सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन ने पौधा एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर किया वृक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
![]()
बेतिया - आज दिनांक 31 अगस्त 2023 को सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन ,निरोज ग्रीन इंडिया फाऊंडेशन , मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा ऐतिहासिक शहीद स्मारक में पेड़ पौधों एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षाबंधन किया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता ,डॉ नीरज गुप्ता संस्थापक निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन, डॉ अमानुल उल हक वरिष्ठ पत्रकार सह संस्थापक मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट डिजिटल क्रिएटर गौरव राज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की रोकथाम एवं पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पेड़ों एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षाबंधन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एम्बेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन डॉ एजाज अहमद डॉ नीरज गुप्ता, डॉ अमानुल हक ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की रोकथाम एवं पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन, निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन, मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट ,शहीद स्मारक समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विगत कई वर्षों से वृक्षाबंधन अभियान चलाया जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर पौधारोपण एवं पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागृत किया जाता रहा है। नई पीढ़ी को जलवायु परिवर्तन की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृत करने के लिए यह छोटा सा अभियान आने वाले दिनो मे नई पीढ़ी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
Sep 01 2023, 15:41