चुनाव में सपोर्ट नहीं करने वालों को बनाया जा रहा है निशाना’, बुलडोजर कार्रवाई पर विकास उपाध्याय का बड़ा बयान
रायपुर- छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में अवैध तरीके से कब्जा किए गए दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी में बुलडोजर चलाए जानें का लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का बड़ा बयान सामने आया है। विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से सहमत नहीं होने वाले लोगों पर टारगेट कर कार्यवाही की जा रही है। एक विशेष वर्ग और चुनाव में सपोर्ट नहीं करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि रायपुर पश्चिम से कांग्रेस ने विकास उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया था, वहीं दूसरी ओर भाजपा से राजेश मूणत चुनावी मैदान में थे। लेकिन इस बार विकास उपाध्याय को हार का सामना करना पड़ा। राजेश मूणत ने विकास उपाध्याय को 41229 वोटों से हराकर रायपुर पश्चिम में कमल खिलाया है।
Dec 08 2023, 13:02