दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के दो गुट में हुई मामूली झड़प में हवाई फायरिंग की खबर सामने आई,पुलिस कर रही है जांच,गोली किसने और क्यों चलाई
![]()
नई दिल्ली: कोर्ट परिसर में वकीलों के मामूली झड़प में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है।बताया जाता है कि तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि इस घटना में किसी को घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हवाई फायरिंग की जा रही है। हालांकि तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि गोली किसने और क्यों चलाई है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार दोपहर लगभग एक बजकर 35 मिनट पर किसी बात को लेकर वकीलों के दो गुटों के बीच बहस तीखी झड़प में बदल गई। दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चले। पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस को सब्जी मंडी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वकीलों के दो गुटों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग की थी।
फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना की निंदा की है।
काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके म नन ने जारी आधिकारिक बयान में कहा- यह घटना क्यों हुई। इसमें कौन-कौन शामिल थे। इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी था या नहीं। अगर हथियार लाइसेंसी थे, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के भीतर या आसपास इस तरह से नहीं कर सकता है।
कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना के वीडियो फुटेज सामने आए हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है कि वकीलों के दो गुट आमने सामने हैं। फुटेज में दोनों गुटों के वकीलों के बीच ईंट पत्थर चल रहे हैं। वकील एक दूसरे पर हमले करते साफ नजर आ रहे हैं। वकीलों का एक समूह दूसरे गुट पर लाठी डंडों से हमला करता दिखाई दे रहा है। दोनों समूहों के बीच हुई लड़ाई में युवा वकील हमले करते नजर आ रहे हैं। दोनों गुट एक दूसरे पर अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते सुने जा सकते हैं।





Jul 06 2023, 15:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.8k