वाल्मीकि नगर थाना परिसर में जन्माष्टमी व चहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।
![]()
वाल्मीकि नगर आगामी जन्माष्टमी व चहल्लुम पर्व को लेकर रविवार की दोपहर वाल्मीकि नगर थाना परिषर में शांति समिति का बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता वाल्मीकि नगर थाने के थाना अध्यक्ष विजय कुमार राव द्वारा किया गया।इस शांति समिति की बैठक में गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार राव ने जन्माष्टमी व
चहल्लुम का त्यौहार शांति पूर्वक मनाने के लिए अपील किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व जहाँ-जहाँ भी पंडालों में मूर्ति रखा जाएगा। या मेला लगेगा। वहा-वहा के समितियों को अनुमति लेना होगा। वही सभी लोग असमाजिक तत्व के व्यक्तियो पर विशेष नजर रखेंगे। या कोई भी असामाजिक तत्वों व्यक्ति के द्वारा गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करता है तो, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।
उन्होंने कहा कि,सभी लोगो के सहयोग से ही शांति व्यवस्था कायम रह सकता है। इसके लिए सभी लोग सहयोग आवश्यक है।उन्होने आगे कहा कि, दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हुए अपना-अपना त्यौहार शांति पूर्वक ढंग से मनाए। अगर किसी भी व्यक्तियो के द्वारा उपद्रव करने की कोशिश की गई तो प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मौके पर वाल्मीकि नगर थाना के थाना अध्यक्ष विजय कुमार राव के साथ पुलिस अवर निरीक्षक महेश कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक सुनिल कुमार,शिवा कांत सिंह आदि पुलिस कर्मि के अलावा पंचायत के उप सचिव मुखिया रवि प्रकाश गुप्ता,सरपंच मैनुद्दीन अंसारी, सुंदर कुमार,सुरेश सिंह,प्रेम कुमार,शुभम सिंह,मंजुर मिया, अनवर अली, किशोर श्रीवास्तव आदि गणमान्य व बुद्धि जीव लोग उपस्थित थे।
Sep 04 2023, 15:35