नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति ने दी करीब 7.75 करोड़ की दर्जनों योजनाओं को दी प्रशासनिक स्वीकृति: गरिमा

बेतिया: महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में नगर निगम के सशक्त समिति की घंटों चली बैठक में करीब 7.75 करोड़ की करीब 7 दर्जन योजनाओं को सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दी है। महापौर के कार्यालय कक्ष में शनिवार को संपन्न बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों के बाबत श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हरिवाटिका के ऐतिहासिक शिव मंदिर मैदान की चहारदीवारी निर्माण वाली करीब 68 लाख वाली योजना को भी सशक्त स्थाई समिति ने सर्व सम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति वाली अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में नगर निगम के वार्ड-9 में करीब 9.25 लाख की लागत से तुरहाटोली रविदास नगर में छह सीट वाले सामुदायिक शौचालय निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दिया जाना शामिल है। 

वही नगर के एतिहासिक उत्तरवारी पोखरा पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ होने को लेकर पोखरा दक्षिण - पूर्व किनारा पर कुल करीब 13.71 लाख की लागत से छठ व्रतियों के लिए सीढ़ी घाट निर्माण को भी प्रशासनिक स्वीकृति सर्व सहमति से दिया जाना शामिल है। श्रीमती सिकारिया यह भी बताया वार्ड 13 में शिवालय घाट के 14.85 लाख से जीर्णोद्धार कार्य को मंजूरी के साथ वार्ड 39 में हरदिया पोखरा में करीब 9 लाख की लागत से पूर्व से निर्मित और जर्जर छठ घाट की मरम्मती की योजना भी शामिल है। 

इसी प्रकार नगर निगम के वार्ड 41 के सनसरैया में पूर्व निर्मित सामुदायिक भवन की करीब 10 लाख की लागत से जीर्णोद्धार और विस्तार शामिल है। करीब 5 घंटे चली बैठक में उपरोक्त योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति देने के साथ सभी 46 वार्डों में स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट खरीदारी पर सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। विभागीय पत्र के आलोक में बेतिया बस स्टैंड को मॉडर्न रूप देते हुए पटना के नये बस स्टैंड के तर्ज पर आधुनिकीकरण का निर्णय लिया गया। साथ ही विभागीय पत्र के आलोक में छावनी के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे एवं रेलवे लाइन के दोनों तरफ मॉडर्न शौचालय बनाने एवं छावनी ओवरब्रिज के नीचे ग्रीन बेल्ट (हरित पट्टी) बनाने की स्वीकृति दी गई। पक्की फुलवारी के जल जमाव को देखते हुए मिर्जा टोली स्थित आरसीडी की नाले से नंदलालपुल तक नया नाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया गया ताकि जल जमाव से मुक्ति पाया जा सके। इन निर्णयों के साथ महापौर द्वारा बैठक को मंगलवार तक के लिए स्थगित किया गया।

आम नागरिकों पर हमले जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन, फिलीस्तीन एवं इजराइल मे स्थाई शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

 

बेतिया: सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में फिलिस्तीन इजराइल युद्ध की समाप्ति एवं स्थाई शांति के लिए एक विशेष सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ,इसमें सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया।

 इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ,डॉ शाहनवाज अली, डॉ अमित कुमार लोहिया ,मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ अमानुल हक एवं डॉ महबूब उर रहमान ने संयुक्त रूप से मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विगत एक सप्ताह से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है । इस युद्ध में हजारों बेगुनाह आम शहरी मारे गए हैं । 

इस मंच के माध्यम से हम मारे गए निर्दोष लोगों एवं पीड़ित परिवारों को संवेदना व्यक्त करते हैं। आज दोनों देशों के बीच आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित नहीं है,जो जेनेवा कन्वेंशन एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। आम नागरिकों पर घातक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो चिंता का विषय है। पीड़ितों में ज्यादातर बच्चे ,बूढ़े एवं महिलाएं हैं। विश्व की पवित्र, शांति भूमि महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण भारत से हम स्थाई शांति की अपील करते हैं। । 

आधुनिक सभ्य समाज में हिंसा एवं युद्ध के लिए कोई जगह नहीं। दोनों पक्षों को हिंसा का रास्ता त्याग कर सत्याग्रह के मार्ग को अपनाना होगा। जिस पर चलकर महात्मा गांधी ने सत्याग्रह एवं अहिंसा के माध्यम से भारत को आजाद कराया था। 

फिलिस्तीनी लोगों को भी अपनी स्वाधीनता के लिए अहिंसा एवं सत्याग्रह का मार्ग अपनाते हुए अपनी स्वतंत्रता आंदोलन जारी रखना चाहिए। जिसे स्वर्गीय यासिर अराफ़ात में आगे बढ़ाया था। वह दिन दूर नहीं जब फिलिस्तीन एक स्वतंत्र राष्ट्र होगा, जिसका सपना बरसों पहले महात्मा गांधी ,शेख मुजीबुर रहमान, मार्टिन लूथर किंग,विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टीन , डॉ नेल्सन मंडेला, यासिर अराफ़ात, ईसहाक रविन, मदर टेरेसा एवं हमारे पुरखों ने देखा था ।

इस मंच के माध्यम से हम सभी दोनों पक्षों के बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग करता है एवं दोनों पक्षों के बंधकों के साथ जेनेवा कन्वेंशन के मुताबिक बर्ताव किया जाए। हिंसा से किसी को शांति नहीं मिल सकती।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इज़राइल ने आम नागरिकों के लिए बिजली, भोजन, पानी एवं गैस तक पहुंच बंद करते हुए गाजा पर "पूर्ण घेराबंदी" की घोषणा की है। जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

 युद्ध से स्थाई शांति के समाधान तक पहुंचने की उम्मीद में दोनों पक्षों को संयम बरतने की अपील करते हैं।

नफरत, हिंसा और बदले की भावना को बढ़ावा देने के कारण दोनों पक्षों ने अपने कई पीढियां को खोया है।

कौशल विकास प्रशिक्षण” के अंतर्गत 32 सीमावर्ती युवाओं हेतु 20 दिवसीय मशरुम की खेती का प्रशिक्षण

बेतिया: 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP-2023) के तहत “कौशल विकास प्रशिक्षण” के अंतर्गत 32 सीमावर्ती युवाओं हेतु 20 दिवसीय मशरुम की खेती का प्रशिक्षण, 32 सीमावर्ती युवाओं हेतु 15 दिवसीय वेल्डिंग पर व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं 20 सीमावर्ती युवाओं हेतु 20 दिवसीय मोबाइल फ़ोन रिपेयरिंग पर व्यवसायिक प्रशिक्षण एफ - समवाय पचरौता के कार्यक्षेत्र ‘एच.एस.उच्च विद्यालय चौहट्टा रामपुर’ में दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ करते हुए उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को अतिथि द्वारा पेन और कॉपी भी प्रदान की | इसके साथ ही नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP-2023) के तहत “शहीद विवेक कुमार फुटबॉल टूर्नामेंट” का उद्घाटन भी किया गया जो कि दिनांक-14.10.2023 से 16.10.2023 तक चलाया जायेगा |

“शहीद विवेक कुमार फुटबॉल टूर्नामेंट” का आयोजन CRPF की 203 कोबरा बटालियन बराही झारखण्ड में तैनात रहे मुख्य आरक्षी संचार विवेक कुमार के नाम से किया गया है जो कि दिनांक- 29.11.2022 को छत्तीसगढ़ चिंता गुफा कोबरा नक्सली मुठभेड़ के दौरान दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे | शहीद विवेक कुमार पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह जिला पूर्वी चंपारण के सिंघासिनी गाँव के स्थानीय निवासी है, यह फरवरी 2010 में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स में मुख्य आरक्षी संचार के पद पर तैनात हुए थे | इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन उन्ही की वीरता को याद करने के उपलक्ष्य में किया गया है |

इस कार्यक्रम का आयोजन नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP-2023-24) के अंतर्गत किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए सीमावर्ती आम जनता को लाभ पहुँचाना है ताकि सीमावर्ती युवा/युवतियां आत्मनिर्भर बनकर बेहतर तरीके से अपने जीवन का निर्वाह कर सकें |              

इसके अलावा 44 वाहिनी द्वारा समय समय पर सीमावर्ती युवाओं/युवतियो एवं जरुरत मंद लोगों के लिए अन्य निम्न कार्यक्रम चलाये जाते रहते है जैसे- 

 महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल/ CAPF में भर्ती होने हेतु प्रेरणा व विस्तृत जानकारी प्रदान करना , बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर समग्र निधि में अंशदान हेतु जागरूकता, मेरी माटी मेरा देश अभियान, पञ्च प्राण जागरूकता, पर्यावरण को बचाने हेतु जागरूकता तथा 

 भारत सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता शामिल है | 

आज के प्रशिक्षण शुभारम्भ समारोह कार्यक्रम के साथ पौधरोपण करते हुए 44 वाहिनी के कार्यवाहक कमान्डेंट श्री गोविंद कुमार ठाकुर द्वारा बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं व युवतियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रशिक्षण दिए जाते है एवं सशस्त्र सीमा बल हमेशा तत्परता के साथ सीमावर्ती लोगों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने में अहम् भूमिका निभाती रहती है जिससे लोगों में आत्मनिर्भरता बनी रहे | 

कार्यक्रम के दौरान 44 वाहिनी के कार्यवाक कमान्डेंट श्री गोविंद कुमार ठाकुर, समवाय प्रभारी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति विभाग जागरण जिला मंत्री श्री अशोक सुब्बा, सेंट जेवियर्ष मिसन स्कूल के प्रिंसिपल सिबा एंथोनी , अध्यापकगण एवं अन्य बल कार्मिक सहित लगभग 400 लोग उपस्थित रहे।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण स्कूली छात्राओं के लिए आवश्यक: रोटरी क्लब

बेतिया: आज रोटरी क्लब और रोट्रेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बिहार एक्टिविटी जोन के सहयोग से रेलवे मध्य विद्यालय के छात्राओं को एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया. 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार (आशीष) ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में इसका आयोजन किया है. क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे समाज में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले प्रचलित हैं, जिनमें से कई की रिपोर्ट नहीं की जाती है और अंततः लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध होते हैं। लड़कियों को किसी भी हानिकारक परिणाम से खुद को बचाने में सक्षम बनाने के लिए ऐसी जटिल परिस्थितियों से निपटने की तत्काल आवश्यकता है। उन्हें आत्मरक्षा सिखाकर हम एक ऐसे समाज को सुनिश्चित कर सकते हैं जो शक्तिशाली और मजबूत महिलाओं से भरा हो जो अपनी रक्षा कर सकें।

   

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक और उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक है, ताकि वे आत्मरक्षा और आत्म-विकास के लिए जीवन कौशल सहित कुछ आत्मरक्षा कौशल विकसित कर सकें।  

सरकारी संस्थानों में लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने से उन्हें संकट के समय अपनी रक्षा करने के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलती है। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे किचेन, दुपट्टे आदि का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

    

बिहार एक्टिविटी जोन के अध्यक्ष और रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी वर्मा प्रसाद ने सूत्रों को बताया कि एक्टिविटी जोन के अभिषेक कुमार,बसंत कुमार ओर सीमा कुमारी जूडो कराटे, उषू और थाई बॉक्सिंग के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया है। रोटरी क्लब और इसकी युवा शाखा रोट्रेक्ट क्लब ने विद्यालय के छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण इनके द्वारा दिलवा कर छात्राओं में एक आत्मविश्वास लाने का सफल प्रयास किया है।

    

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष ईo उमेश जायसवाल, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सुमीत कुमार गुप्ता, सचिव आयुष कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य प्रकाश, शशिभूषण कुमार, दंत चिकित्सक मो काजिम के अतिरिक्त विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।

    

इस कार्यक्रम के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने क्लब की भूरी भूरी प्रशंसा की।

वार्ड पांच के पक्की फुलवारी मुहल्ले में गंदे पानी के जमाव का पंपिंग सेट से निकासी कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं नगर निगम की महापौर, जल्द कार्य

बेतिया - नगर निगम के वार्ड पांच स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ले में जल जमाव की पंपिंग सेट लगाकर निकासी का कार्य बीते तीन दिन से जारी है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शुक्रवार को दल बल सहित पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात निगम कर्मियों से उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की सघन बस्ती में नाले के गंदे पानी के जमाव को उन्होंने जन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। 

साथ रहे सफाई निरीक्षक तथा घारी प्रभारी से कहा कि पक्की फुलवारी मुहल्ले को नाले वाले पानी के जमाव की समस्या से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाए। डेंगू का प्रकोप फैलने के खतरे के बीच ऐसी स्थिति पर बिना देरी किए नियंत्रण जरूरी है। महापौर के साथ पार्षद प्रतिनिधि संजय शर्मा, स्थानीय वार्ड जमादार, घारी प्रभारी तबरेज आलम और अनेक स्थानीय प्रमुख लोग मौजूद रहे। 

श्रीमती सिकारिया ने यह भी निर्देशित किया कि जल जमाव वाला गंदा पानी निकालने के बाद जेसीबी से नालो की जारी सफाई लगातार जारी रहनी चाहिए। महापौर ने कहा कि इसके बाद राबीस गिरा कर मुहल्ले की सड़क को सुगम आवागमन के उपयुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजुद पीड़ित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्थाई तौर पर पानी निकलते रहने की भी व्यवस्था जारी रहेगी। 

उन्होंने सफाई निरीक्षक से कहा कि जेसीबी के अतिरिक्त मैन्युअल सफाई नाले के नीचे वाले तल से गहराई तक सिल्ट निकालकर पानी का सुरक्षित बहाव सुनिश्चित किया जाय।

44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम तहत युवक-युवतियों के “कौशल विकास प्रशिक्षण” का किया गया आयोजन

नरकटियागंज: आज दिनांक- 13.10.2023 को 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP-2023) के तहत “कौशल विकास प्रशिक्षण” के अंतर्गत 30 सीमावर्ती युवा एवं युवतियों हेतु 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर पाठ्यक्रम पर व्यावसायिक प्रशिक्षण, 30 सीमावर्ती युवाओं हेतु 30 दिवसीय हाउस वायरिंग एवं घरेलु उपकरणों का व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं 20 सीमावर्ती युवाओं हेतु 20 दिवसीय मोबाइल फ़ोन रिपेयरिंग पर व्यवसायिक प्रशिक्षण का एफ - समवाय पचरौता के कार्यक्षेत्र ‘एच.एस.उच्च विद्यालय चौहट्टा रामपुर’ में दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ करते हुए उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को अतिथि द्वारा पेन और कॉपी भी प्रदान की।

इस कार्यक्रम का आयोजन नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP-2023-24) के अंतर्गत किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए सीमावर्ती आम जनता को लाभ पहुँचाना है ताकि सीमावर्ती युवा/युवतियां आत्मनिर्भर बनकर बेहतर तरीके से अपने जीवन का निर्वाह कर सकें।              

इसके अलावा 44 वाहिनी द्वारा समय समय पर सीमावर्ती युवाओं/युवतियो एवं जरुरत मंद लोगों के लिए अन्य निम्न कार्यक्रम चलाये जाते रहते है जैसे- 

महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल/ CAPF में भर्ती होने हेतु प्रेरणा व विस्तृत जानकारी प्रदान करना , बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर समग्र निधि में अंशदान हेतु जागरूकता, मेरी माटी मेरा देश अभियान, पञ्च प्राण जागरूकता, पर्यावरण को बचाने हेतु जागरूकता तथा 

भारत सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता शामिल है।

आज के प्रशिक्षण शुभारम्भ समारोह कार्यक्रम के दौरान 44 वाहिनी के कार्यवाहक कमानडेंट श्री गोविंद कुमार ठाकुर द्वारा बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं व युवतियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रशिक्षण दिए जाते है एवं सशस्त्र सीमा बल हमेशा तत्परता के साथ सीमावर्ती लोगों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने में अहम् भूमिका निभाती रहती है जिससे लोगों में आत्मनिर्भरता बनी रहे। 

बताते चले कि इस कार्यक्रम के साथ ही 44 वाहिनी द्वारा समवाय मुन्ग्राहा के कार्यक्षेत्र में मुफ्त मानव चिकित्सा शिविर का भी आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 44 वाहिनी के कार्यवाक कमानडेंट श्री गोविंद कुमार ठाकुर, समवाय प्रभारी सहित श्री अशोक सुब्बर, जिलाध्यक्ष मंत्री, श्री संतोष कुमार,सहायक शिक्षक, उ.मा.वि. रामपुर, श्रीमती अंजुम प्रवेज, शिक्षिका, रा.प्रा.वि.घोड़पकड़ी, फादर सीबी एंथोनी, प्रिंसिपल सेंट जेवियर्ष स्कूल रामपुर, श्रीमती विमली केरकेट्टा, सहायक शिक्षिका, मो. सरफराज आलम, विद्यालय निरिक्षण कर्मी, श्री मुन्ना देवरिया, मुखिया रामपुर, श्री राकेश कुमार, सहायक शिक्षक, रैफुल आजम, शिक्षक, श्री धनञ्जय कुमार, विंध्यवासिनी कंप्यूटर, श्री उमेश सरकार, सहायक शिक्षक, श्री नवीन कुमार, SHO भंगाहा, श्री वीरेंदर पटवारी एवं अन्य बल कार्मिक सहित लगभग 200 लोग उपस्थित रहे।

विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ मानक गुणवत्ता का अनुपालन अनिवार्य:गरिमा

बेतिया। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 1.19 करोड़ लागत वाली पीसीसी सड़क,आरसीसी नाला और पुलिया निर्माण, छठ घाट की कुल 18 योजनाओं का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कार्यादेश वितरित किया। ई.टेंडरिंग की विहित प्रक्रिया के तहत जारी नगर निगम के विभिन्न वार्डों की इन योजनाओं को लॉटरी प्रक्रिया के तहत दावेदार संवेदकों के बीच विधिवत आवंटन किया गया था।

इस मौके पर नगर निगम के संवेदकों के साथ साइट इंचार्ज अभियंताओं को भी महापौर ने निर्देशित और संबोधित किया। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम की प्रत्येक विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ मानक गुणवत्ता का अनुपालन अनिवार्य है। इसमें कोई भी कमी रहने पर जिम्मेदारी तय कर के कार्रवाई की जायेगी। महापौर ने बताया कि इन स्वीकृत योजनाओं में सागर पोखरा के पश्चिमी भाग में शिव मंदिर के सामने अवशेष कच्चे घाट पर पक्का सीढी घाट का निर्माण कुल 13,62,600 की लागत से करने का कार्यादेश एकरारनामा जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम के वार्ड-09 में पुरानी गुदरी में अजीत

वर्मा जी के घर के पास एवं बुलाकी सिंह चौक स्व.यमुना प्रसाद के घर तक केवल स्लैब एवं बुलाकी सिंह चौक मंदिर के नजदीक पुलिया निर्माण एवं तुरहा टोली में सुनिल साह के घर से विक्कीम साह के घर तक आरसीसी नाला निर्माण एवं स्व.सतार मियां के घर के पास केवल स्लैब निर्माण कार्य की लागत राशि 4,14180 का किया गया है।

वही वार्ड-09 में स्व० मुकरी साह के घर से योगेन्द्र साह के घर तक एवं मनोज साह के घर से धर्मराम के घर होते हुए स्व. बदरी राम के घर तक आरसीसी नाला निर्माण की राशि-11,33033 है।इसी प्रकार वार्ड-38 में रूपडीह टोला में भूरी महतो के घर के पास से कोहरा नदी तक आरसीसी नाला निर्माण को 15,81660 की लागत से किया गया है। वही वार्ड-46 बैधनाथपुर में भूलन महतो के घर से अक्षय लाल महतो के घर तक और गायत्री देवी के घर से राजाराम साह के घर तक, तथा फुलन साह के घर से छोटेलाल साह के घर तक सड़क निर्माण कार्य 4,12290 में किया गया है। वार्ड-31 में 11,7810 की लागत से पारस महतो के घर से नंदू साह के घर तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य होगा।

इसी प्रकार वार्ड- 20 में यासीन हब्बारी के घर से शिव मंदिर तक, तथा रुस्तम आलिया के घर दरोगा टोला से शिव मंदिर चौक तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य। 12,65620 की लागत से कराया जायेगा। वही वार्ड-08 में नया बाजार चौक नथुनी प्रसाद के घर के सामने एवं नथुनी के घर के पास आरसीसी पुलिया मरम्मती कार्य 98280 की लागत से होगा। वही वार्ड-12 में इंद्रा चौक के पास आरसीसी पुलिया की जारी मरम्मती कार्य के लिए 1,55880 किया गया है। वार्ड- 04 में राज पाण्डेय के घर से हरेन्द्र प्रसाद वर्मा के घर तक सड़क एवं नाला एवं राज पाण्डेय जी के घर से डॉ. दिनेश राय के क्लिनिक तक नाला निर्माण कार्य 370260 से होगा। वार्ड-13 में सुभाष प्रसाद के घर के पास और मित्रा चौक शिव मंदिर के पास तथा पप्पू गुप्ता के घर के पास से विजय कुमार के घर के पास तक और पुरन प्रसाद के घर के पास से मस्जिद के पास और राकेश कुमार के घर के पास से शंकर विवाह भवन के पास छोटा पुलिया निर्माण कार्य 2,45790 रूपये से किया गया है। वही वार्ड- 30 में बनवा टोला में विजय सिंह के घर से शंकर पटेल जी के घर तक कुल 2,32740 पीसीसी सड़क निर्माण कार्य होगा।वार्ड-38 बरवत सेना में भगरासन जी के जमीन के पास पुलिया निर्माण 223830 से किया गया है।

वार्ड- 15 में फिरदौस अली के घर से मो. फैयाज के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 3,50640 से कराया जायेगा। वार्ड-11 में तबरेज आलम के से जलाल शाहबीर के घर तक पेवर ब्लाक सड़क निर्माण 2,88270 से किया गया है। वही वार्ड-25 में बसंत विहार में शक्तिनाथ साह सन्यासी मंडल के घर से रवि कुमार के घर तक एवं लालबाबू प्रसाद के घर से रामप्रवेश राम के घर तक तथा उमाशंकर प्रसाद श्रीवास्तव के घर से मनोरंजन तिवारी के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य पर 15,91650 खर्च किए जायेंगे।

वार्ड- 22 में शैलेश जायसवाल के घर से राजेश यादव के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 5,00400 की लागत से किया गया है। वहीं वार्ड 3 में अंजार मास्टर के घर से अरमान जी के घर होते हुए कौतूम मियां के घर तक आरसीसी नाल 16,06410 रुपए की राशि से कराया जा रहा है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का किया आयोजन, वक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बेतिया : आज दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में भारत के महान समाजवादी गांधीवादी राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता ,डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ,डॉ शाहनवाज अली, डॉ अमित कुमार लोहिया, वरिष्ठ पत्रकार सह संस्थापक मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट डॉ अमानुल हक , सामाजिक कार्यकर्ता नवीदूं चतुर्वेदी ,पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन, डॉ महबूब उर रहमान ने संयुक्त रूप से महान समाजवादी विचारक सह गोवा मुक्ति अभियान  के नायक स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनलोगों लोहिया को नमन करते हुए कहा कि आज ही के दिन 12 अक्टूबर 1967 को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था । उनका सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि बेतिया पश्चिम चंपारण से राम मनोहर लोहिया का गहरा लगाव रहा है ।

भारत की स्वाधीनता के बाद भारत की एकता एवं अखंडता के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किया।

यह सर्वविदित है कि भारत की आजादी के करीब 14 वर्षो के बाद गोवा आजाद हुआ था , पुर्तगाली साम्राज्य से गोवा को आजाद कराने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. राममनोहर लोहिया की ही रही है।

 

प्रखर समाजवादी एवं गांधीवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान रहा है।

कहा कि सरकार डॉ. राममनोहर लोहिया की स्मृति में आग्वादा किला जेल को संग्रहालय बना रही है। इसी परिसर में डॉ. लोहिया की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी होना है। राज्य सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष देशी-विदेशी पर्यटक आग्वादा किला देखने आते हैं। डॉ. लोहिया एवं गोवा मुक्ति युद्ध पर केंद्रित यह संग्रहालय यहां आने वाले सैलानियों को नवीन जानकारियां उपलब्ध कराएगा।

 इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया के सम्मान में बेतिया पश्चिम चंपारण मे विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण कराया जाए ताकि नई पीढ़ी राम मनोहर लोहिया एवं अपने पुरखों के बलिदान को जान सके। यही होगी सरकार द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि।

30 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का किया गया शुभारम्भ

44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP-2023) के तहत “कौशल विकास प्रशिक्षण” के अंतर्गत 40 सीमावर्ती युवतियों हेतु 30 दिवसीय सिलाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण, 30 सीमावर्ती युवाओं हेतु 15 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन पर व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं 25 सीमावर्ती युवाओं हेतु मोटर ड्राइविंग पाठ्यक्रम पर व्यावसायिक प्रशिक्षण का बी - समवाय मुंगराहा के कार्यक्षेत्र ‘फुटबॉल ग्राउंड मुंगराहा’ में सहायक कमान्डेंट, संचार, श्री प्रसनजीत दास के कर कमलों द्वारा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया गया | यह प्रशिक्षण सीमा चौकी बलबल, मुंगरहा, पिरारी, एवं जमहोली के कार्यक्षेत्र में चलाया जायेगा l

इस कार्यक्रम का आयोजन नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP-2023-24) के अंतर्गत किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए सीमावर्ती आम जनता को लाभ पहुँचाना है ताकि सीमावर्ती युवा/युवतियां आत्मनिर्भर बनकर बेहतर तरीके से अपने जीवन का निर्वाह कर सकें |

यह प्रशिक्षण गैलेक्सी कम्युनिकेशन बगहा-2 एवं रामा फाउंडेशन बगहा-2 द्वारा संचालित किया जायेगा | प्रशिक्षण शुभारम्भ के दौरान गैलेक्सी कम्युनिकेशन के निदेशक श्री नरुल हाशन एवं रामा फाउंडेशन के निदेशक श्री देवेश पाण्डेय ने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण से भविष्य में मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया |

                  

इसके अलावा 44 वाहिनी द्वारा समय समय पर सीमावर्ती युवाओं/युवतियो एवं जरुरत मंद लोगों के लिए अन्य निम्न कार्यक्रम चलाये जाते रहते है जैसे-  महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल/ CAPF में भर्ती होने हेतु प्रेरणा व विस्तृत जानकारी प्रदान करना , बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर समग्र निधि में अंशदान हेतु जागरूकता, मेरी माटी मेरा देश अभियान, पञ्च प्राण जागरूकता, पर्यावरण को बचाने हेतु जागरूकता तथा 

 भारत सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता शामिल है | 

आज के प्रशिक्षण शुभारम्भ समारोह कार्यक्रम के दौरान सहायक कमान्डेंट, संचार श्री प्रसनजीत दास द्वारा बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं व युवतियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रशिक्षण दिए जाते है एवं सशस्त्र सीमा बल हमेशा तत्परता के साथ सीमावर्ती लोगों को प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनाने में अहम् भूमिका निभाती रहती है जिससे लोगों में आत्मनिर्भरता बनी रहे | 

बताते चले कि इस कार्यक्रम के साथ ही ‘आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत 44 वाहिनी द्वारा "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहत गौनाहा ब्लॉक के विभिन्न गांवो से संग्रहित की गई माटी को ब्लॉक स्तर पर एक कलश में मिश्रित कर स्थानीय जनता को आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं माटी पर आधारित फिल्म दिखाते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया | अमृत कलश को सम्मानित अतिथि के उपस्थिति में नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि को सौपा गया l

कार्यक्रम के दौरान 44 वाहिनी के सहायक कमान्डेंट, संचार श्री प्रसनजीत दास, श्री शिवजन्म राम (BDO), श्री अमित कुमार (CO), श्री सुनील कुमार पाठक (रेंजर), डॉ. शशि कुमार (MOC), श्री विनोद कुमार (SHO गौनाहा), श्री निकिल आनंद (बैंक मेनेजर गौनाहा), श्रीमती प्रतिमा देवी (मुखिया),श्री नागेन्द्र, मुखिया, श्री सुधीर कुमार, प्रिंसिपल, गौनाहा स्कूल, श्री अमित कुमार, ब्लॉक मेम्बर,सुपरवाइजर, श्री राज कुमार शुक्ला,सुपुत्र स्व.श्री अरुण शुक्ला, स्वतंत्रता सेनानी, श्री गुड्डू यादव, सम्मानित अतिथि एवं अन्य बल कार्मिक सहित लगभग 280 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम से सम्बंधित कुछ फोटो व वीडियो दी जा रही है 

 

नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के पिपरा पकड़ी में होगा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण : महापौर

बेतिया : नगर निगम नव अधिग्रहित क्षेत्र के वार्ड 44 अंतर्गत पिपरा पकड़ी में नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जायेगा। जहां उक्त वार्ड के लोगों के साथ आस पास अन्य वार्डों के दर्जनों मुहल्लों भी सातों दिन 24 घंटे डॉक्टर्स के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध मिलेंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने वाले अस्पताल निर्माण के लिए आवश्यक 75 डिसमिल चिन्हित कर लिया गया है। उपरोक्त जानकारी नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा दी गई। 

वे नगर आयुक्त शंभू कुमार और अन्य सहयोगियों के साथ अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण करने पिपरा पकड़ी दल बल सहित पहुंची थीं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं वाले सुसज्जित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की योजना को सरकार के स्वास्थ्य विभाग से पहले ही स्वीकृति मिल गई है। 

महापौर ने बताया कि उक्त योजना के बाबत सिविल सर्जन, और जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आलोक में अस्पताल के लिए 75 डिसमिल जमीन के पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के साथ उसको नगर निगम बोर्ड द्वारा भी सर्व सहमति से स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही महापौर ने यह भी बताया कि पूर्ववती नगर परिषद सभापति के रूप में उनके विगत कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में तीन शहरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। इसमें नगर के अंबेदकर नगर, उत्तरवारी पोखरा के समीप और नगर के वार्ड दो स्थित जमादार टोला में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक एक नगरीय अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। जिसका आज भी विधिवत संचालन किया जा रहा है। 

महापौर ने बताया कि अबकी बार प्रस्तावित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्ववर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से बड़ा और ज्यादा व्यवस्थित होगा। 

मौके पर नगर आयुक्त शंभू कुमार, कनीय अभियंता सुजय सुमन, सिटी मैनेजर अरविन्द कुमार, पार्षद प्रतिनिधि छबीला मुखिया एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।