Patna

Feb 16 2024, 17:44

राष्ट्रीय लोजपा फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पशुपति कुमार पारस, कही यह बात

पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने आज पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पशुपति पारस को पार्टी ने फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पिछली बार लोकसभा में चुनाव में भी जदयू भाजपा और लोजपा की गठबंधन था और इस बार भी है। 

गठबंधन मजबूत है बाकी लोग आते जाते रहेंगे। 

वहीं इशारों इशारों में उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि सीट कब मिली तो कुछ लोग राजद के साथ जाएंगे।  

वही पशुपति पारस ने कहा कि हम एनडीए में थे और हमेशा ही एनडीए मे रहेंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 16 2024, 15:15

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों के लिए फिर जारी किया बड़ा आदेश, मच सकता है हड़कंप

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने एक बार फिर ऐसा आदेश जारी किया है जिससे हड़कंप मच सकता है। 

पिछले 6 महीने से 582 नियोजित शिक्षक लगातार गायब है उनके खिलाफ अपर मुख्य सचिव ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

अपर मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि इनमें से कई शिक्षकों को बर्खास्त करने की बात कही गई थी लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पिछले 6 महीने से जो भी 582 शिक्षक गायब हैं उनके खिलाफ बर्खास्त की कमामला बन रहा है। शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि यह सभी सक्षमता परीक्षा देकर राजकर्मी बनेंगे। इनको किसी भी हालत में राजकर्मी बनने से रोकना है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 16 2024, 13:12

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बागवानी महोत्सव का किया उद्घाटन,विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

पटना : राजधानी पटना के गांधी मैदान में बागवानी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस बागवानी महोत्सव का आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उद्घाटन किया।

इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की बिहार के किसानों को बर्बाद करने का काम किया है और जब चुनाव का समय आता है तब यह लोग तरह-तरह की नौटंकी करते हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सभा से महागठबंधन के नेता दूर हो रहे हैं। उनके पास कोई विजन नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानो की आय को दुगुनी करने का काम कर रहे है।

राहुल गांधी के बिहार में हो रहे भारत जोड़ो यात्रा और तेजस्वी यादव के यात्रा में शामिल होने को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निशाना साधते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि फोर व्हीलर और हवाई जहाज में घूमने वाले लोगों को किसानों के बीच जाकर उनकी स्थिति का भी आकलन करना चाहिए। किसानों के दर्द को समझने की कोशिश भी करनी चाहिए।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 16 2024, 09:34

*राजधानी पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार थार कार ने डिवाइडर मे मारी टक्कर, कार चालक गंभीर रूप से घायल*

पटना : राजधानी पटना में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। 

दरअसल तेज रफ्तार एक थार कार अटल पथ पर लगे सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर में जा घुसा है। इस घटना मे लोहे का मोटा रॉड सीधे ड्राइवर के कंधे को चीरता हुआ ड्राइविंग सीट में जा घुसा ।

घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। 

फिलहाल ड्राइविंग सीट में बैठा युवक घायल है और मोटे सरिए में फंसा है। वही एक अन्य युवक सड़क किनारे पड़ा मिला है। जिसके शरीर और चेहरे पर जख्म के निशान हैं।

सूत्रों की माने तो मृतक को बचाने को लेकर ये सड़क दुर्घटना हुआ है। फिलहाल इस सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा ड्राईवर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच जख्मी ड्राइवर के शरीर से आर पार सरिए को सुरक्षित काट घायल को अस्पताल ले जाने की जुगत में जुटी है। वही मृतक और घायल युवक के पहचान करने में भी पुलिस जुटी है ।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 16 2024, 09:16

*बिहार मे नई एनडीए सरकार के बनने के बाद विधान मंडल मे बने कई रिकॉर्ड, जानिए..

पटना : बिहार मे एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए सरकार बनने के बाद विधानसभा में कई रिकॉर्ड बने।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड तो बनाया ही है। साथ ही एक कार्यकाल में मुख्यमंत्री का तीन बार शपथ ग्रहण का रिकॉर्ड बना।

पहली बार सदन में एकसाथ 3 पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सदन मे है। वृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर भाजपा के नंद किशोर यादव के बैठते ही यह दूसरा रिकॉर्ड बन गया।

यह है पांच वर्ष की अवधि पूर्ण होने से पहले हो चुका है।

तीसरा- अब सदन की कार्यवाही के समय एकसाथ तीन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नजर आ रहे हैं। 12 फरवरी को अपदस्थ हुए RJD के अवध बिहारी चौधरी के अलावा उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी इसी अवधि में विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके है। गुरुवार को ये तीनो अध्यक्ष एकसाथ नजर आये।

खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान सभा के इस रिकॉर्ड के बारे कहा।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 15 2024, 19:37

पटना पहुंचे केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, लोकसभा चुनाव को लेकर कही यह बात

पटना : कल शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है। इसी को लेकर आज केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस दिल्ली से पटना पहुंचे। 

इस, दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पारस ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। देश भर के तमाम लोकसभा सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है और जल्दी ही बैठक कर सीटों का मसला सुलझा लिया जाएगा। देश भर में 543 सीटों पर हमलोग तैयारी करेंगे। यही नहीं बिहार की तमाम सीटों पर भी हम लोग तैयारी करेंगे और मजबूती से सरकार बनाने का काम करेंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 15 2024, 18:50

आकाश बायजू पटना के बच्चों ने किया कमाल, जेईई मेन 2024 के पहले सत्र में (भौतिकी और रसायन विज्ञान में हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

पटना : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी आकाश बायजू पटना के बच्चों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 के पहले सत्र में पूर्ण 100 (भौतिकी और रसायन विज्ञान में) प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी उपलब्धि न केवल उन्हें बिहार राज्य में सर्वोच्च स्कोरर के रूप में स्थापित करती है, बल्कि भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक में उनकी अटूट प्रतिबद्धता और अकादमिक उत्कृष्टता को भी रेखांकित करती है। 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज पहले परिणामों की घोषणा की, जो इस वर्ष इंजीनियरिंग के लिए दो निर्धारित संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में से पहली की शुरुआत का प्रतीक ह शिवम कुमार और निशांत शर्मा की असाधारण उपलब्धि के अलावा, आकाश बायजूस, पटना के अन्य उज्ज्वल दिमागों ने भी 99 प्रतिशत और अधिक अंक हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया है। सफलता का जश्न मनाने के लिए आकाश इंस्टीट्यूट ने अपने समर्पित इंजीनियरिंग विंग पटना से एक विजय रैली का आयोजन किया। जिसमें सभी टॉपर्स, योग्य छात्रों के साथ-साथ उनके माता पिता, शिक्षक, शैक्षणिक प्रमुख, केंद्र प्रमुख और सहायक निदेशक ने भाग लिया।

विश्व स्तर पर सबसे चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षा के रूप में प्रसिद्ध, कठिन, आईआईटी जेईई को जीतने की आकांक्षा के साथ आकाश बायजू के कक्षा कार्यक्रम में दाखिला लेना, मौलिक अवधारणाओं को समझने और एक अनुशासित अध्ययन व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपने समर्पण का शीर्ष प्रतिशत तक पहुंचने का श्रेय देता है। 

आभार तयक्त करते हुए उन्होंने कहा, मैं दोनों पहलुओं में मेरी सहायता करने के लिए आकाश बायजूस का आभारी हूं। संस्थान की व्यापक सामग्री और कोचिंग के बिना, कम समय सीमा के भीतर कई विषयों की अवधारणाओं में महारत हासिल करना असंभव होता।

बधाई देते हुए बहुत से विद्यार्थी ने आकाश बायजूस के अनुकरणीय प्रदर्शन की सराहना की, पूरे भारत में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों के प्रवेश द्वार के रूप में जेईई मेन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यापक कोचिंग और नवीन शिक्षण समाधानों के साथ छात्रों को सशक्त बनाने के लिए आकाश बायजू की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे वे प्रतिस्पर्थी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

कहा कि छात्रों को अपने स्कोर बढ़ाने के लिए कई अवसर प्रदान करने के लिए जेईई (मेन) को दो सत्रों में संरचित किया गया है। जबकि जेईई एडवांस्ड विशेष रूप से प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश की सुविधा प्रदान करता है, जेईई मेन पूरे भारत में कई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और अन्य केन्द्रीय सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए जेईई मेन में भाग लेना एक शर्त है।

आकाश BYJU’S हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए तैयार किए गए विभिन्न पाठ्यक्रम प्रारूपों के माध्यम से व्यापक आईआईटी जेईई कोचिंग प्रदान करता है। हाल ही में, आकाश ने कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसका नवोन्मेषी iTutor प्लेटफॉर्म रिकॉर्ड किए गए वीडियो व्याख्यान प्रदान करता है, जिससे छात्रों को स्व-गति से सीखने और छूटे हुए सत्रों को पकड़ने में सक्षम बनाया जाता है। इसके अलावा, मॉक टेस्ट वास्तविक परीक्षा स्थितियों का अनुकरण करते हैं, जिससे छात्रों को प्रभावी ढंग से परीक्षा से निपटने के लिए आवश्यक परिचितता और आत्मविश्वास मिलता है।

Patna

Feb 15 2024, 18:37

राजधानी पटना में विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से सेमिनार का हुआ आयोजन, बच्चों और महिलाओं में माइक्रोन्यूट्रिएंट की कमी को दूर करने पर दिया गया

पटना : राजधानी में गुरुवार को विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और महिलाओं में माइक्रोन्यूट्रिएंट की कमी की कमी को दूर करने पर जोर दिया गया। 

बिहार में फार्टीफाइड चावल पर हो रहे कार्यशाला में पटना के कम्युनिटी और परिवार चिकित्सा विभाग के प्रमुख ने पोषण की कमी के खिलाफ खाद्य को मजबूतिबद्ध करने और महत्व बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विश्व खाद्य के कई अधिकारी शामिल हुए वही सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट बृंदा किराडू ने बिहार में फोर्टीफाइड चावल की स्थिति पर बताया कि 2023 के अप्रैल के महीने तक राज्य में 116 मिलियन से अधिक लोग फोर्टीफाइड चावल का सेवन कर रहे थे।  

उन्होंने कहा कि यह घटना फोर्टीफाइड स्पेशल फूड महत्व को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम था।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 15 2024, 18:33

तेजस्वी यादव के आवास पर बुलाई गई राजद की मैराथन बैठक खत्म, लिए गए निर्णय

पटना – नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर चल रही राष्ट्रीय जनता दल की मैराथन बैठक खत्म हो गई है। बैठक में विधायक पूर्व विधायक सांसद के अलावा पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद थे।  

बैठक में फैसला लिया गया है कि संगठन को और मजबूत करना है और 17 महीने के कामकाज को जनता तक ले जाना है।  

साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीटों पर महागठबंधन की उम्मीदवारों के जीत को लेकर रास्ते को प्रशस्त करना है।  

बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि आने वाले दिनों में सभी जिलों में पार्टी के बड़े नेता जाएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 15 2024, 18:22

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने सारण जिले के कलू घाट पर बंदरगाह का ऑनलाइन किया उद्घाटन, बिहार के लोगों की जमकर तारीफ की

डेस्क : केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने आज सारण जिले के कलू घाट पर बंदरगाह का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवस्रर् पर छपरा सांसद राजीव प्रताप रुडी, सांसद संजय जायसवाल और उप मुख्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा रहे।

वही मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि बिहार के लोग असम में भी बहुत हैं। बहुत ईमानदारी से अपने जीवन को सवारा है। भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की धारा पर चल रहा है।बिहार की जनता की जो काबिलियत है देश से देख रहा है। 2047 तक आजद भारत 100 साल मे आत्मनिर्भर होगा इस लक्ष्य पर काम होगा किया जा रहा है।

कहा कि 40 लाख में मेट्रिक टन का सामान था यहां से परिवहन होगा जल मार्ग से 5000 करोड़ की लागत से गंगा में जल मार्ग को विकसित किया जा रहा है। गंगा मे जो जल संकट हो रहा है। गहराई की कमी हो गई है उस पर राष्ट्रीय जलमार्ग कम कर रहा है।

उन्होंने पिछली यूपीए सरकार पर तंज कसते हुए कि पिछली सरकार ने गंगा में जल परिवहन करने पर कहा था यह संभव नहीं है। नरेंद्र मोदी के सरकार ने उन सभी बातों को झूठा साबित कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जलमार्ग मे काफी काम किया है।

मनीष प्रसाद की रिपोर्ट