Aurangabad

Jan 16 2024, 18:59

औरंगाबाद में 19 जनवरी तक शीत दिवस एवं घने कोहरे का येलो अलर्ट

औरंगाबाद :- पूरा बिहार मे इनदिनों भंयकर ठंड की चपेट मे है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने पूरे जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर डाला है। सूर्य भगवान के दर्शन दुलर्भ हो गए है।

इधर कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस द्वारा जिले के लिए में 19 जनवरी तक शीत दिवस एवं घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का दिनाँक 17, 18, 19, 20 & 21 जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 19, 20.5, 20, 19 & 20 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8, 8.5, 8, 8.5 & 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं किसान भाइयों को सुझाव देते हुए कहा गया है कि धान के फसल का थ्रेसिंग करके अनाज को सुरक्षित जगह पर भण्डारण करें। गेंहूँ के फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करेंl मौसम खराब होने पर फसलों में दवा का छिड़काव न करेंl

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 16 2024, 18:53

दबंगों ने बुजुर्ग महिला के बाल खींचकर पीटा और सोने की चेन छीना, पीड़िता ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

 

औरंगाबाद :– जिले के देव थाना क्षेत्र के अदरी बिगहा गांव में धारा 144 लगने के बावजूद दबंगों द्वारा ईंट भट्टा चलाया जा रहा था। जिसका जमीन की मालकिन रजनी देवी ने विरोध किया और कहा की इस जमीन पर धारा 144 लगा हुआ है। आप काम बंद करवा दीजिए। यह बात ईट भट्ठे के मालिक अरुण सिंह और आनंद सिंह को नागावार गुजरी और उन दोनो ने मिलकर बुजुर्ग महिला को पहले धकेल दिया फिर महिला जब जमीन से उठी तो दोनो दबंगों ने महिला के गले से सोने की चेन निकाल ली और बाल पकड़कर पिटाई कर डाली। इस घटना में महिला का सर फट गया। महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। 

महिला ने देव थाने में आवेदन देकर दो लोगो की खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बावजूद पुलिस ने न तो दोनो को गिरफ्तार ही किया है और न ही धारा 144 लगे होने के बाद भी काम को बंद ही कराया है। उल्टे पीड़ित के 12 सदस्यों पर ही एससी/एसटी एक्ट लगा दिया है। 

इस बावत पीड़िता ने एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के पास आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 16 2024, 18:27

काराधीन अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई पांच साल कैद की सजा हुई, लगाया अर्थ दंड

औरंगाबाद - आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनन्द भूषण के कोर्ट में मुफस्सिल थाना कांड संख्या -114/22,जी आर 751/22,टी आर 2966/23 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एकमात्र काराधीन बंदी अभियुक्त को आर्म्स एक्ट में सज़ा सुनाई गई है।

जिला अभियोजन पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त अजय कुमार सिंह देवकली ओबरा को भादंवि धारा -25(1+बी)ए में पांच साल की सजा और पांच हजार जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक माह अतिरिक्त कारावास होगी। धारा-26 में तीन साल की सजा और दो हजार जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक माह अतिरिक्त कारावास होगी।

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक राम इकबाल यादव पु. अ. नि. तत्कालीन थानाध्यक्ष रफीगंज ने 11/04/22 को मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि रफीगंज थाना कांड संख्या -110/22 में बैंक लुट कांड में 31/03/22 से गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार सिंह देवकली ओबरा के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही के आधार पर सुनील चंद्रवंशी ग्राम मुंशी बिगहा के मकान से एक देशी कट्टा,एक पितल के कारतूस और बैंक लुट कांड में प्रयुक्त प्रेशन प्रो बाइक एवं 36500 रू बरामद किया गया था।

अभियुक्त सुनील चंद्रवंशी का अलग ट्राइल चल रही है। 11/04/22 का तलाशी सह जप्ती, रफीगंज, मदनपुर, मुफ्फसिल थानाध्यक्षों का संयुक्त आपरेशन था।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 16 2024, 18:23

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने का आरोपी पति और सास को कोर्ट ने सुनाई कारावास की सज़ा

औरंगाबाद - व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी योगेश कुमार मिश्र ने महिला थाना कांड संख्या -19/22,विचारण संख्या -2661/23 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए दहेज के लिए क्रुरता के शिकार हुई पीड़िता नेहा (काल्पनिक नाम) मनोकामना मंदिर नागाबिगहा औरंगाबाद के आरोप को सत्य पाते हुए उसके पति रितेश कुमार और सास आशादेवी मनोकामना मंदिर नागाबिगहा औरंगाबाद को सज़ा सुनाई है।

सहायक अभियोजन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अभियुक्त पति रितेश कुमार को भादंवि धारा -498 ए में तीन साल की सजा और पांच हजार जुर्माना लगाया गया है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम धारा 04 में एक साल की सजा और दो हजार जुर्माना लगाया है और धारा -323 में तीन माह की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी।

वहीं सास आशा देवी को भादंवि धारा -498 ए में दो साल की सजा और पांच हजार जुर्माना लगाया है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम धारा 04 में एक साल की सजा और दो हजार जुर्माना लगाया है। तथा धारा 323 में तीन माह की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी।

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी 27/04/22 को पीड़िता ने दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि हमारी शादी रितेश कुमार से 24/11/16 को हुई थी। मेरा एक लड़का एक लड़की है। पति रांची में युनियन बैंक आफ इंडिया के मैनेजर पद पर थे। हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करते थे। पति कहते थे कि बच्ची के शादी के लिए 20 लाख रुपये और क्रेटा गाड़ी मांग कर लाओ अन्यथा बच्ची को लेकर पिता घर चली जाओ।

27/04/22 को काफी मारपीट करते हुए जेवर छिन घर से निकाल दिया। कुछ दिन बाद पिता जी समझौता वार्ता करा रहे थे तो सास आशा देवी ने गला दबाकर मारना चाहा तो परिवारवालों ने बचाया।

अभियुक्तों पर आरोप गठन 12/01/23 को हुई थी आरोप गठन के साल भर में सज़ा सुनाई गई है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 16 2024, 10:01

औरंगाबाद मे भीषण सड़क हादसा : हाईवा ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 की मौत 8 घायल

औरंगाबाद : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ के समीप बीते सोमवार की रात हाईवा ने सवारी से भरी एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार दो सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत गांव निवासी हरेंद्र तिवारी एवं शिवकुमार शर्मा के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि घोरहत गांव से ऑटो पर सवार होकर लोग झारखंड के दंगवार गांव मेला गए थे और वापसी के क्रम में हादसे का शिकार हो गए।घटना के बाद मृतक के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 15 2024, 21:04

दो हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा, लगा 20 हज़ार रुपए का जुर्माना

आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे दस रत्नेश्वर सिंह ने दस साल पुरानी वाद गोह थाना कांड संख्या -140/14,जी आर -939/14 में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए अभियुक्तों को आजीवन कारावास और

20 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया है जुर्माना न देने पर एक साल अतिरिक्त कारावास होगी, एपीपी अनील कुमार द्वितीय ने बताया कि अभियुक्त उपेंद्र यादव सुजान गोह, और धर्मेंद्र रवानी नेयामतपुर गोह को दस जनवरी को कमलेश यादव सुजान के हत्या के अपराध में दोषी ठहराया गया था

और बंधपत्र विखंडित कर जेल भेज दिया गया था , अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक विमलेश यादव सुजान गोह ने प्राथमिकी 13/12/14 को दर्ज कराई थी जिसमें कहा था कि उनके बड़े भाई कमलेश यादव खाद बिहन वास्ते दस हजार रुपए लेकर टेम्पु से बाजार जा रहें थे तो अभियुक्तों ने दस हजार रुपए छिनने के लिए कमलेश यादव को दारू पिलाकर जान मार दी,

Aurangabad

Jan 15 2024, 21:01

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में अधिवक्ताओं का आम सभा का किया गया आयोजित

आज़ जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में अधिवक्ताओं का आम सभा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया, इस आम सभा में सर्वसम्मति से जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में कार्यसमिति का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया और निवार्चन समिति का गठन किया गया, निवार्चन समिति में एक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और चार सहायक निवार्चन पदाधिकारी का घोषणा किया गया जो निम्न हैं 

वरीय अधिवक्ता एपीपी महेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कामता प्रसाद सिंह सहायक निवार्चन पदाधिकारी,अवध किशोर पांडे सहायक निवार्चन पदाधिकारी, सरोज रंजन सिन्हा सहायक निवार्चन पदाधिकारी और अभय प्रसाद सहायक निवार्चन पदाधिकारी बने हैं, इससे पुर्व कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपने कार्यकाल के आय -व्यय के व्योरा प्रस्तुत किया , वोटरलिस्ट शिघ्र प्रकाशित कराया जाएगा तथा नव गठित निवार्चन समिति 15 फरवरी 2024 तक चुनाव करा लेगी,

Aurangabad

Jan 15 2024, 19:51

मामूली सी विवाद में चली गोलियां और चली गई चार लोगों की जान, दो की हालत गम्भीर

औरंगाबाद – जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मामूली सी विवाद में गोलियां चली और चार लोगों की जान चली गई और दो की हालत गम्भीर बना हुई है।

घटना जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ की है। मिली जानकारी के अनुसार मामूली विवाद में गोली लगने से इलाज़ के दौरान एक व्यक्ति की मौत हों गई। वहीं उक्त व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशितों ने चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी जिसमें दो की मौक़े पर ही मौत हों गई, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि एक दुकान के आगे खड़ी कार को लेकर दुकानदार और कार में बैठे लोगों के बीच विवाद हो गई। जिसमें तू तू मैं मैं के दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने अपने पिस्टल से दुकानदार पर गोली चला दी। जिसमें गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक स्थानीय व्यक्ति को लग गई। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज़ के क्रम में उस व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी राम शरण चौहान के रुप में हुईं हैं।

मामले में आक्रोशितों ने कार में बैठे चर लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें अंदरूनी चोट लगने से दो की मौक़े पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और यथा स्थिति का जायज़ा लिया। तत्पश्चात उन्होंने मामले की सूचना सदर एसडीओ मो. अमानुल्लाह खान की हैं।

घटना स्थल पर एफ एस एल की टीम पहुंची हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। ख़बर लिखें जाने तक कार सवार तीन मृतकों और एक जख्मी की पहचान नहीं हो सकी है। मो अरमान को नबीनगर रेफरल अस्पताल से रेफर के बाद औरंगाबाद आने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गई। औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 15 2024, 17:25

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने सभी देशवासियों से किया आग्रह, 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में श्री राम ज्योति जला मनाएं दीवाली

औरंगाबाद : सांसद सुशील कुमार सिंह ने सभी देशवासियों से करबद्ध प्रार्थना कि है कि 22 जनवरी को जब अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला बिराजमान हो तो वे अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाए और दीवाली मनाएं।

उन्होंने कहा है कि इस ऐतिहासिक पल के लिए हम सभी लोगो ने 550 साल इंतजार किया है। यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर को हम सब अपनी आँखों से बनते हुए देख रहे है। राम मंदिर का निर्माण होना ही रामराज्य की कल्पना को पुष्ट करता है।अयोध्या में आत्मिक सुख की अनुभूति देने वाला भगवान श्री राम का भव्य मंदिर आकार ले चुका है।भावनाओं को शब्द देना मुश्किल है।

भव्य मंदिर में रामलाल के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी जैसे-जैसे समीप आ रही है।वैसे-वैसे देश दुनिया के रामभक्तों में प्रभु दर्शन करने की उत्सुकता भी बढ़ रही है।देश-दुनिया के राम भक्त पलक पावड़े बिछाकर जिस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्पों से 22 जनवरी को वह साकार होने वाला है।इसके साथ ही अयोध्या ने विकास की वह सीढ़िया चढ़ी है जिसकी कल्पना तक लोगों ने नहीं की थी।

अयोध्या नगरी दिव्यता भव्यता और नव्यता की पर्याय बनने जा रही है।प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण तीन मंजिला हो रहा है जो पारंपरिक नगर शैली में बनाया गया है।रामलला के विग्रह की भव्यता दिन-प्रतिदिन निखरती जा रही है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jan 15 2024, 17:24

कार खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली से एक ग्रामीण की मौत, आक्रोशित लोगों ने दो को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

औरंगाबाद : जिले के नबीनगर दुकान के आगे कार खड़ा करने को लेकर दुकानदार से विवाद के बाद कार में बैठे चार लोगों में एक ने पिस्टल से दुकानदार पर फायर झोंक दिया। गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक ग्रामीण को लगी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ईलाज के लिए नबीनगर के अस्पताल ले जाए जाने के दौरान घायल की रास्ते में ही मौत हो गई। 

घटना के बाद आक्रोशित हुए स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कार में सवार चारों लोगों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दो की मौत हो गई जबकि दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना जपला-नबीनगर पथ पर औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र में तेतरियां मोड़ के पास की है। 

अपराधियों की गोली से मरने वाले की पहचान नबीनगर थाना के महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान(60) के रूप में की गई है। वही ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बनकर मारे गए दो अपराधियों और दो अन्य अपराधियों की अभी पहचान नही हो सकी है। दोनो घायल अपराधियों को नबीनगर रेफरल अस्पताल में ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है। 

मामले की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) मो. अमानुल्ला खां घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। मौके पर नबीनगर थाना की पुलिस कैम्प कर स्थिति पर नजर बनाएं हुए है। मौके पर फॉरेंसिक साईंस लैब(एफएसल), पटना की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। 

घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि हमलावरों की अभी पहचान नही हो पाई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र