*इंडिया वाले जीते, अडानी वाले हारे : संजय सिंह*
लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा की करारी हार को 2024 का आगाज बताया है। पार्टी के सांसद व उप्र प्रभारी संजय सिंह ने साफ किया अडानी के समर्थक चुनाव हार गये हैं जबकि इंडिया चुनाव जीत चुका है।
संजय सिंह ने यूपी के घोसी में सपा उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत को गठबंधन की जीत बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले यह एक बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि न केवल घोसी में बल्कि पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस ने उस सीट पर जीत हासिल की जो भाजपा की सीट थी। श्री सिंह ने कहा कि घोसी में भाजपा का अहम हारा है। भाजपा ने सारी ताकत लगा दी थी फिर भी चुनाव नहीं जीत सकी। मतलब साफ है कि अब लोागें का भाजपा से मोहभंग हो गया है। जनता भी अब अडानी के समर्थकों से छुट्टी पाना चाहती है।
आप सांसद ने यूपी में सपा उम्मीदवार के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को और पश्चिम बंगाल में जीत के लिए ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की ताकत की वजह से दोनों दलों के प्रत्याशियों को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गठबंधन से भारत जुड़ रहा है और एनडीए से सिर्फ व्यवसायिक घराने। गठबंधन जनता के बीच का है और 2024 में जनता ही भाजपा को देश से हटायेगी।






Sep 08 2023, 19:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k