मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया आम महोत्सव 2024 का उद्घाटन, जापान को भेजा गया 15 टन आम
![]()
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध शिल्पग्राम में आयोजित तीन दिवसीए आम महोत्सव 2024 का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने आम की विभिन्न प्रजातियों की लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों फ्लैग आफ कर जापान को 15 टन आम भेजा गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आम सबके लिए सुलभ है। महाेत्सव में प्रगतिशील किसानों व बागवानों को सम्मानित किया जाता है। दुनिया के बाजार में पहुंचाने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है। पहली बार लखनऊ का दशहरी आम अमेरिका गया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों और उत्पादकों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दुनिया के बाजार में यूपी का आम छा जाये, इसके लिए गुणवत्ता ठीक करनी होगी और उत्पादन भी बढ़ाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार ने तमात प्रकार की सुविधाएं व प्रोत्साहन आम किसानों को दे रही है। आम उत्पादकों को मुनाफा दिलाने के उद्देश्य से दुनिया के बाजारों में आम भेजा जा रहा है। इससे किसानों को काफी बजत होगी। इस वर्ष जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात किया जायेगा। हमें आम नागरिक के लिए भी और दुनिया के बाजारों के लिए आम का उत्पादन करना है। 25 से 30 फीसदी आम का उत्पादन यूपी में होता है।
योगी ने कहा कि आम उत्पादकों और निर्यातकों के मध्य चर्चा परिचर्चा आम महोत्सव में होगी। आम महोत्सव में 700 से अधिक प्रजातियों का प्रदर्शन किया जायेगा।
उद्यान मंंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बाहर जाने वाले हर जहाज पर उत्तर प्रदेश का आम दुनिया के बाजारों में जा रहा है। हमारी उपज विदेशों में खरीदी जा सके, इसलिए जेवर एयरपोर्ट के पास ट्रीटमेंट पावर प्लांट बनाने का प्रस्ताव है। दुबई, अमेरिका, मलेशिया को भी आम का निर्यात किया गया है। प्रदेश में आम की लगभग 1000 प्रजातियों का उत्पादन किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला, रतौल, लखनऊ सफेदा, बाम्बेग्रीन एवं अन्य रंगीन प्रजातियां प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।आम महोत्सव में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और कृषि उत्पादन आयुक्त देवेश चतुर्वेदी और जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लखनऊ । हमीरपुर जिले में महिलाओं पर शर्मनाक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक महिला को बीच बाजार से अगवा कर नोएडा ले जाया गया जहां उसे बंधक बनाकर लगातार दरिंदगी की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जनपद के बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के बच्चों को महाविद्यालय के हास्टल का एक कर्मचारी ट्यूशन पढ़ाने घर जाता था।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। पीड़ितों ने पुलिस, कब्जा, स्थानांतरण आदि मुद्दों को लेकर सीएम से
लखनऊ। सरकारी कार्यों में हीलाहवाली करने वाले लापरवाह अधिकारी लगातर मुख्यमंत्री के निशाने पर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार में लिप्त और कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के लिए लगातार सख्त एक्शन ले रहे हैं। इसी के तहत योगी ने गुरुवार को बाढ़ संबंधी कार्यों में लापरवाही एवं क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे में लापरवाही बरतने वाले पांच जिले के एडीएम (एफआर) और आपदा विशेषज्ञों से जवाब तलब किया है। इन पांचों जिलों के लापरवाह अधिकारियों को दो दिन में अपना स्पष्टीकरण देना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Jul 12 2024, 16:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.4k