जदयू के पूर्व टिकारी विधायक सह जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने दिया इस्तीफा : RJD के टिकट पर औरंगाबाद से लड़ सकते हैं चुनाव
![]()
गया। बिहार के गया से राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां जदयू के पूर्व टिकारी विधायक सह जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनका पार्टी में बने रहना मुश्किल अब हो गया है।
अभय कुशवाहा ने बताया कि वो राजद में शामिल होंगे। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से उनकी बात हो गई है। सूत्रों से बताया जाता है कि अभय कुशवाहा राजद पार्टी से औरंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि राजद से वरीय नेताओं का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि जदयू के कई नेताओं ने मेरे साथ इस्तीफा दिया है। हालांकि जानकार बताते हैं कि औरंगाबाद से चुनाव लड़ने की पूरी रणनीति तैयार करने के बाद ही यह फैसला लिया गया है। अभय कुशवाहा टिकारी से विधायक रह चुके हैं। टिकारी विधानसभा औरंगाबाद लोकसभा में आता है और गुरूआ विधानसभा में भी कुशवाहा की आबादी काफी अच्छी है। इसका भी फायदा अभय कुशवाहा को मिल सकता है। इमामगंज में यादव और कुशवाहा और अंबा कुटुंबा में कुशवाहा की संख्या ठीक-ठाक है। ऐसे में अभय कुशवाहा को लाभ मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।



गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपुर बाजार में अहले सुबह अवैध बालू लदा ट्रैक्टर स्कूल पढ़ने जा रहा एक छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गया।



Mar 20 2024, 21:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
54.7k