Ayodhya

Sep 01 2024, 16:39

अंजुमन गुंचाए मजलूमिया की बयादे असगरे मासूम आल इण्डिया तरही शब्बेदारी इमामबाड़ा जवाहर अली खा में हुई संपन्न

अयोध्या।अंजुमन गुंचाए मजलूमिया की बयादे असगरे मासूम आल इण्डिया तरही शब्बेदारी इमामबाड़ा जवाहर अली खा में संपन्न हुई, शब्बेदारी में शहर व अन्य जिले से आयी अंजुमनो ने अर्शी फैजाबादी के मिसरे तरह "एक अनोखा काम असगर कमसिनी मे कर गए" पर अपने सलाम पढ़े, पूर्व अध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ने बताया कि शब्बेदारी में वासिका अरबी कालेज से इमामबाड़ा जवाहर अली खा पर वसिका अरबी कालेज की अंजुमन सोगवाराने हुसैन अलम लेकर आई , शब्बेदारी की मजलिस मौलाना मो मोहसिन (प्रिंसिपल वसीका अरबी कालेज) ने पढ़ी संचालन मौलाना हैदर अली ताबिश ने व पेशखवानी सिब्तेन मेंहदी श्यावर व हाजी चन्दन फैजाबादी ने की, शहर की अंजुमनों में अंजुमन मासूमियां के साहेबेबयाज विक्रम चंद शर्मा ने दानिश फैजाबादी का "आंसुओ का लेके तोहफा जब सरे महशर गए, लेके हमको साकिए कौसर लबे कौसर गए"पढ़ा इसके अलावा शहर की हुसैनिया वजीरगंज, हैदरिया खुर्दमहल, अंजुमने अब्बासिया ने अपने तरही कलाम पढ़े,

दूसरे जिले की अंजुमनों में हुसैनिया उन्नाव ने "हम अलम अब्बास का लेके सरे महशर गए, मातमी दस्ते में मिलकर सारे पैगम्बर गए,पढा इसके अलावा दस्ता ए मासूमिया घोसी मऊ,अंजुमन पंजतनी जलालपूर ने अपने तरही कलाम पढ़े, रातभर ये सिलसिला चलता रहा, सुबह की नमाज के बाद जनाबे अली असगर का झूला जामा मस्जिद से निकाला गया जिसमे अंजुमनपासदाराने करबला लखनऊ ने दुर्रो का जंजीरी मातम किया,शब्बेदारी का समापन पर मौलाना नदीम रजा जैदी ने तकरीर की।शब्बेदारी समाप्ति पर अंजुमन के अध्यक्ष कामिल हसनैन,उपाध्यक्ष कुमैल, फैजी फैजाबादी, सचिव इजहार हुसैन, उपसचिव सैफ, आसिफ रजा ने शब्बेदारी में बाहर से आए सभी श्रद्धालुओं, पुलिस प्रशासन, नगर निगम,का शुक्रिया अदा किया।

Ayodhya

Aug 31 2024, 20:03

पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए किया गया तहसील मिल्कीपुर स्थित ग्राम गहनाग में गहनागन बाबा धाम का किया गया निरीक्षण

अयोध्या- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, संतोष कुमार शर्मा, अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद द्वारा विधान सभा क्षेत्र मिल्कीपुर के ग्राम गहनाग विकास खण्ड अमानीगंज के ग्राम गहनाग में स्थित गहनागन बाबा धाम का शनिवार को निरीक्षण किया गया । इस दौरान धीरज श्रीवास्तव, संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के साथ अपराहन में किया गया। निरीक्षण के समय उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर अजय मिश्रा एंव ओम प्रकाश कौशल व सत्य प्रकाश कौशल के साथ ग्राम के अनेको ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

निरीक्षण के समय उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गहनागन बाबा देवस्थान पर काफी दूर दराज से सॉप के काटे व्यक्ति आते है जिनका यहाँ उपचार प्राचीन काल से किया जाता है। यह भी बताया गया कि यहाँ प्रत्येक सोमवार को मंदिर पर विशाल भीड एकत्र होती है तथा प्रत्येक बर्ष नागपंचमी के उपरान्त पड़ने वाले प्रथम सोमवार को यहाँ पर एक विशाल मेला लगता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते है। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा इस स्थल के सौन्दर्गीकरण कराये जाने की मॉग की गई है। इस स्थान पर एक सरोवर भी है जो बताया गया कि वह ग्राम पचांयत की भूमि पर एंव कुछ हिस्सा निजी भूमि पर है।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के कृत्यों में सम्मिलित पर्यटको की सुविधा के दृष्टिगत प्राचीन स्थान के सौन्दर्गीकरण कराये जाने के उद्देष्य से स्थल पर उपस्थित सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अजय मिश्रा को निर्देशित किया गया कि गहनागन बाबा धाम की आरक्षित भूमि पर पाथवे मन्दिर के सामने वाले भाग का सौन्दर्गीकरण कराये जाने हेतु डी०पी०आर० तैयार कर उनके समक्ष तीन दिन के अन्दर प्रस्तुत किया जाये जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इसके अतिरिक्त यह भी कहा गया कि यदि ग्रामसभा की सहमति से सरकारी भूमि प्राप्त हो जाये तो इस पर शौचालय, पेयजल, सोलर लाइट सरोवर को कुण्ड के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार कर डी०पी०आर० में सम्मिलित कर प्रस्तुत किया जाये।

Ayodhya

Aug 31 2024, 18:00

सदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य, महानगर में 80 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य

अयोध्या- भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाअभियान दो सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। शनिवार को महानगर के सभी 400 बूथों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रवासियों द्वारा कार्यशाला में बूथ के कार्यकताओं से संवाद किया गया । महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर अभियान चला कर लोगों को

भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज पर, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूराबाजार व रिकाबगंज, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या मंडल के रानोपाली व दर्शन नगर, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने दिल्ली दरवाजा तथा प्रताप नगर शक्ति केन्द्र, ब्लाक प्रमुख उषा सिंह ने मड़ना, शैलेन्द्र कोरी गद्दोपुर में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दो सितम्बर से शुरू हो रहे महाअभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क करे। जनसंवाद के माध्यम से सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए लोगों को भाजपा की विचार धारा से जोड़ेगे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सरकार के सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य सभी को बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का संगठन महापर्व हर तीन साल के बाद होता है। जो संगठन के लिए एक बड़ा अवसर होता है। ताकि जन-जन तक पहुंचा जा सके। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंतिम छोर के बैठे व्यक्ति तक पहुंचेंगे। उन्हें भाजपा की नीतियों से जोड़ेंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता को लेकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया हैं। जिसमें अभियान के प्रथम दिन ही प्रत्येक बूथ पर 50 कुल 25000 सदस्य बनाने की तैयारियां कर ली गई। महानगर में लक्ष्य से अधिक लोगों तथा सम्पर्क व संवाद के जरिए भाजपा सदस्य बनाया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने डाभासेमर, शशि प्रताप सिंह ने नानकपुरा, वरूण चौधरी ने शांतिपुर, बालकृष्ण वैश्य ने मणिराम दास की छावनी, सहित अन्य पदाधिकारियों ने शक्ति केन्द्रों पर कार्यशाला को सम्बोधित किया।

Ayodhya

Aug 31 2024, 17:57

पुलिस विभाग के सेवानिवृत कर्मियो को दी गई विदाई

अयोध्या- शनिवार 31अगस्त को सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गई।

इस दौरान पुलिस विभाग मे उनके द्वारा दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई।सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण में उ0नि0- फतेहबहादुर सिंह ,उ0नि0- रामकृष्ण और मुख्य आरक्षी- बुध्दिसागर सिंह शामिल है।

Ayodhya

Aug 31 2024, 17:56

कमिश्नर गौरव दयाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा

अयोध्या- मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रामपथ को जोड़ने वाले दो प्रमुख निर्माणाधीन पथों यथा-अवध आगमन पथ व क्षीर सागर पथ में कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिया कि पथ में शेष बचे कार्यो को तीव्र गति से पूर्ण करें तथा पथ की विशेषताओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ बनाया जाय।

गौरतलब है कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के प्रमुख मार्ग राम पथ से जोड़ने के लिए दो प्रमुख पथों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 300 मीटर लम्बे फोर लेन अवध आगमन पथ तथा 400 मीटर लम्बे फोर लेन क्षीर सागर पथ शामिल है, जिनकी कुल लागत 37 करोड़ से अधिक है। अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड द्वारा बताया गया कि अवध आगमन पथ में डेªन डक्ट सहित अन्य कार्यो को पूरा कर लिया गया है। शेष बचे कार्यो को शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। इसी प्रकार क्षीर सागर पथ के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत पूरा कर लिया जाय। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसके पहले मण्डलायुक्त ने हनुमानगढ़ी के सामने स्थित राजद्वार पार्क का भौतिक निरीक्षण उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ किया। उन्होंने इस दौरान उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण से कहा कि इस पार्क की महत्ता को देखते हुये इसमें आवश्यक जन सुविधाओं को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाय, जिसमें सभी आवश्यक जन सुविधाओं के साथ बेहतर लाइटिंग व कैफेटेरिया भी हों, जिससे कि मंदिर आने वाले श्रद्वालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सकें।

Ayodhya

Aug 31 2024, 17:55

अयोध्या जिला मैजिस्ट्रेट ने दिया आदेश,आगामी त्योहारों में बरती जाए सतर्कता

अयोध्या- जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि इस वर्ष चन्द्र दर्शन के अनुसार आगामी ईद मिलादुन्नबी/बारावफात 16 सितंबर को मनाया जाना सम्भावित है। ऐसे में सभी महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता/चौकसी करते हुए पूर्व से ही समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाय। सभी असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाय एवं आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। जिससे जनपद में लोक, शांति व कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द अक्षुण्ण रहे।

नगर मजिस्ट्रेट तथा रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या अपने-अपने क्षेत्र एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों व अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) सम्पूर्ण अयोध्या नगर क्षेत्र में तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सम्पूर्ण जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में अपने काउंटर पार्ट अपर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य डयूटीरत मजिस्ट्रेट/पुलिस बल तथा आयोजकों स समन्वय बनाकर आवश्यक शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु उत्तरदायी होंगे। साथ ही सभी उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील क्षेत्र में आवश्यकतानुसार अपने स्तर से अधीनस्थ की ड्यूटी लगा लेगें।

जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट जनपद अयोध्या अपने-अपने क्षेत्र में काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारियों से समन्वय करते हुए मुस्लिम धर्म गुरुओं/मौलानाओं/सम्बन्धित कमेटी के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों आदि के साथ शान्ति समितियों की बैठक सम्बन्धित पुलिस थाना/चौकी में ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि कहीं कोई समस्या/विवाद की स्थिति हो तो उसके पूर्व से ही सुलझा लेगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न हों। साथ ही कार्यदायी व अन्य आवश्यक विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर यथा आवश्यक कार्य ससमय करायेगें। मुख्य चिकित्साधिकारी अयोध्या जनपद के सभी सम्बन्धित/आवश्यक स्थलों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था उक्त पर्व के दौरान सुनिश्चित करायेगे। नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आवश्यक स्थलों पर समुचित साफ-सफाई, चूना छिडकाव, प्रकाश, शुद्ध पेय जल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्रान्र्तगत विभागीय सड़कों की मरम्मत भी समय से करायेंगे। समस्त, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, जनपद अयोध्या विद्युत लाइनों के ढीले तारों एवं जर्जर खम्भों को समय से ठीक कराने, मोबाइल ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था के साथ-साथ निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

समस्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग अयोध्या द्वारा अपने-अपने खण्ड से सम्बंधित जनपद की सड़कों का निरीक्षण कराकर यथा आवश्यक अपनी-अपनी विभागीय सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य समय से कराया जायेगा। अधिशासी अभियन्ता उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), अयोध्या द्वारा सीवर लाइन डालने हेतु नगरध्अयोध्या धाम आदि क्षेत्र में जो सडके खोदी गयी है उन्हें पूर्व की भांति मरम्मत कराकर ससमय चलने योग्य बना दिया जाय। उक्त के अतिरिक्त अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी विभाग यथा मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा, विकास प्राधिकरण अयोध्या, जल निगम आदि द्वारा उक्त पर्व के दृष्टिगत अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक कार्यो/दायित्वों का निर्वहन सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर ससमय कराया जायेगा तथा सड़कों की मरम्मत का कार्य पर्व के पूर्व करा कर चलने योग्य बना लिया जाय। सभी अधिकारियों द्वारा संचारी रोगों व पर्व के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी किये गये अद्यतन दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा।

इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से संवाद के लिए जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा, जिसका दूरभाष नम्बर 05278-223753 है। इस कन्ट्रोल रूम में शिफ्टवार कार्मिकों की ड्यूटी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, अयोध्या द्वारा लगायी जायेगी और ड्यूटीरत कार्मिकों द्वारा कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण संबंधित विभागों द्वारा ससमय कराया जायेगा।

Ayodhya

Aug 31 2024, 17:54

अयोध्या में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा,1050 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

अयोध्या- जनपद अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित 12 परीक्षा केन्द्रों पर 4632 अभ्यर्थियों में से 3582 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुये तथा 1050 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

प्रथम पाली में 77.33 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गयी। इसी क्रम में द्वितीय पाली में आयोजित 12 परीक्षा केन्द्रों पर 4632 अभ्यर्थियों में से 3646 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए तथा 986 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 78.72 प्रतिशत अभ्यर्थी की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अयोध्या से प्राप्त हुई है।

Ayodhya

Aug 31 2024, 17:53

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक 4 को

अयोध्या- जिला पंचायत अयोध्या की बैठक रोली सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या की अध्यक्षता में 4 सितंबर को दोपहर 12ः00 बजे श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार जिला पंचायत अयोध्या में आहूत की गई है।

बैठक में सांसद, विधायक, सदस्य जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गयी है। बैठक नियत दिनांक, समय एवं स्थान पर स्वयं प्रतिभाग करें। ये जानकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अयोध्या ने दी है।

Ayodhya

Aug 31 2024, 17:41

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान को चार चांद लगाती मिशन ग्रीन अयोध्या की टीम

अयोध्या- पूर्वजों की पौधरोपण करने की मुहिम को पूरी तरह धरातल पर ले जाकर एक पेड़ मां के नाम को चार चांद लगाने का बहुत ही सराहनीय कार्य मिशन ग्रीन अयोध्या की टीम पूरी तरह से कर रही है । इसी कड़ी में इस मिशन से जुड़े समाजसेवी हिमांशु त्रिपाठी के द्वारा और उनकी टीम द्वारा अयोध्या जनपद के साथ साथ अन्य सुदूर इलाकों के भी लोगो ने प्रेरणा लेकर अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने का संकल्प लिया है। श्री त्रिपाठी का कहना है कि पूर्वजों से मिली सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने का हमारी पूरी टीम और देवई गांव की सभी सम्मानित जनता बहुत ही बेहतर तरीके से कर रही है । बताया जाता है कि अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील छेत्र के रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवई गांव के युवा हिमांशु सूर्यकांत त्रिपाठी ने गांव की पूर्वज श्रीमती अवध कुमारी "जिया" की स्मृति में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अखण्ड रामायण सहित श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया था।

ग्रामीणों का कहना है कि श्री त्रिपाठी ने बताया कि जिया दादी गांव की बहुत ही धार्मिक बिटिया थीं । विवाह के कुछ ही वर्षोंपरांत वैधव्य का दारूण दु:ख, फिर भी श्री वृंदावन बिहारी लाल में अगाध प्रेम और अटूट विश्वास के प्रताप से दो बेटों अशोक तिवारी ( विद्युत- विभाग) और आशुतोष तिवारी ( सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर) को अपने पैरों पर खड़ा किया और हर प्रकार की सुख सुविधाओं का त्याग कर गांव में एक साध्वी की भांति आजीवन जीवन यापन करती रहीं । गांव में एक धार्मिक और प्रेम पूर्ण वातावरण बनाए रखीं । बताया जाता है कि व्रत, दान पुण्य,धार्मिक यात्राएं, धार्मिक आयोजन आदि नित्य-नियमित आजीवन करती रहीं।काल के ग्राह से अछूता कौन रहा । इसी कड़ी में

कई वर्षों तक गंभीर बीमारी से ग्रसित हो 25 जनवरी 2018 को कृष्ण तत्व में लीन हो गई । ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और मिशन ग्रीन टीम अयोध्या के हिमांशु सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बीमारी के दिनों से श्रीमती अवध बिहारी जिया जी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का विराम हो गया था । श्री त्रिपाठी ने बताया कि अब समय आया ईश्वरीय अनुकम्पा का तो उनकी दादी के पुण्य उदय हुए, एवम् योगेश्वर श्री कृष्ण की प्रेरणा से कार्यक्रम के आयोजन का विचार, प्रयास एवं समस्त ग्राम के सहयोग से वर्षों बाद कार्यक्रम संपन्न एवम् अनवरत मनाए जाने का संकल्प पूरा हुआ।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पंडित लक्ष्मीदास परिवार सेवा समिति एवम् टीम मिशन ग्रीन अयोध्या की उपस्थिति में "एक पेड़ मां के नाम" के तहत् आम का एक पौधा रोपित कराया ‌गया।अंततः निवेदन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सहयोग से द्वेष मुक्त, नशा मुक्ति एवं भगवद् भक्ति युक्त जीवन जीने का । इस पौधरोपण अभियान से प्रेरणा लेकर अन्य सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भी इस मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है ।

Ayodhya

Aug 31 2024, 17:40

सिपकॉन 2024 के दूसरे दिन मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा

अयोध्या- इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी सेंट्रल जोन द्वारा आयोजित सिपकॉन 2024 के दूसरे दिन डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने शुभारंभ किया। मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कुलपति ने कहा कि सुख और दुख जीवन के दो पहलू हैं, सिपकॉन 2024 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभा गोयल ने कहा कि जब सुख सोता है तो दुख जागता है और जब सुख जागता है तो दुख सोता है। दुख और सुख जीवन की एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगों के समाधान हेतु निरंतर प्रगति हो रही है। जिसको साझा करने के लिए सिपकॉन जैसा आयोजन बहुत ही उपयोगी है।

कार्यशाला के दूसरे दिन मेडिकल कालेज अयोध्या के प्राचार्य एवम सिपकॉन 2024 के अध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र कुमार ने इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी सेंट्रल जोन द्वारा आयोजित सेमिनार को आकाश गंगा की उपमा देते हुए अयोध्या में आए हुए मनोरोग विशेषज्ञों को आकाश गंगा के तारे की संज्ञा से नवाजा। उन्होंने कहा कि मनोरोग विशेषज्ञों की पूरी आकाश गंगा अयोध्या में अयोजित सिपकॉन 2024 सेमिनार में उपस्थित है, जिससे हम सब अयोध्यावासी अभिभूत हैं। प्राचार्य ने अयोध्या की धरती पर आयोजित कार्यशला में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेडिकल कालेज अयोध्या के मनोरोग चिकित्सक एवम सिपकॉन 2024 के सचिव कुंवर वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आयोजन के लिए उन्होंने महीनों से मेहनत की है।

सेमिनार में इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी सेंट्रल जोन के अध्यक्ष अनिल निश्चल ने सीएमई की महत्ता पर प्रकाश डाला। सेंट्रल जोन के सचिव डॉ गणेश सोनकर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए आयोजन समिति की तारीफ की। डॉ उषा भट्टाचार्या ने जीवन में तनाव से होने वाली समस्याओं एवम उनके निदान पर अपने अनुभव साझा किए। आज की कार्यशाला में मानसिक रोग के संबंध में डॉ सास्वत स्वरूप, डॉ आदित्य श्रीवास्तव, डॉ रचित सिंघानिया, डॉ प्रियंका, डॉ सुरवि दास, डॉ रिचा मिश्रा, डॉ जाहिरा आरिफ, चेयरपर्सन डॉ मोहन ध्यानी डॉ सच्चिदानंद गुप्ता, डॉ जयसिंह, डॉ लक्ष्मीकांत राठी, डॉ सविता मल्होत्रा, डॉ एसके टंडन, डॉ पीके दलाल, डॉ कश्यप शाह, डॉ मनीषा चौहान, डॉ मोहम्मद अमन नकवी, डॉ ट्विंकल शर्मा, डॉ अंकिता सरोज, डॉ भाविका रॉय, डॉ अनुषा अग्रवाल, डॉ बृजेश कुमार यादव, डॉ फरजाना रिजवी, डॉ मोहिता जोशी, डॉ वसुंधरा भूषण सहित अनेक वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सको ने अपने-अपने विचार अपने व्यक्त किए।

आयोजन सचिव कुंवर वैभव ने बताया कि सेमिनार में देश के जाने माने मनोरोग विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। एक सितंबर को कार्यशाला का समापन होगा जिसमे वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ अपने अनुभवों को साझा करेगे।जिससे मानसिक रोगों को समझने में चिकिसकों को बहुत लाभ होगा।कार्यशाला में मानसिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा देने वाले अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया ।