बगहा भाजपा ने पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई।
![]()
बगहा, 25सितम्बर।भारत के राष्ट्रीय पार्टी जनसंघ के अध्यक्ष पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बगहा पुलिस जिला के भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक ईकाई ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने जिला कार्यालय नरायणापुर में अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई है। जयंती समारोह में सबसे पहले पंडित उपाध्याय की तैल चित्र पर कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।तत्पश्चात सभी वक्ताओं ने पंडित जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री 2014 में बनने के बाद भाजपा जनसंघ के अध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाती है। अंत्योदय शब्द का मतलब उत्थान है, जो समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान को समर्पित है। इस दिन का उद्देश्य भारत के गरीब और पिछड़े लोगों के विकास की ओर ध्यान खींचना है। साथ ही इस दिन समाज और राजनीति में उपाध्याय के योगदान के लिए याद करने के लिए भी मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी ने किया।वहीं संचालन जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे,जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि ऋतु जायसवाल,नंदकिशोर राम,भूपनारायण यादव,ओम निधि वत्स,नागेंद्र साहनी,मनोज साहू,विजय गुप्ता, रौशन तिवारी,धनंजय यादव,प्रभात माली,अमित पांडेय,विजय साहू,मुकेश द्विवेदी,शैलेश दुबे,प्रकाश गुप्ता,हरिओम दुबे,विद्यानंद गुप्ता,बद्रीनाथ प्रसाद के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
Sep 25 2023, 21:20