बेतिया : मेयर पर हिटलर शाही एवं जनता से सौतेला व्यवहार करने का लगा आरोप.
![]()
मेयर के खिलाफ सड़क पर सड़क पर उतरे युवा
बेतिया। बेतिया शहर के चेकपोस्ट मुख्य मार्ग पर गरिमा देवी सिकारिया पर हिटलर शाही एवं जनता से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया गया। युवाओं ने आरोप लगाया कि मेयर शहर के विकास में बाधा लगा रही हैं।महापौर एवं नगर आयुक्त की आपसी लड़ाई में यहां की आम जनता पीस रही है।यही कारण है कि आज चुनाव जीतने के आठ महीने बाद भी विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें राष्ट्रीय आजाद मंच के पूर्व अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि चुनाव से पहले भी घोषणाएं ही होती थी और चुनाव के बाद भी केवल घोषणाएं ही हो रही हैं।जनता त्रस्त है,बेहतर बेतिया बनाने का नारा था।लेकिन बदतर बेतिया बनते जा रहा हैं।आठ महीने बाद भी एक सड़क तक का ना बनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।वर्चस्व की लड़ाई में विकासकर पूर्णता बाधित है।ये दर्शाता है की जनहित के कार्यों के लिए महापौर बेहद लापरवाह है।
वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि जनता ने 70 प्रतिशत मतों से विजयी बनाया था लेकिन मैडम पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और नगर निगम की जनता के साथ विश्वास घात कर रही है। मोनू मिश्र एंव राहुल आनंद ने कहा कि विकास केवल सोशल मीडिया पर ही हो रहा है। धरातल पर विकास का कोई लेना-देना नहीं दिखाई दे रहा है।मेयर जिस प्रकार से तानाशाही रवैया अपना रही हैं। आने वाले दिनों में जनता उन्हें करारा जवाब देगी। युवाओं ने चेतावनी दिया कि यदि शहर के सड़कों के गढ्ढों को नहीं भरा जाएगा।शहर में जाम से मुक्ति नहीं मिलेगा और पक्की फुलवारी के लोगों को जल जमाव से राहत नहीं मिलेगा तो हम युवा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर भास्कर भारद्वाज,प्रशांत मिश्र,शिवम सिंह,यीशु रत्न,संजय कुमार,पुलकित कुमार इत्यादि ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। दुसरी तरफ मेयर के नजदीक सत्रों का कहना था कि आरोप मनगढंत है, मेदर विकास का काम कर रहीं हैं।
Sep 03 2023, 20:59