नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार
हज़ारीबाग: जनसंपर्क विभाग हजारीबाग के निबंधित कलादलों के द्वारा नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर आम लोगों के बीच सरकार की लोककल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई।
गुरुवार को दारू प्रखण्ड के ईरगा एवं दिगवार, चुरचू प्रखण्ड के लारा एवं इंदरा, बड़कागांव प्रखंड के बड़कागांव पश्चिमी एवं चेपाकला, केरेडारी प्रखण्ड के सलगा एवं बुंडू बरही प्रखंड के बसरिया एवं नगर बरसोत में लोगों के बीच सरकार द्वारा संचालित फाइलेरिया - मलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत् मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के तहत् अल्बेंडाजोल की खुराख को लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समक्ष सेवन कर हाथीपांव जैसे बीमारी से बचाव के महत्त्व को समझाया गया।
साथ ही मलेरिया,फाईलेरिया के पनपने, फैलने वाले कारक,मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने सहित आवासीय परिसर के आसपास पानी के जमाव से बचने के सन्दर्भ में जानकारी दी गई।
14 जुलाई से 14 अगस्त तक संचालित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत् जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से वंचित लोग स्थानीय निकायों के रजिस्टार यथा पंचायत सेवक, सरकारी अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी,अस्पताल अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर प्रमाण पत्र बनवाने की जानकारी दी गई। साथ ही बरसाती मौसम में वज्रपात जैसे प्राकृतिक आपदा से बचाव, सावधानी की जानकारी, नशापान जैसे सामाजिक कुरीति के बारे में स्थानीय भाषा में नाटक का मंचन कर सरल, रोचक और आसान तरीके लोगों को समझाया गया।
इसके अलावा केसीसी, सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि, फूलो झानो आशीर्वाद, मुख्यमंत्री पशुधन आदि सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी पोस्टर बैनर और पंपलेट्स आदि प्रचार सामग्रियों का वितरण किया गया।
















Aug 04 2023, 17:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k