Giridih

Feb 02 2024, 21:17

गिरिडीह:भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,श्री चंपई सोरेन के सीएम बनने की आतिशबाजी


 

    

गिरिडीह:स्थानीय सर्कस मैदान,हाई स्कूल मैदान गिरिडीह में भाकपा माले के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही साथ चंपई सोरेन के नए सीएम के रूप में शपथ लेने पर पटाखे फोड़े।

भाकपा माले के गिरिडीह विधान सभा सदस्य राजेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है,वह जग जाहिर है,कुछ भाजपा वाले को भी इस प्रकार के कर्म से शर्मिंदगी महसूस होती होगी किंतु बोलेंगे कौन, हिटलर शाही सब को दिख रहा है,अब गठबंधन का भी डर ईडी ,सीबीआई से खत्म हो गया है। 

वही माले नेता उज्जवल साव और ताज हसन ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म होने के कगार पर है,भाजपा नही चाहती है कि विपक्ष किसी भी राज्य में रहे। माले नेता मो आलम रजा ने कहा, भाजपा कभी भी अपने नेताओं के ऊपर ईडी सीबीआई की जाँच नहीं कराती, कई लुटेरे भाजपा में है उनपर जांच बैठवाए केंद्र सरकार,दूसरे दल के लुटेरा लोग भाजपा में आकर शुद्ध हो जाते है,उसपर भी जांच की गठन करने की जरूरत है।

इधर श्री चंपई सोरेन के राज्य का नया सीएम बनने पर आतिशबाजी की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तौफीक,लादेन,मुकेश, दीनदयाल,बाबूलाल हांसदा, सुदेश ,कमरान,सरफराज, डब्लू संजीव,उमर आदि उपस्थित थे।

Giridih

Feb 02 2024, 15:13

गिरिडीह: श्रीराधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी के गर्भ गृह से कीमती मुकुट व अन्य सामान की चोरी,जिप सदस्या ने दी आंदोलन की चेतावनी


गिरिडीह:जिले में निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार के श्रीराधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के गर्भ गृह का ताला तोड़कर चोरों ने मुकुट समेत कई कीमती सामग्री चुरा लिए।

आज सुबह जैसे ही मंदिर के पुजारी तैयार होकर ठाकुर जी की पूजा करने के लिए गर्भ गृह की ओर बढ़े तो देखा कि ताला टूटा है व वही गिरा है।देखा तो राधारानी मां के मुकुट, ठाकुर जी के मुकुट समेत कई सामग्री गायब थे।वही अन्य कई सामग्रियां बिखरे पड़े थे।

इसकी सूचना मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों व पुलिस को सूचना दी गई। बता दे कि इसरी बाजार का यह मुख्य प्रसिद्ध मंदिर श्री राधाकृष्ण ठाकुर बाड़ी यहां के पारसनाथ स्टेशन रोड पर अवस्थित है।मंदिर के पुजारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर भवन से लगे पनसोखा का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें आठ दस मजदूर पिछले कई दिनों से कार्यरत थे।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में इकट्ठी हो गई।घटना को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।जबकि लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।मंदिर के पुजारी सह विहिप के जिला धर्माचार्य श्रीकांत उपाध्याय ने घटना की जानकारी दी।

उधर भाजपा के नेता सुरेंद्र कुमार और डुमरी जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने मामले की तीव्र निंदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है,अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

Giridih

Feb 01 2024, 21:49

गिरिडीह:भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत


गिरिडीह:जिले के गिरीडीह - धनबाद मार्ग पर टुंडी रोड में गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गिरिडीह के उदनाबाद से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जा रही कार की टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गई।इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

 मृतकों में गिरिडीह के उदनाबाद निवासी रुपेश वर्मा और मधुपुर के हरा बगीचा निवासी सागर वर्मा शामिल थे।दोनों रिश्ते में साला-बहनोई थे।घटना ताराटांड़ थाना इलाके के बड़कीटांड जंगल में घटी। इसकी सूचना पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा नेता दीपक पंडित मौके पर पहुंचे।

इस सड़क हादसे को लेकर बताया गया कि चार लोग कार पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के वीरभूम जा रहे थे। कार बुधवार देर रात गिरिडीह से निकली और अभी बड़कीटांड़ जंगल पहुंची ही थी कि सामने से आ रही एक ट्रक ने धक्का मार दिया।जिससे कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गयी। इस दुर्घटना में सागर और रुपेश की मौत मौके पर हो गई। 

घटना की सूचना पर ताराटांड़ पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल लाया गया।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिसे लेकर ताराटांड़ पुलिस का कहना है कि रफ्तार के कारण हादसा हुआ। वहीं सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

घटना के बाबत बताया गया कि साला बहनोई समेत चार युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लड़की को विदा करने के लिए पश्चिम बंगाल के बीरभूम जा रहे थे। इसी दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड के समीप उनकी गाड़ी नियंत्रित हो गई। 

तभी सामने से आ रही ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।ट्रक से टक्कर लगते ही कार एक पेड़ से जा टकराई।इस तरह एक बड़ा हादसा हो गया, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही साला बहनोई की मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप महतो घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।दोनों घायलों का भी इलाज किया जा रहा था।

Giridih

Feb 01 2024, 20:48

गिरिडीह:अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़े गए ट्रक के चालक और खलासी को जेल

गिरिडीह:गत 30 जनवरी की रात एनएच 19 पर कुलगो टॉल प्लॉजा के पास अवैध कोयला लदा एक ट्रक संख्या यूपी 41एटी 5972 को डुमरी थाना पुलिस ने पकड़ा।जिसमें चालक और खलासी को पुलिस ने जेल भेजा।

जिसके बाद ट्रक चालक और खलासी को हिरासत मेंलिया गया। जिसे गुरूवार को गिरिडीह जेल भेज दिया गया।साथ ही ट्रक में लोड कोयला से संबंधित कागजातों की जांच जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक से विधिवत कराई गई तो कागजात फर्जी पाये गए। 

इस संबंध में खान निरीक्षक गिरिडीह के द्वारा डुमरी थाना में आवेदन देकर पकड़े गए ट्रक के चालक,उसके मालिक व अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध 

प्राथमिकी दर्ज कराया।ट्रक में करीब 30 टन स्टीम कच्चा कोयला लोड है। 

गिरफ्तार हुए दोनो में से यूपी के बाराबंकी जिला के थाना रामसहनेही घाट अंतर्गत सोहीलपुर निवासी रमेशचन्द्र चालक और उप चालक सुनील कुमार शामिल थे।

Giridih

Jan 31 2024, 20:30

गिरिडीह से भारी संख्या में झामुमो कार्यकत्ताओं का जत्था राजधानी रांची पहुंचा


गिरिडीह:आज जहां भूमि घोटाले को लेकर प्रत्यार्पण विभाग द्वारा मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की जा रही है।वहीं मामले को लेकर जेएमएम की केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर आज राज्य भर के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि पिछली बार की तरह इस बार झामुमो कार्यकर्ता सीएम हाउस के आसपास नहीं पहुंच पाई है।क्योंकि आज सुबह से उक्त क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।लेकिन ईडी द्वारा अपने मुख्य मंत्री की बचाव की मुद्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान में इकट्ठे हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले के शहरी इलाकों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों से भी आज कार्यकर्ता रांची गए हैं।आज अहले सुबह से ही कार्यकर्ताओं के मोबाइल की घंटियां बजने लगी थी।लोग इन दिनों पड़ रही ठंड के बावजूद वाहनों में सवार होकर राजधानी रांची को कूच किए।जिसके लिए प्रखंड कमिटी के निर्देश पर इस जुटान कार्यक्रम को सफल करने का विशेष ध्यान देना है।

झामुमो कार्यकर्ता पार्टी के झंडे,बैनर के साथ पारंपरिक तरीके से राजधानी गए हैं। इधर गिरिडीह में डुमरी विधायक रहे दिवंगत जगरनाथ महतो एवम वर्तमान मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो राजू ने कार्यकर्ताओं का मोर्चा संभाल रखा है।

उधर मोराबादी में काफी भीड़ जुटी है और कार्यकर्ताओं की जमघट ईडी और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Giridih

Jan 30 2024, 19:34

8 करोड़ 69 लाख के विकास योजनाओं की रखी आधारशिला


हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के तीन पंचायतों का सघन दौरा किया और करीब 8 करोड़ 69 लाख की विकास योजनाओं का आधारशिला रखा। 

विधायक मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कुसुम्भा, बेस और अड़रा पंचायत क्षेत्र का दौरा किया और विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने के साथ ही उनके समस्याओं से भी सीधे तौर पर रूबरू हुए। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ग्रामीण विकास विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हिंदी स्कूल जमुआरी होते हुए ओदरना तक करीब 4.150 किमी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 जिसके बाद अड़रा पंचायत के सलगा में डीएमएफटी मत द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय बीरहोर टांडा सलगा के बाउंड्री और मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत पंचायत बेस के ग्राम हारम के हारम चौक से रजहर तक 2.7 किमी पथ निर्माण कार्य का शुभ भूमि पूजन किया और कार्यक्रम के अंत में डीएमएफटी मद से कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पुंदरी में देवी मंडप से लावालौंग तक 2.5 किमी पथ निर्माण भाग- 1- 2 कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया।

 इस क्रम में सभी जगहों पर विधायक मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

Giridih

Jan 30 2024, 19:32

गिरिडीह:पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र से 4 साइबर अपराधियों को दबोचा

गिरिडीह:ज़िले में चार साइबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा है। पपरवाटांड कार्यालय में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस ने इस बार बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम में छापेमारी कर इन्हे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ़्तार साइबर अपराधियों में कोडरमा थाना क्षेत्र के बोकोबार निवासी अजीत कुमार दास,अनुज पंडित, हजारीबाग जिला के चलकोशा के शिवा साव और बरकट्ठा के सूरज कुमार साव शामिल हैं। साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 21 मोबाइल फोन, 65 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, 1 लैपटॉप, 1 बाइक, 2 आधार कार्ड और 2 पैन कार्ड बरामद किए हैं। 

जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह में फर्जी सिम का उपयोग करते हुए लोगों को ठगी करने का काम कर रहे हैं। इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । टीम में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी साइबर अजय कुमार, एसआई सावन कुमार साहू, गौरव कुमार, एएसआई संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन और आशुतोष रंजन को शामिल किया गया।

बताया गया कि टीम जब बगोदर के नावाडीह में छापेमारी करने पहुंची तो सभी साइबर अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में इन साइबर अपराधियों ने बताया कि ये लोग ईस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर ठगी करते थे। 

इसके अलावे ईस्कॉर्ट पेशन क्लब के माध्यम से लोगों को सर्विस उपलब्ध कराने का झांसा भी देते थे और लड़कियों से न्यूड वीडियो कॉलिंग का रिकॉर्डिंग कर उसका वीडियो लोगों के मोबाइल पर भेज कर ब्लैकमेलिंग करते हुए पैसे की ठगी करते थे।

Giridih

Jan 28 2024, 19:19

गिरिडीह:नक्सल प्रभावित आदिवासी बहुल इलाके से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में हुए शामिल,बीजेपी नेता ने झामुमो से मोहभंग बताया


गिरिडीह:जैसी की आशंका व्यक्त की जा रही थी,गिरिडीह के नक्सल प्रभावित आदिवासी बहुल इलाके जो आज भी उपेक्षित समझे जाते हैं,भाजपा ने वहां आज सेंधमारी कर बड़ी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है, इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड प्रखंड के चम्पा नगर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जटाधारी मुर्मू के नेतृत्व में एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव की उपस्थिति में संजय मुर्मू,पप्पु मुर्मू, पप्पु सोरेन, बिनोद मुर्मू, सुनील हेम्ब्रम, जोसेफ मुर्मू, राकेश टुडू, सकरा टुडू, रूपलाल सोरेन, महालाल मुर्मू, मनीचंद्र हेम्ब्रम, कर्मचांद सोरेन, सुनील किस्कू, संजीत हेम्ब्रम, संतोष मरांडी, नरेश मरांडी, बीरेन्द्र मरांडी, इंद्रजीत सोरेन, बेजु मरांडी, सीनोद मरांडी, सुरेश हेम्ब्रम, अजित हेम्ब्रम, दुलारचंद सोरेन,गिरिश मुर्मू आदि अपने कई संथाल साथियों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए।

मौके पर बताया गया कि इन लोगों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री झारखंड बाबूलाल मरांडी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों, वंचितों, दलितों और आम लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है। 

श्री साव ने गिरिडीह सदर विधायक सूदिव्य कुमार सोनू पर निशान साधते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से लोगों का मोह भंग हो चुका है इनके चाल, चरित्र और चेहरा से गिरिडीह, झारखंड की जनता वाकिफ़ हो चुकी है यही कारण है कि आज झामुमो छोड़ कर सैकड़ों आदिवासी साथी भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

वहीं श्री साव जी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू से गिरिडीह विधानसभा की जनता पूरी तरह से त्रस्त है, यहां की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है, गिरिडीह में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है, गांवों में बेरोजगारी चरम पर है युवाओं को नोकरी के नाम पर ठगा जा रहा है जिससे युवा विधायक और सरकार के खिलाफ आक्रोशित है,इसका विकास सिर्फ बेनर पोस्टर तक ही सीमित है। 

उन्होंने कहा कि गिरिडीह में बालू, कोयला,पत्थर,जमीन की अवैध लूट मची है, गिरिडीह में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है ।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिकंदर हेम्ब्रम, प्रखंड महामंत्री पीरटांड अरविंद वर्णवाल कार्यसमिति सदस्य अमर सिन्हा,श्याबल घोष, नागेश्वर दास,अरविंद वर्णवाल,बिशु मरांडी आदि उपस्थिति थे।

Giridih

Jan 28 2024, 14:34

गिरिडीह:जिले के पूर्व जमुआ विधायक व कांग्रेस के लोकप्रिय नेता चंद्रिका महथा का हुआ निधन


गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ के पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता चंद्रिका महथा 55 वर्ष का आज निधन हो गया। जिले में वे देवरी प्रखंड के तपसीडीह गांव के रहनेवाले थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक कई दिनों से बीमार थे। रांची के मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

जहां इलाज के दौरान में आज रविवार की अहले सुबह चार बजे उनकी मृत्यु हो गयी। चंद्रिका महथा वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा से जमुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।क्षेत्र में उनकी अच्छी जनाधार रही थी।

Giridih

Jan 27 2024, 23:13

गिरिडीह:वन अधिकार कानून 2006 को लेकर गिरिडीह,पीरटांड़,गावां व गाण्डेय के बीर बंधुओं को जिला स्तरीय प्रशिक्षण*

*

गिरिडीह:उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी की देखरेख में जिला स्तरीय वीर बंधु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों/वीर बंधुओं को दिया गया।

 उन्होंने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सभी प्रखंडों को मिलाकर 1546 निजी दावा पत्र और 48 सामुदायिक दावा पत्र कुल 1594 दावा पत्र प्राप्त हुए। जिनकी प्रक्रिया होना अभी बाकी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची से प्रशिक्षित होकर आए मास्टर ट्रेनर सह अभिव्यक्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता विलियम जेकब द्वारा वन अधिकार कानून 2006 के तहत एकल पट्टा और सामुदायिक पट्टा के विषय में वीर बंधुओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान वीर बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे दावा पत्र भरने में सहयोग करेंगे। 

उसमें क्या क्या दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है और उसके बाद दावा पत्र वनाधिकार समिति के पास जमा करेंगे। और जब सारी प्रक्रिया पुरी हो जाएगी उसके बाद ग्राम सभा के पास दावा पत्र जमा करेंगे। 

ग्राम सभा सारी प्रक्रिया जांचने के बाद ग्राम सभा बैठक कर रेजुलेशन पारित करते हुए अग्रतार कार्रवाई के लिए अनुमंडल समिति के पास दस्तावेज भेज देंगे। इसके अलावा अन्य कई सारी बातों का विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दिया गया। उन्होंने वनाधिकार समिति और ग्राम सभा के कार्य और जिम्मेवारी के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। इस कानून में ग्राम सभा एक अधिकारी के तौर पर कार्य करेगी यह भी जानकारी दिया गया।

प्रशिक्षण में वन अधिकार कानून 2006 के विषय में मास्टर ट्रेनर सह भूमि उप समाहर्ता डुमरी जीत राय मुर्मू द्वारा कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और एक्ट के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सभा में जो भी दावा पत्र पारित किए जाएंगे। 

वह ग्राम सभा से सीधा अनुमंडल कार्यालय भेजा जाएगा। यदि आंचल में जमा किया जाता है तो अंचल का कार्य सिर्फ दावा पत्र को अनुमंडल तक पहुंचाने की होगी। उसमें किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ का उन्हें कोई अधिकार इस कानून में नहीं दिया गया है।

प्रशिक्षण में झार एफआरए एप के विषय में मास्टर ट्रेनर सह ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सूर्या सरकार और आईटी मैनेजर अंकुर गौरव द्वारा वीर बंधुओं को विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा एप भी डाउनलोड करवाया गया।

इधर मौके पर मौजूद मास्टर ट्रेनर सह वन क्षेत्र पदाधिकारी गावां अनिल कुमार द्वारा वीर बंधुओ से कहा गया कि किसी भी तरह का गलत दावा प्रस्तुत होने पर उसे निरस्त किया जाएगा।

 इसलिए दावा पत्र सही व्यक्ति को मिले या जो भी दावा कर रहे हैं। वह समुदाय वास्तव में दावा का हकदार हो। कार्यक्रम के अंत में मास्टर ट्रेनर अंबेडकर सामाजिक संस्थान के कार्यकर्ता जामेल किस्कू द्वारा सामुदायिक वन पट्टा और निजी दावा के विषय में वीडियो के माध्यम से वीर बंधुओं को जानकारी दिए।