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्षों से सत्ता के दिखावे भरे स्टार प्रचारकों का सामना किया है, लेकिन इस बार वह बदलाव का समर्थन करेंगी और इस महाकुंभ में नए कोडरमा का निर्माण करेंगे। शालिनी गुप्ता ने कहा मुझे गर्व है कि मेरे स्टार प्रचारक आम जनता हैं, जो वर्षों से बेरोजगारी और पलायन की मार झेल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो हेलीकॉप्टर से आए स्टार प्रचारकों के बजाय अपने क्षेत्र में बेरोजगारी और पिछड़ेपन की धूल को नहीं भूलेंगे।उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में हर वर्ग के लोग, चाहे वह मज़दूर हों, व्यापारी हों या महिलाएं, सब उनके साथ हैं।इस दौरान कई ग्रामीणों ने उनके समर्थन में आगे आकर उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। जनता की प्रतिक्रिया से शालिनी गुप्ता के प्रति जोश और विश्वास साफ दिखाई दे रहा था।
अन्नपूर्णा देवी ने शहर के कई वार्डों में किया दौरा, कमल फूल में वोट देने की की अपील
Image 2Image 3
जनता पार्टी की स्टार प्रचारक व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोडरमा विधानसभा के अंतर्गत झुमरी तिलैया शहर के विभिन्न वार्डों में सोमवार को दौरा कर मतदाताओं से कमल फूल में वोट देकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा झारखंड प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए कोडरमा से भी भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव को एक एक वोट देकर भारी मतों से विजयी बनायें।उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूपीए की सरकार में भ्रष्टाचार घुसपैठ एवं विकास के कार्य में ब्रेक लगा है ।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं को ₹1 में रजिस्ट्री, उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री, रक्षाबंधन, दीपावली जैसे त्योहारों पर दो सिलेंडर फ्री एवं ₹500 में गैस सिलेंडर भर कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करते हैं।झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास कार्यों को और गति देने का कार्य करेगी। इधर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि सरकार झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनेगी और ऐसे में कोडरमा विधानसभा में प्रत्येक मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान कर डॉ नीरा यादव के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान कार्यक्रम में जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा , रमेश हर्षधर ,राजेंद्र सिंह ,चंद्रशेखर जोशी ,नि.वार्ड पार्षद रूबी देवी,आशा देवी, संजय यादव, दामोदर सिंह, नवीन चौधरी, हरि पंडित, कृष्णा ब्रहपुरिया, सुदर्शन यादव, सुजीतो घोष, आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए
हजारीबाग में 2024 का भब्य चातुर्मास कर पैदल मंगल विहार कर जैन संत सूयश सागर जी का मंगलवार प्रातः
Image 2Image 3
झुमरी तिलैया कोडरमा में होगा भब्य मंगल प्रवेश परम ज्ञानी तपस्वी जैन मुनि का कल झुमरी तिलैया के श्रद्धालु भक्त करेंगे स्वागत अभिनंदन झुमरीतिलैया- जैन संत चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम अध्यात्म योगी शिष्य मुनि श्री 108 सुयस सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 5 नवम्बर को धर्म नगरी झुमरीतिलैया में हो रहा है पूरे झुमरीतिलैया ,जैन समाज में खुशी उत्साह का माहौल है ज्ञात हो कि पूज्य मुनि सूयश सागर पैदल हजारीबाग से बरही होते हुए झुमरीतिलैया शहर के मुख्य द्वार जिमखाना क्लब में आज रात्रि विश्राम करेंगे गुरुदेव के साथ जैन समाज के युवा पैदल चल रहे हैं आज जिमखाना में भक्तजनों के द्वारा गुरुदेव की भव्य आरती ओर णमोकार चालीसा की जाएगी ।जिमखाना से 5 जुलाई को सुबह 5:00 बजे मंगल विहार कर 7:00 बजे धर्म नगरी झुमरी तिलैया में प्रवेश होगा ।समाज के उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी ने बताया कि गुरुदेव का झुमरीतिलैया के बड़े जैन मंदिर में प्रवास रहेगा जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं।कल गुरुदेव के प्रवेश में भक्तजन बैंड बाजे डांडिया नृत्य आरती और पाद प्रक्षालन से अपनी भक्ति को प्रदर्शित करेंगे शहर में तोरण द्वार बनाए गए हैं गुरुदेव के नगर भ्रमण के बाद बड़ा जैन मंदिर स्टेशन रोड में गुरुदेव का प्रवचन होगा रास्ते में गाजे बाजे के साथ हजारीबाग ओर कोडरमा समाज के लोग साथ चलेंगे यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा,नविन जैन ने दी
हर्षोल्लास के साथ कलम दवात संग पूजे गए भगवान चित्रगुप्त महाराज
Image 2Image 3
सृष्टि के समस्त प्राणियों के शुभाशुभ कर्मों की गणना करने वाले आदि कायस्थ भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के अवसर पर रविवार को कायस्थ समाज के लोगों ने झूमरी तिलैया सहित पूरे कोडरमा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ की गई पूरे जिले में चित्रांश समाज के लोगों ने मंदिर समेत घरों में भी पूरे विधि विधान पूर्वक कलम और दवात की पूजा अर्चना की। कायस्थों ने कलम दवात की पूजा करते हुए अपने-अपने कलम से पन्नों पर भगवान चित्रगुप्त जी की चित्र बनाकर पुष्प,अक्षत, रोली आदि से पूजन कर विस्तार पूर्वक लेखनी चलाई मौके पर कोडरमा के चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन उत्सव हम सभी कायस्थों ने हर्षो उल्लास के साथ मनाते हैं।भगवान चित्रगुप्त कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को प्रजापिता ब्रह्मा की 11000 वर्षो की अखंड तपस्या के फल स्वरुप लेखनी और दावत लेकर उनकी काया से उत्पन्न हुए थे। इसी दिन उनके वंशज कायस्थ समुदाय के लोग उनकी पूजा अर्चना धूमधाम से करते हैं अपनी आजीविका के प्रमुख साधन कलम व दावत की पूजा करते हैं। मौके पर कायस्थ समाज के बहुत सारे लोग उपस्थित थे ।
डोमचांच में निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता का जनसंपर्क अभियान, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जनता से किया संवाद
Image 2Image 3
विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने डोमचांच के विभिन्न गाँवों का दौरा कर जनता से संवाद किया और अपने चुनावी एजेंडे को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता ने लोचनपुर, गोहदरिया सहित कई गाँवों का भ्रमण किया और डोमचांच बाजार में अपने कार्यालय का उद्घाटन कराया। कार्यालय का उद्घाटन आचार्य सुखदेव सिंह के करकमलों द्वारा किया गया, जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित रहे.निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों के साथ परिवर्तन का संकल्प लिया और कहा कि क्षेत्र की तरक्की एवं खुशहाली उनकी प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले, शालिनी गुप्ता ने नवलशाही के कुशमई बच्छेडीह में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और उनके पक्ष में मतदान का आग्रह किया।शालिनी गुप्ता ने कहा कि डोमचांच के लोग लंबे समय से रोजगार और विकास की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डोमचांच के प्रमुख आय स्रोत, ढिबरा और पत्थर खदान, लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी और आर्थिक संकट गहरा गया है। डोमचांच बाजार, जो कभी क्षेत्र की शान था, आज वीरान हो गया है। उन्होंने वादा किया कि जनता का साथ और समर्थन मिलने पर वे डोमचांच की खोई हुई रौनक को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।उन्होंने जिले में शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर भी चर्चा की और कहा कि जिले के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। युवाओं को छोटी-मोटी नौकरियों के लिए भी जिले से बाहर जाना पड़ता है। शालिनी गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि उन्हें अपने जिले में ही सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता ने जनता से अलमारी छाप पर वोट देने की अपील की और कहा कि यह चुनाव डोमचांच के विकास और खुशहाली के लिए एक नई शुरुआत हो सकता है। उनके इस दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना और कई समर्थकों ने बदलाव के इस संकल्प में उनका साथ देने का वादा किया।
रामानद सागर शिक्षा निकेतन में पढने आई दो नाबालिक छात्रा हुई लापता
Image 2Image 3
मरकच्चों प्रखंड के नावाडीह। पंचायत स्थित रामानद सागर शिक्षा निकेतन स्कूल में शुक्रवार की सुबह पढ़ने आई दी नाबालिग छात्रा शाम को घर नहीं पहुंची। दोनो दसवीं कक्षा की छात्रा है। देर शाम तक स्कूल से नहीं लौटने के बाद दोनों के परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। मगर देर रात तक इन दोनो नाबालिक छात्रा का कही अता पता नहीं चला। जिसके बाद मरकच्चो थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा, एसआई विशाल कुमार, एएसआई मदन मोहन शर्मा ने देर शाम से ही खोजबीन शुरू कर दिए हैं। मिली जानकारी अनुसार दोनों छात्रा प्रतिदिन अपने घर लालगढ़ से नावडीह 1 स्थित रामानंद सागर शिक्षा निकेतन स्कूल पढ़ने के लिए स्कूल बस से आती थी। शुक्रवार को भी स्कूल बस से दोनों छात्रा स्कूल आई मगर फिर बस से घर वापस नहीं लौटी। स्कूल में पढ़ाई लिखाई की मगर जब स्कूल की छुट्टी हुई तो दोनो छात्रा स्कूल बस में ना बैठकर पैदल निकल गई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन के द्वारा इसकी कोई जांच पड़ताल नहीं किया गया। सूत्रों की माने तो दोनो छात्रा स्कूल से ही निकल कर कहीं निकल गयी है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी मरकच्चो सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि खोजबीन जारी है जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।
निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता का सतगावां में जनसंपर्क अभियान, अलमारी छाप पर वोट की अपील
Image 2Image 3
आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने शनिवार को सतगवां प्रखंड के कई प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जानपुर, कानीकेंद, बैशखी, पचाने, नावाडीह, कोठियार, रजघट्टी, कटैया, भखरा, सिहास, नासरगंज, शिवपुर, चांदडीह, रामडीह, गांगडीह, बासोडीह, मोदीडीह, समलडीह, बिरयारडीह, कलीडीह, खुट्टा समेत अन्य इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और अलमारी छाप पर वोट देने की अपील की। शालिनी गुप्ता ने कई इलाकों में पैदल चलकर ग्रामीणों से संपर्क किया। उनके समर्थकों ने बैनर और ढोल-नगाड़ों के साथ आगे-आगे चलते हुए नारेबाजी की और परिवर्तन का आह्वान किया। ग्रामीणों का हुजूम शालिनी गुप्ता के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया। जनसंपर्क के दौरान कई लोगों ने कहा कि सतगवां की स्थिति वर्षों से उपेक्षित है और पिछले जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र को केवल चुनाव के समय ही याद किया है। क्षेत्र के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। शालिनी गुप्ता ने ग्रामीणों से वादा किया कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो क्षेत्र में ढिबरा व्यवसाय को फिर से जीवित किया जाएगा, बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान कर, सतगवां को विकास के मार्ग पर ले जाने का काम करेंगी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और शालिनी गुप्ता के समर्थक उपस्थित थे और उनके साथ जनसंपर्क अभियान में जोश के साथ भाग ले रहे थे।
राजद का डोमचांच क्षेत्र में चला जनसम्पर्क अभियान, जनसम्पर्क में उमड़ रही भारी भीड़
Image 2Image 3
राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में शनिवार को डोमचांच प्रखण्ड के विभिन्न ग्रामीण इलाको में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। जनसम्पर्क अभियान का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव,जिप सदस्य शांति प्रिया ने किया। जनसम्पर्क में प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव की धर्मपत्नी लालती देवी,बेटा नीतीश यादव, बेटी आयुषी ने दर्जनों गांवों में बड़े बुजुर्गों और महिलाओं से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए सुभाष प्रसाद यादव ने सबकुछ न्योछावर कर दिया। कोडरमा के जनता मालिको के लिए वे बहुत करना चाहते है, लेकिन कोडरमा में गरीबों की सेवा करने वालों को साज़िश रचकर जेल भेज दिया गया। जनता की अदालत से बड़ा कोई अदालत नही होती। जनता जेल के बदले वोट देकर अपना निर्णय सुनाएगी।उन्होंने कहा कि जनता के बीच हमेशा सेवा जारी रहेगी,कोडरमा की जनता का प्यार दुलार का हमेशा ऋणी रहेंगे।मौके पर महेंद्र यादव,सीता देवी,दिनेश यादव,मो असलम,जुम्मन मियां, प्रदीप यादव,मनोज रजक,संजय पासवान, राजू यादव, जुम्मन अंसारी, शंकर यादव,मंसूर अंसारी, सुरेंद्र यादव,उद्दीन मियां, कादिर हाफिज,गुलाम रसूल आदि मौजूद थे।
भगवान महावीर का 2550 वा निर्वाण महोत्सव पर 2550 दीपक जलाकर दीपोत्सव उत्सव बहुत धूमधाम सम्पन्न
Image 2Image 3
जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर का 2550 वा निर्वाण महोत्सव पर 2550 दीपक जलाकर दीपोत्सव उत्सव बहुत धूमधाम से भक्ति भाव के साथ श्री दिगंबर जैन समाज के अंतर्गत दोनों जैन मंदिर में मनाया गया जिसमें प्रातः बड़े मंदिर की में अभिषेक शांति धारा कर निर्वाण लड्डू को माथे पर रखकर नगर भ्रमण करते हुए श्री दिगंबर जैन नया मंदिर पहुंचे यहां पर देवाधिदेव श्री महावीर भगवान की भव्य प्रतिमा का महामस्त्तिकाभिषेक सैकड़ो लोगों के द्वारा किया गया अभिषेक के पश्चात बृहद शांति धारा मंगलाष्टक महावीर चालीसा के साथ संगीत मय सामूहिक पूजन करते हुए 1008 भगवान महावीर के चरणों में निर्माण लाडू बहुत ही भक्ति भाव के साथ सभी भक्तों ने चढ़ाया।दिन में सभी ने अपने प्रतिष्ठान में भगवान महाबीर की पूजन किया संध्या में बड़ा जैन मंदिर में भगवान महावीर के निर्वाण के 2550 वर्ष पूर्ण होने पर 25 परिवार द्वारा 21 मिनट में 2550 दीपक जलाया गया विजेताओं को मेसर्स बोनसाई मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।ये सभी कार्यक्रम समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र झांझरी,सह मंत्री राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन सेठी, मंत्राणी आशा जैन गंगवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ,समाज के सभी पदाधिकारि ,वार्ड पार्षद पिंकी जैन ,मीडिया प्रभारी नवीन जैन,राज कुमार जैन अजमेरा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और लोगो के प्रति दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
Image 2Image 3
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 09115/ 09116 वडोदरा- धनबाद- वडोदरा स्पेशल – दिनांक 02.11.24 को वडोदरा से गाड़ी संख्या 09115 वडोदरा- धनबाद स्पेशल एवं दिनांक 03.11.24 को धनबाद से गाड़ी संख्या 09116 धनबाद- वडोदरा स्पेशल | 2. गाड़ी संख्या 03302/ 03301 धनबाद- जयनगर- धनबाद स्पेशल – दिनांक 06.11.24 से 30.11.24 तक धनबाद से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को गाड़ी संख्या 03302 धनबाद- जयनगर स्पेशल एवं 07.11.24 से 01.12.24 तक जयनगर से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को गाड़ी संख्या 03301 जयनगर- धनबाद स्पेशल | 3. गाड़ी संख्या 04656/ 04655 लुधियाना- कोलकाता- लुधियाना स्पेशल – दिनांक 03.11.24 को लुधियाना से गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना- कोलकाता स्पेशल एवं दिनांक 04.11.24 को कोलकाता से गाड़ी संख्या 04655 कोलकाता- लुधियाना स्पेशल | अमरेश कुमार (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)