Giridih

Jan 30 2024, 19:34

8 करोड़ 69 लाख के विकास योजनाओं की रखी आधारशिला


हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के तीन पंचायतों का सघन दौरा किया और करीब 8 करोड़ 69 लाख की विकास योजनाओं का आधारशिला रखा। 

विधायक मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कुसुम्भा, बेस और अड़रा पंचायत क्षेत्र का दौरा किया और विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने के साथ ही उनके समस्याओं से भी सीधे तौर पर रूबरू हुए। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ग्रामीण विकास विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हिंदी स्कूल जमुआरी होते हुए ओदरना तक करीब 4.150 किमी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 जिसके बाद अड़रा पंचायत के सलगा में डीएमएफटी मत द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय बीरहोर टांडा सलगा के बाउंड्री और मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत पंचायत बेस के ग्राम हारम के हारम चौक से रजहर तक 2.7 किमी पथ निर्माण कार्य का शुभ भूमि पूजन किया और कार्यक्रम के अंत में डीएमएफटी मद से कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पुंदरी में देवी मंडप से लावालौंग तक 2.5 किमी पथ निर्माण भाग- 1- 2 कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया।

 इस क्रम में सभी जगहों पर विधायक मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

Giridih

Jan 30 2024, 19:32

गिरिडीह:पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र से 4 साइबर अपराधियों को दबोचा

गिरिडीह:ज़िले में चार साइबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा है। पपरवाटांड कार्यालय में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस ने इस बार बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम में छापेमारी कर इन्हे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ़्तार साइबर अपराधियों में कोडरमा थाना क्षेत्र के बोकोबार निवासी अजीत कुमार दास,अनुज पंडित, हजारीबाग जिला के चलकोशा के शिवा साव और बरकट्ठा के सूरज कुमार साव शामिल हैं। साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 21 मोबाइल फोन, 65 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, 1 लैपटॉप, 1 बाइक, 2 आधार कार्ड और 2 पैन कार्ड बरामद किए हैं। 

जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह में फर्जी सिम का उपयोग करते हुए लोगों को ठगी करने का काम कर रहे हैं। इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । टीम में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी साइबर अजय कुमार, एसआई सावन कुमार साहू, गौरव कुमार, एएसआई संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन और आशुतोष रंजन को शामिल किया गया।

बताया गया कि टीम जब बगोदर के नावाडीह में छापेमारी करने पहुंची तो सभी साइबर अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में इन साइबर अपराधियों ने बताया कि ये लोग ईस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर ठगी करते थे। 

इसके अलावे ईस्कॉर्ट पेशन क्लब के माध्यम से लोगों को सर्विस उपलब्ध कराने का झांसा भी देते थे और लड़कियों से न्यूड वीडियो कॉलिंग का रिकॉर्डिंग कर उसका वीडियो लोगों के मोबाइल पर भेज कर ब्लैकमेलिंग करते हुए पैसे की ठगी करते थे।

Giridih

Jan 28 2024, 19:19

गिरिडीह:नक्सल प्रभावित आदिवासी बहुल इलाके से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में हुए शामिल,बीजेपी नेता ने झामुमो से मोहभंग बताया


गिरिडीह:जैसी की आशंका व्यक्त की जा रही थी,गिरिडीह के नक्सल प्रभावित आदिवासी बहुल इलाके जो आज भी उपेक्षित समझे जाते हैं,भाजपा ने वहां आज सेंधमारी कर बड़ी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है, इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड प्रखंड के चम्पा नगर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जटाधारी मुर्मू के नेतृत्व में एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव की उपस्थिति में संजय मुर्मू,पप्पु मुर्मू, पप्पु सोरेन, बिनोद मुर्मू, सुनील हेम्ब्रम, जोसेफ मुर्मू, राकेश टुडू, सकरा टुडू, रूपलाल सोरेन, महालाल मुर्मू, मनीचंद्र हेम्ब्रम, कर्मचांद सोरेन, सुनील किस्कू, संजीत हेम्ब्रम, संतोष मरांडी, नरेश मरांडी, बीरेन्द्र मरांडी, इंद्रजीत सोरेन, बेजु मरांडी, सीनोद मरांडी, सुरेश हेम्ब्रम, अजित हेम्ब्रम, दुलारचंद सोरेन,गिरिश मुर्मू आदि अपने कई संथाल साथियों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए।

मौके पर बताया गया कि इन लोगों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री झारखंड बाबूलाल मरांडी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों, वंचितों, दलितों और आम लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है। 

श्री साव ने गिरिडीह सदर विधायक सूदिव्य कुमार सोनू पर निशान साधते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से लोगों का मोह भंग हो चुका है इनके चाल, चरित्र और चेहरा से गिरिडीह, झारखंड की जनता वाकिफ़ हो चुकी है यही कारण है कि आज झामुमो छोड़ कर सैकड़ों आदिवासी साथी भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

वहीं श्री साव जी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू से गिरिडीह विधानसभा की जनता पूरी तरह से त्रस्त है, यहां की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है, गिरिडीह में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है, गांवों में बेरोजगारी चरम पर है युवाओं को नोकरी के नाम पर ठगा जा रहा है जिससे युवा विधायक और सरकार के खिलाफ आक्रोशित है,इसका विकास सिर्फ बेनर पोस्टर तक ही सीमित है। 

उन्होंने कहा कि गिरिडीह में बालू, कोयला,पत्थर,जमीन की अवैध लूट मची है, गिरिडीह में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है ।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिकंदर हेम्ब्रम, प्रखंड महामंत्री पीरटांड अरविंद वर्णवाल कार्यसमिति सदस्य अमर सिन्हा,श्याबल घोष, नागेश्वर दास,अरविंद वर्णवाल,बिशु मरांडी आदि उपस्थिति थे।

Giridih

Jan 28 2024, 14:34

गिरिडीह:जिले के पूर्व जमुआ विधायक व कांग्रेस के लोकप्रिय नेता चंद्रिका महथा का हुआ निधन


गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ के पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता चंद्रिका महथा 55 वर्ष का आज निधन हो गया। जिले में वे देवरी प्रखंड के तपसीडीह गांव के रहनेवाले थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक कई दिनों से बीमार थे। रांची के मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

जहां इलाज के दौरान में आज रविवार की अहले सुबह चार बजे उनकी मृत्यु हो गयी। चंद्रिका महथा वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा से जमुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।क्षेत्र में उनकी अच्छी जनाधार रही थी।

Giridih

Jan 27 2024, 23:13

गिरिडीह:वन अधिकार कानून 2006 को लेकर गिरिडीह,पीरटांड़,गावां व गाण्डेय के बीर बंधुओं को जिला स्तरीय प्रशिक्षण*

*

गिरिडीह:उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी की देखरेख में जिला स्तरीय वीर बंधु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों/वीर बंधुओं को दिया गया।

 उन्होंने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सभी प्रखंडों को मिलाकर 1546 निजी दावा पत्र और 48 सामुदायिक दावा पत्र कुल 1594 दावा पत्र प्राप्त हुए। जिनकी प्रक्रिया होना अभी बाकी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची से प्रशिक्षित होकर आए मास्टर ट्रेनर सह अभिव्यक्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता विलियम जेकब द्वारा वन अधिकार कानून 2006 के तहत एकल पट्टा और सामुदायिक पट्टा के विषय में वीर बंधुओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान वीर बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे दावा पत्र भरने में सहयोग करेंगे। 

उसमें क्या क्या दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है और उसके बाद दावा पत्र वनाधिकार समिति के पास जमा करेंगे। और जब सारी प्रक्रिया पुरी हो जाएगी उसके बाद ग्राम सभा के पास दावा पत्र जमा करेंगे। 

ग्राम सभा सारी प्रक्रिया जांचने के बाद ग्राम सभा बैठक कर रेजुलेशन पारित करते हुए अग्रतार कार्रवाई के लिए अनुमंडल समिति के पास दस्तावेज भेज देंगे। इसके अलावा अन्य कई सारी बातों का विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दिया गया। उन्होंने वनाधिकार समिति और ग्राम सभा के कार्य और जिम्मेवारी के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। इस कानून में ग्राम सभा एक अधिकारी के तौर पर कार्य करेगी यह भी जानकारी दिया गया।

प्रशिक्षण में वन अधिकार कानून 2006 के विषय में मास्टर ट्रेनर सह भूमि उप समाहर्ता डुमरी जीत राय मुर्मू द्वारा कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और एक्ट के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सभा में जो भी दावा पत्र पारित किए जाएंगे। 

वह ग्राम सभा से सीधा अनुमंडल कार्यालय भेजा जाएगा। यदि आंचल में जमा किया जाता है तो अंचल का कार्य सिर्फ दावा पत्र को अनुमंडल तक पहुंचाने की होगी। उसमें किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ का उन्हें कोई अधिकार इस कानून में नहीं दिया गया है।

प्रशिक्षण में झार एफआरए एप के विषय में मास्टर ट्रेनर सह ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सूर्या सरकार और आईटी मैनेजर अंकुर गौरव द्वारा वीर बंधुओं को विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा एप भी डाउनलोड करवाया गया।

इधर मौके पर मौजूद मास्टर ट्रेनर सह वन क्षेत्र पदाधिकारी गावां अनिल कुमार द्वारा वीर बंधुओ से कहा गया कि किसी भी तरह का गलत दावा प्रस्तुत होने पर उसे निरस्त किया जाएगा।

 इसलिए दावा पत्र सही व्यक्ति को मिले या जो भी दावा कर रहे हैं। वह समुदाय वास्तव में दावा का हकदार हो। कार्यक्रम के अंत में मास्टर ट्रेनर अंबेडकर सामाजिक संस्थान के कार्यकर्ता जामेल किस्कू द्वारा सामुदायिक वन पट्टा और निजी दावा के विषय में वीडियो के माध्यम से वीर बंधुओं को जानकारी दिए।

Giridih

Jan 27 2024, 23:08

गिरिडीह:PM-JANMAN पहल के तहत् विशेष रूप से कमजोर जनजाति/ बिरहोर समुदाय (PVTGs) के शत प्रतिशत आधार पंजीकरण हेतु आधार पंजीकरण कैंप का आयोजन


गिरिडीह:PM-JANMAN पहल के तहत् विशेष रूप से कमजोर जनजाति/ बिरहोर समुदाय (PVTGs) के शत प्रतिशत आधार पंजीकरण हेतु गिरिडीह जिला के प्रखंड बगोदर, सरिया एवं गाँवा अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों में आधार पंजीकरण कैम्प का अयोजन किया जा रहा है। 

इसके तहत बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी, धरगुल्ली एवं अडवारा, सरिया प्रखंड के मंदरामो पश्चिम, अमनारी एवं चिचाकी और गावां प्रखंड के गावां एवं बादीडीह पंचायत में आधार पंजीयन कैंप का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में आज दिनांक 27/1/2024 को सरिया प्रखंड के मंदरामो पश्चिमी पंचायत के कालापत्थर बिरहोटंडा में 13 बिरहोर का आधार पंजीकरण किया गया है। 

यह काम आगे भी आयोजित की जायेगी एवं इस दौरान बाकी बचे लोगों का आधार पंजीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य उपरोक्त पंचायतों में आधार कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Giridih

Jan 27 2024, 23:05

गिरिडीह:झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किया गया संयुक्त आदेश


गिरिडीह:संयुक्त सचिव, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, राँची के पत्र संख्या-06 परीक्षा-01-28/2023 आ० 97, दिनांक 16.01.2024 द्वारा झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 दिनांक 28.01.2024 (रविवार) को पूर्वाहन 08.30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक तीन पालियों में जिला मुख्यालय स्थित-23 (तेईस) परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाना है। उक्त परीक्षा का संचालन बिना किसी अवरोध / बाधा के पूर्ण पारदर्शिता तथा उच्च विश्वासनीयता को बनाए रखते हुए कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने हेतु उपायुक्त, गिरिडीह श्री नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। 

दिए गए आदेश में कहा गया कि परीक्षा केन्द्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था के साथ-साथ कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के सामने स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-केन्द्र ऑब्जर्वर, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उडनदस्ता दण्डाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल को दिनांक 28.01.2024 को अनिवार्य रूप से प्रातः 05:30 बजे से सम्पूर्ण परीक्षा समाप्ति तक प्रतिनियुक्त किया गया है। 

वहीं मेटल कलम, किताब, नोटबुक, कैलकुलेटर, पेजर, मोबाईल फोन, डीजिटल डायरी, लॉगबुक इयर फोन, ब्लुटुथ, स्मार्टवाच अथवा कोई अन्य संचार यंत्र/इलेक्ट्रोनिक इत्यादि उपकरण अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र परिसर में लेकर ना जाए इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अनिवार्य रूप से पपरवाटांड, नया समाहरणालय स्थित कोषागार, गिरिडीह से झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से संबंधित गोपनीय कागजातों को प्राप्त कर संबंधित केन्द्र में पहुँचाने तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत मुहर बन्द गोपनीय कागजातों को कोषागार, गिरिडीह में जमा करना सुनिश्चित करेंगें। परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांति पूर्ण परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। 

झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु श्री गुलाम समदानी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गिरिडीह को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

सभी परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-केन्द्र ऑर्जवर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दिनांक 28.01.2024 को परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगें, एवं आयोग द्वारा प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में अक्षरशः अनुपालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण करते हुए निष्पक्ष, शांति पूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगें तथा केन्द्राधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से विहित प्रपत्र में खैरियत प्रतिवेदन देंगें। 

परीक्षा केन्द्र में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की जिम्मेवारी केन्द्राधीक्षक एवं स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-केन्द्र ऑब्जर्वर की होगी।

सभी परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया कि दिनांक 28.01.2024 को परीक्षा के निर्धारित समय से पूर्व जिला कोषागार, गिरिडीह से केन्द्र कोड के साथ चिन्हित सीलबंद पैकेट / बॉक्सों में परीक्षा सामग्रियों को प्राप्त कर परीक्षा के पूर्व संबंधित केन्द्राधीक्षक को हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगें। 

परीक्षा समाप्ति के उपरांत सील्ड व्यवहृत उत्तर पुस्तिका एवं संबंधित आवश्यक परीक्षा सामाग्रियों को उसी दिन संबंधित परीक्षा केन्द्र से प्राप्त कर जिला कोषागार, गिरिडीह में जमा करना सुनिश्चित करने को कहा गया।

उड़नदस्ता दंडाधिकारी में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि उक्त अवसर पर शांति पूर्ण, निष्पक्ष तथा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन कराना सुनिश्चित करेंगें।

Giridih

Jan 27 2024, 21:04

फरबरी को मुख्यमंत्री आयेंगे गिरिडीह


गिरिडीह:अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का प्रस्तावित गिरिडीह आगमन दिनांक 31 जनवरी 2024 को होना था।

 प्राप्त सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम अब 1 फरवरी 2024 को होगा। उक्त कार्यक्रम के दौरान कई लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना का शुभारंभ करते हुए स्वीकृति पत्र वितरण किया जाएगा।

Giridih

Jan 27 2024, 19:22

गिरिडीह:क्रेडिट कार्ड धारकों से ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी धरे गए*

*

गिरिडीह:साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर का संजीव कुमार वर्तमान पता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का पांडेयडीह,बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद का कुंदन कुमार वर्मा,मधुपुर के भोखपुरा पूरा का प्रकाश कुमार गुप्ता,देवघर जिला के मरगोमुंडा का सगीर अंसारी,मधुपुर के भोखपुरा का जावेद अंसारी,साजिद अंसारी और देवघर के मंजोरी का अजीत कुमार शामिल हैं।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन, 12 सिमकार्ड,दो एटीएम कार्ड, एक पासबुक,दो आधार कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद किया।यह अपराधी टाटा कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड के धारकों को ऑनलाइन डिटेल निकाल कर आम लोगों से ठगी कर रहे थे।

Giridih

Jan 26 2024, 22:35

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख द्वारा किया गया झंडोतोलन


गिरिडीह:आज दिनांक 26/1/2024 को गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख को परेड की सलामी दे कर की गई। 

जिसके पश्चात पूर्वाह्न 9:00 बजे झारखंड सरकार के कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख द्वारा झंडोतोल्लन किया गया। गणतंत्र दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मौलाना आजाद, सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर जैसे उन तमाम महापुरूषों को नमन करता हूँ, जिनके संघर्षों एवं बलिदानों के कारण हमें आजादी मिली और आजादी के पश्चात आज के ही दिन हमारे देश में एक स्वतंत्र देश का अपना संविधान लागू किया गया। समाज के सभी वर्गों को हर संभव आर्थिक सहायता, सामाजिक एवं राजनीतिक अवसर की समानता, युवाओं को रोजगार प्रदान करना, महिला सुरक्षा, कृषि कार्य एवं जिले का सर्वांगीण विकास करना हम सबका दायित्व है। हम सभी गरीबों और विकास से वंचित आबादी को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत हैं। हम सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अथक रूप से लगे हुए हैं। राज्य सरकार ने "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम" एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं के साथ राज्य के विकास की रूप-रेखा तैयार की है।

 राज्य सरकार द्वारा तय की गई नीतियों एवं योजनाओं के अनुरूप ही इस जिला के विकास के प्रति हम संकल्पित एवं समर्पित हैं और इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर विकास के प्रयास किये जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस जिले के निवासियों ने देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी देश का गौरव अपनी उपलब्धियों से बढ़ाया है। हम उनका सम्मान करते हैं। जिला प्रशासन ऐसे विशिष्ट कार्य करने वाले गिरिडीह के निवासियों का इस मंच से अभिवादन करता है। गत वर्ष गिरिडीह जिला के लिए शांतिपूर्ण एवं उपलब्धियों का वर्ष रहा है। शांति एवं खुशनुमा माहौल में हम गिरिडीह के विकास को शिखर तक पहुँचाने का संयुक्त प्रयास करते रहेंगे। सीमित संसाधनों में हम अधिक से अधिक प्रगति कर सकें यही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए आप सभी गिरिडीह जिला वासियों का सहयोग अपेक्षित है।

इसके अलावा माननीय कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने विभिन्न विभाग की निम्नलिखित उपलब्धियां की जानकारी दिए:

स्वास्थ्य विभाग : गिरिडीह सदर अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर एवं बरमोरिया में कुल 43 आई.सी.यू. बेड एवं कुल 533 ऑक्सीजन स्पोटेड बेड जिले में उपलब्ध है। जिले में सदर अस्पताल सहित चार स्थानों पर PSA Plant एवं कोविड केयर सेन्टर, बरमोरिया में RTPCR Lab अधिष्ठापित किया गया है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के अन्तर्गत 88 मरीजों के ईलाज हेतु संबंधित अस्पतालों को 2,86,79,394 (दो करोड़ छियासी लाख उनासी हजार तीन सौ चौरनवे रुपये) उपलब्ध कराया गया है। 

सदर अस्पताल, गिरिडीह में Blood Separation Unit संचालन हेतु एवं डायलिसिस यूनिट उद्घाटन हेतु तैयार है। रक्त अधिकोष सदर अस्पताल, गिरिडीह से पिछले वर्ष कुल 8164 यूनिट रक्त संग्रह कर लाभुकों को निःशुल्क प्रदान किया गया। जिला अंतर्गत आदिम जनजाति बाहुल्य ग्रामों में चलंत क्लिनिक की स्थापना स्वास्थ्य की देखभाल हेतु की जा रही है।

विशेष केन्द्रीय सहायता (SCA):-

 गिरिडीह जिला अन्तर्गत सरिया, डुमरी, पीरटांड, देवरी एवं गांवा प्रखण्डों में किसानों के आय वृद्धि के लिए "सामुदायिक संकुल विकास के माध्यम से कृषकों के आय वृद्धि हेतु सालोभर उच्च तकनीक द्वारा अतिमूल्यवान या जैविक फसलों की एकीकृत खेती 125 एकड़ भूमि में कराने की स्वीकृति दी गई है। विभिन्न प्रखण्डों में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु "सौर्य ऊर्जा एवं डीजल द्वारा संचालित 48 लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन की भी स्वीकृति दी गई है। सभी प्रखण्ड के विद्यालयों में एक Science Park एवं पीरटांड प्रखण्ड में Briquetting plant परियोजना का अधिष्ठापन कराया जा रहा है।

 साथ ही विभिन्न प्रखण्डों में Tomato processing unit, Spice processing Unit & pulse processing unit परियोजना का कार्यान्वयन कराया जा रहा है। विद्यालयों की सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रखण्डों के 180 विद्यालयों में बारवेड वायर से घेराबंदी / फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है। तिसरी, गांवा, देवरी, पीरटांड, डुमरी प्रखण्डों में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना एवं देवरी प्रखण्ड में Moringa Dust Processing Unit की स्थापना कराकर स्थानीय युवक/युवतियों को प्रशिक्षण देने का कार्य कराया जा रहा है। गिरिडीह प्रखण्ड अन्तर्गत अजीडीह स्थित नेत्रहीन विद्यालय में Self Learning Braille Devices के माध्यम से Smart Class की स्थापना कर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। 

पीरटांड प्रखंड के चतरो में पर्वतपुर स्कुल के निकट उग्रवाद से निपटने हेतु सुरक्षा प्रक्षेत्र में बैरक के साथ पेयजलापूर्ति, किचन शेड, शौचालय आदि का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सुरक्षा कैम्पों में कमशः न्यू पुलिस लाईन, सी.आर.पी.एफ. कैम्प एवं लटकट्टो आई०आर०बी० पुलिस पिकेट में बैरक का निर्माण कराया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग :- साथियों बच्चे देश का भविष्य होते हैं और हमसब यह जानते है कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अतः बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाऐं जिले में संचालित हैं। इस वर्ष सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित कुल लक्ष्य 60,000 में से अबतक कुल 32,386 योग्य लाभुकों / बालिकाओं को जिलास्तर पर अनुमोदित करते हुए आच्छादित किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल लक्ष्य 635 में से अब तक सभी 635 योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया गया है। 

भारत सरकार द्वारा Sponsorship योजनान्तर्गत अनाथ बच्चों, विधवा स्त्री के बच्चों,

गंभीर बिमारी से ग्रसित परिवार के बच्चों, बाल मजदूरी से विमुक्त कराए गए बच्चों को प्रति माह 4000/- रूपये की दर से 03 वर्ष तक लाभन्वित किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 324 योग्य लाभुकों को इस योजना से आच्छादित करते हुए लाभान्वित किया गया है।

सामाजिक सुरक्षा : इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं एवं राज्य योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ के लिए राज्य सुरक्षा पेंशन योजना तथा स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत ऑनलाईन के माध्यम से वितीय वर्ष 2023-24 में कुल 2,57,951 (दो लाख सनतावन हजार नौ सौ इकावन) पेंशनधारियों को कुल 2,55,86,85,000/- (दो अरब पचपन करोड़ छियासी लाख पचासी हजार) रुपये का भुगतान सीधे उनके खाते में किया गया है। राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह दिसम्बर, 2023 तक कुल 246 लाभुकों के बीच 20,000/- (बीस हजार) रूपये की दर से कुल 49,20,000/- (उन्चास लाख बीस हजार) रूपये का भुगतान ऑनलाईन के माध्यम से कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजनान्तर्गत कुल 1,80,147 लाभुकों को माह 2024 का पेंशन भुगतान किया गया।

आपूर्ति :- खरीफ विपणन मौसम में वितीय वर्ष 2022-23 में पैक्सों के माध्यम से अबतक 2,027 किसानों से 1,09,286 (एक लाख नौ हजार दो सौ छियासी) क्वींटल से अधिक धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सोना-सोबरन, धोती-साड़ी योजना अंतर्गत कुल 2,81,507 (दो लाख इकासी हजार पांच सौ सात) लाभुकों को लाभ दिया गया है। PVTG डाकिया योजनान्तर्गत कुल 189 लाभुक परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज उनके घर तक निःशुल्क पहुँचाया जाता है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा जिले कुल 1,11,198 लाभुकों को ग्रीन राशन कार्ड के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है।

शिक्षा :- वर्ष 2023-24 में कुल 296 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों एवं 29 प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति की गयी। झारखण्ड सरकार द्वारा जे गुरूजी ऐप्प का शुभारंभ किया गया है, जिससे डिजिटली शिक्षा की सुविधा छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाती है। Guruji Student Credit Card योजनान्तर्गत 4 प्रतिशत ब्याज दर पर बच्चों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए "सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ" अभियान की शुरूआत की गई है। जिले के 301 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग :- ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं द्वारा शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में 24 अदद बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं 11293 एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना से आच्छादन हेतु योजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। 3,08,870 अदद गृह जल संयोजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्य के लिए समुदाय स्तर पर विभिन्न पंचायतों में कम्पोष्ट पीट, वर्मी कम्पोस्ट, सोकपीट आदि का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर कचरा प्रबंधन हेतु 10 अदद कचरा उठाव वाहन (E-Cart) विभिन्न पंचायतों में वितरण किया गया है।

कल्याण विभागः- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत 274 लाभुकों के बीच 4,56,92,534/- (चार करोड़ छप्पन लाख विरान्वे हजार पांच सौ चौतीस) रूपये का ऋण स्वीकृत कर उनके खाते में हस्तांतरित किया गया।

 मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 519 लाभुकों के बीच 4044500 (चालीस लाख चौवालिस हजार पांच सौ) रूपये का भुगतान उनके खाते में हस्तांतरित किया गया। गिरिडीह जिला के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत 19,67,00000/- (उन्नीस करोड़ सड़सठ लाख) रूपये एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत 36,68,23,623/- (छत्तीस करोड़ अड़सठ लाख तेईस हजार छः सौ तेईस) रूपये उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। साईकिल वितरण योजना अंतर्गत 44,375 (चौवालिस हजार तीन सौ पचहत्तर) लाभुकों के बीच कुल 19,96,87,500/- (उन्नीस करोड़ छियान्वे लाख सतासी हजार पांच सौ) रूपये का भुगतान किया गया है।

नगर विकास :- वित्तीय वर्ष - 2023-24 में अमृत योजना के अंतर्गत लगभग 4.5 करोड़ की लागत से बुढ़आ आहर तालाब एवं सोना अहार तालाब, पचम्बा का जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्याकरण का कार्य कराया गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत झिंझरी मुहल्ला में दशकों से पड़े हुए कचरे को 6.57 करोड़ रूपये लागत राशि से पूर्ण रूप से सफाई हेतु कार्य प्रारंभ कराया गया है। इससे गिरिडीह शहर कचरा मुक्त हो सकेगा।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण

1. अबुआ आवास योजना :- झारखण्ड सरकार, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना के अंतर्गत तीन कमरे का पक्का मकान एवं रसोई घर हेतु दो लाख रूपये की सहयोग राशि का प्रावधान किया गया है।

 आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 2,50,783 (दो लाख पचास हजार सात सौ तिरासी) आवेदन प्राप्त हुए। सत्यापन के उपरांत कुल 1,56,148 (एक लाख छप्पन हजार एक सौ अड़तासिल) लाभुक योग्य पाए गए। गिरिडीह जिला को कुल 71,440 (इकहत्तर हजार चार सौ चालीस) लक्ष्य प्राप्त हुआ है। आवास की स्वीकृति हेतु कार्य प्रक्रियाधीन है।

2. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाः-

• मनरेगा अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में एम०आई०एस० के अनुसार मनरेगा अंतर्गत जनवरी 2024 तक 25868 लाख रूपये व्यय किए गए हैं तथा कुल 82.93 लाख मानव दिवसों का सृजन किया गया जो निर्धारित लक्ष्य का 103 प्रतिशत है।

• मनरेगा अंतर्गत योजनाओं में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए जिला में 100 प्रतिशत योजनाओं का जियो टैगिंग कर लिया गया है।

• मनरेगा योजनान्तर्गत बिरसा हरित ग्राम आम बागवानी योजना के तहत वित्तीय वर्ष-2023-24 में कुल 3102.5 एकड़ में आम बागवानी एवं मिश्रित बागवानी की योजना संचालित की जा रही है। 

बिरसा सिंचाई कूप सम्वर्द्धन मिशन के तहत जिले को प्राप्त कुल लक्ष्य 8386 (आठ हजार तीन सौ छियासी) के विरूद्ध 8209 (आठ हजार दो सौ नौ) कूप की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसमें से 1965 कूप में कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत वित्तीय वर्ष-2023-24 में प्राप्त लक्ष्य 839 के विरूद्ध 724 योजनाएँ स्वीकृत की गयी है एवं 367 योजनाओं में कार्य प्रारम्भ हो चुका है। वित्तीय वर्ष-2023-24 में 1271 डोभा का निर्माण कर परिसम्पतियों के निर्माण तथा अन्य विभागों के अभिसरण से लोोगें की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

कृषि एवं पशुपालन विभाग :- मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला पशुपालन कार्यालय गिरिडीह के अंतर्गत कुल 5952 लाभुकों के बीच 127149424 (बारह करोड़ इकहत्तर लाख उनचास हजार चार सौ चौबिस) रूपये एवं जिला गव्य विकास कार्यालय, गिरिडीह के अंतर्गत 658 लाभुकों के बीच 37738490 (तीन करोड़ सतहत्तर लाख अड़तीस हजार चार सौ नब्बे) रूपये उनके खाते में हस्तांतरित किया गया है। इस वर्ष झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना अन्तर्गत 25852 किसानों को लाभ प्रदान किया गया है।

JSLPS, गिरिडीह :-

• गिरिडीह जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 16931 सखी मंडलों का बैंक लिंकेज के रूप में कुल 504.47 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

• जिले में Non-Farm गतिविधि के अंतर्गत 59 उत्पाद का उत्पादन किया जा रहा है। कुल 88.25 लाख रूपये का होलसेल तथा खुदरा बिक्री का लक्ष्य प्राप्त किया गया।

• जोहार परियोजना के तहत कुल 204 उत्पादक समूह का गठन किया गया है, जिसमें कुल 10672 परिवारों को जोड़ा गया है इसके अंतर्गत करीब 7.10 करोड़ की राशि उत्पादक समूह को निर्गत की जा चुकी है।

• फुलो झानो आशीर्वाद योजना अंतर्गत दारू- हाँड़िया बनाने और बेचने वाले कुल 1321 दीदियों / महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने के लिए कुल 330.25 लाख की राशि उपलब्ध करायी गई है।

• SVEP परियोजना के अंतर्गत बेंगाबाद एवं डुमरी प्रखण्ड में नये उद्यम की स्थापना के लिए कुल 4.77 करोड़ रूपये लाभार्थियों को प्रदान की गई है।

• जिले में 2 वन धन विकास केन्द्र की स्थापना की गई है।

खेल :- गिरिडीह जिला ने खेल स्पर्धाओं में कई उपलब्धियां प्राप्त की जिसमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं -

• 10th World strengthlifting & Incline bench press Championships-2023 के अंतर्गत strengthlifting खेल विद्या में 95 किलो वर्ग में स्वर्ण पद (प्रथम स्थान) एवं कांस्य पदक (तृतीय स्थानं) एवं 115 किलो वर्ग में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किए।

• Khelo India women's League Road Cycling East Zone-2023 के अंतर्गत Cycling में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किए।

विधि व्यवस्था :- जिले में विधि व्यवस्था के क्षेत्र में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शांति का माहौल बना हुआ है।

 इसी का परिणाम है कि विगत वर्ष में विधि व्यवस्था संबंधी कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। सभी त्यौहार एवं सामुदायिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके सें जिले में सम्पन्न हुए हैं।

26 जनवरी-2024 (गणतंत्र दिवस) के शुभ अवसर पर चिन्हित एवं अधिसूचित आंदोलनकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये जाने वाले आंदोलनकारियों के नाम निम्नलिखित हैं :

श्री ध्रुवदेव पंडित, श्री महालाल सोरेन, श्री बिरूलाल चौड़े, श्री भुनेश्वर मरांडी, श्री मिथिलेश सिंह, श्री जग्गू महतो, मो निजामुद्दीन अंसारी, श्री जितेन्द्र प्रसाद, श्री आशीष कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पू प्रसाद अग्रवाल, श्री ओम प्रकाश महतो, मो मुस्लिम अंसारी।

प्रशस्ति पत्र दिए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित हैं:

मोहम्मद उस्मान को 10th वर्ल्ड स्ट्रैंथनिंग एंड इंक्लाइंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

श्री हम्माद अख्तर को 10th वर्ल्ड स्ट्रैंथनिंग एंड इंक्लाइंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

सुश्री लक्ष्मी कुमारी को 10th खेलो इंडिया वूमेनस लीग रोड साइकलिंग ईस्ट जॉन 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान होमगार्ड, एन० सी० सी० सीनियर विंग, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विधालय गिरिडीह,कार्मेल स्कुल. गिरिडीह, सुभाष पब्लिक स्कूल गिरिडीह, बी० एन० एस० डी० ए० वी० स्कूल गिरिडीह, सी० सी० एल० डी०ए०वी० स्कूल गिरिडीह, जिला सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला,सी०आर०पी०एफ०, आई०आर०बी० एवं एस०एस० बी० की एक-एक टुकडी सहित कुल 12 टुकडियाँ परेड में भाग लिए।

 वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गिरिडीह, कृषि विभाग गिरिडीह, पशुपालन विभाग गिरिडीह, मत्सय विभाग गिरिडीह, जिला समाज कल्याण कार्यालय गिरिडीह, गव्य विकास कार्यालय गिरिडीह, JSLPS गिरिडीह, डी० आर० डी० ए० गिरिडीह, उत्पाद विभाग गिरिडीह, जिला उद्योग केन्द्र गिरिडीह, अग्निशमन केन्द्र गिरिडीह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिडीह, शिक्षा विभाग गिरिडीह एवं जिला आपूर्ति कार्यालय गिरिडीह द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों में मत्स्य विभाग की झांकी प्रथम, समाज कल्याण विभाग की झांकी द्वितीय एवं जेएसएलपीएस की झांकी तृतीय स्थान पर रही।  

मुख्य स्थलों पर झण्डोत्तोलन का कार्यकम निम्नलिखित अधिकारियों द्वारा किया गया :-

समाहरणालय परिसर, गिरिडीह - उपायुक्त, गिरिडीह

पुलिस लाईन, गिरिडीह - पुलिस अधीक्षक

डीडीसी आवास, गिरिडीह - उप विकास आयुक्त

जिला परिषद कार्यालय, गिरिडीह - जिप अध्यक्ष मुनिया देवी

नगर निगम, गिरिडीह - उप नगर आयुक्त, गिरिडीह

अनुमण्डल कार्यालय, गिरिडीह - एसडीओ, गिरिडीह

सिविल सर्जन कार्यालय, गिरिडीह - सिविल सर्जन 

जिला जनसंपर्क कार्यालय, गिरिडीह - जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

गिरिडीह स्टेडियम में मीडिया 11 एवं प्रशासन 11 के बीच खेला गया मैत्री मुकाबला

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपराह्न 2:00 बजे गिरिडीह स्टेडियम में मीडिया 11 एवं प्रशासन 11 के बीच क्रिकेट का मैत्री मुकाबला खेला गया। मुकाबले में प्रशासन 11 की टीम विजेता रही वहीं मीडिया 11 की टीम उपविजेता रही।

 वहीं इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच गिरिडीह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा रहे। 

मैत्री मुकाबले के दौरान गिरिडीह स्टेडियम में मतदाता जागरूकता हेतु स्विप का बोर्ड कई स्थानों पर लगाया गया था। इसके साथ ही लोगों को आगामी चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित भी किया गया।