छत्तीसगढ़ में DA और एरियर की मांग को लेकर कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा करेगा प्रदेशव्यापी हड़ताल
रायपुर- महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की मांग कर रहे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा 9 सितंबर को राज्य स्तरीय हड़ताल करने जा रहा है। आज राजधानी में आयोजित संयुक्त मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस हड़ताल के दिन मंत्रालय, संचालनालय, विद्यालय, चिकित्सालय और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
मंत्रालयीन संघ के अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों ने केंद्र के समान डीए और डीए एरियर्स की राशि जीपीएफ खातों में समायोजित करने की मांग की थी। कर्मचारियों और पेंशनरों की मांग है कि 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदान की जाए। वर्तमान में केंद्र में महंगाई भत्ता 50% है जबकि राज्य में केवल 46% है। उन्होंने बताया कि यह वादा चुनावी घोषणा पत्र में किया गया था, लेकिन 31 जुलाई को मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन देने के बावजूद एक जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत डीए/डीआर की घोषणा नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है।
मंत्रालयीन संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस हड़ताल के दौरान राजधानी रायपुर और पूरे प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा ने 2008 के निर्धारित सेटअप और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उल्लंघन का विरोध करते हुए चार शिक्षक संगठनों से बने शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हड़ताल को भी अपना समर्थन दिया है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संरक्षक तीरथ लाल सेन, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय तिवारी, अधिकारी कर्मचारी संघ के करण सिंह अटेरिया, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के टीआर धृतलहरे, मुन्ना लाल निर्मलकर, स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ के बालकृष्ण साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के अशोक कुमार नवरे, दीपक शर्मा, राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ के विद्याभूषण दुबे, कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, निगम मंडल कर्मचारी संघ के संजय सक्सेना, चिकित्सा अधिकारी संघ के डॉ. गोकुल सरकार, पेंशनधारी कल्याण सिंह के वाय ए कुरेशी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रगति शील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के गोपाल साहू और विभिन्न संगठनों के सतीश पसेरिया, बी के शुक्ला, जाहिद खान आदि ने भाग लिया।

रायपुर- महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की मांग कर रहे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा 9 सितंबर को राज्य स्तरीय हड़ताल करने जा रहा है। आज राजधानी में आयोजित संयुक्त मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस हड़ताल के दिन मंत्रालय, संचालनालय, विद्यालय, चिकित्सालय और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
महासमुंद- बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेसियों ने जेल भरो आंदोलन रैली का आयोजन किया. रैली के दौरान कांग्रेस भवन से निकल कर युवक कांग्रेसी सिटी कोतवाली पहुंचे और मुख्य गेट को घेर लिया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी झुमा-झटकी हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया. हालांकि घंटे भर के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
रायपुर- राजधानी रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में 24 अगस्त को तितलियों पर वॉक एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर, कुरुद और बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों से 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
रायपुर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को राजधानी के कांशीराम नगर में छत्तीसगढ़ मांग समाज द्वारा लोक शाहीर साहित्य सम्राट अण्णा भाऊ साठे की 104 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अण्णा भाऊ साठे को नमन करते हुए उनके कार्यों को याद किया।





रायपुर- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य में सहकारिता के विस्तार से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 ज़िलों में पानी समिति के रूप में प्राथमिक कृषि साख समिति (Primary Agriculture Credit Society) का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी भी उपस्थित थे। गृह एवं सहकारिता मंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ‘पीपल फॉर पीपुल‘ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण और छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण भी किया।


रायपुर- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर अमित शाह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाव-भीनी विदाई दी।
रायपुर- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, महानिदेशक, एनसीबी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 में भारत की आज़ादी के शताब्दी वर्ष में नशामुक्त देश का संकल्प अब हर देशवासी का संकल्प बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प एक समृद्ध, सुरक्षित और वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्री शाह ने कहा कि ड्रग्स सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि एक वैश्विक समस्या है।
रायपुर- रशिया में महापौर एजाज ढेबर द्वारा किए गए एमओयू को असंवैधानिक करार बताया जा रहा है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि महापौर द्वारा लाइट मेट्रो ट्रेन के लिए किया गया एमओयू असंवैधानिक है। केंद्र व राज्य सरकार की बिना अनुमति के इस तरह एमओयू नहीं किया जा सकता है। यह एमओयू नहीं, बल्कि जनता और देश का अपमान है। उन्होंने अपने निजी दौरे में कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया है।
रायपुर- सनातन समाज अपने धर्म के लिए जाग जाए. देश में 22 जनवरी 2024 (अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा) जैसा दिन फिर से आएगा. बहुत जल्द मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी भी हमारा होगा. यह बात राजधानी में रविवार को कुंदनलाल जैन विचार मंच की ओर से आयोजित में “राष्ट्र गौरव का पुनर्जागरण व्याख्यान” कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्म भूमि और ज्ञानवापी मामलों में मुख्य अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कही.
Aug 25 2024, 21:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k