*राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से 2210 79 वादों का हुआ निस्तारण*
फर्रुखाबाद l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी द्वारा न्यायिक अधिकारीगण व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
उनकी अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे से सांयकाल तक राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति आधार पर सुलह-सब्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया।
441 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 44495000 रुपये की l वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 55123 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया।आलोक कुमार पाराशर, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय एवं सुश्री शैली राय, अपर प्रधान lन्यायाधीश द्वारा कुल 86 पारिवारिक / वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन lदुर्घटना प्रतिकर अधिनियम बृजेन्द्र कुमार त्यागी द्वारा 129 वादों का निस्तारण कर l 19381000/- lधनराशि प्राप्त करायी गयी नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा अपने न्यायालय lसे 51 मामले निस्तारण कर रूपया 552884/- की धनराशि एवार्ड की गयी।राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों / कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये कुल लम्बित 4133 मामलों में से 3289 तथा प्री-लिटिगेशन के 251678 मामलों में से 221079 मामले निस्तारित किये गये एवं कुल 86468619/- रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक l
मुकदमों का निस्तारण किया गया है।राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग देने वाले अधिकारीगण में आलोक कुमार पाराशर, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज प्रथम, महेन्द्र सिंह, एस०सी०/एस०टी० एक्ट / विशेष न्यायाधीश / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री कृष्ण कुमार विशेष न्यायाधीश द.प्र.क्षे., राकेश कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट, सुमित प्रेमी, विशेष न्यायाधीश पाक्सो सुश्री शैली रॉय, अपर प्रधान न्यायाधीश प्रवीन कुमार त्यागी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, घन श्याम शुक्ला, सिविल जज, शिवम कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे), ज्ञानेन्द्र कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती साम्भवी सिविल जज (सिटी), श्रीमती साक्षी मिश्रा, जे०एम० सदर सुश्री शिंजिनी यादव सिविल जज ( हवाली), विजय रतन गौतम, अपर सिविल जज जू०डि०, अभिषेक चौहान, सिविल जज (कायमगंज), यसार्थ विक्रम, अपर सिविल जज जू० डि०/एफटीसी, सुश्री माला कुमारी सिविल जज जू० डि०/एफटीसी, राम सिंह मौर्या, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मो0 आरिफ खां, कोर्ट मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ला, केन्द्रीय नाजिर मो० हफीज अहमद सैफी, व विभिन्न न्यायालयों, बैंकों व विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परा विधिक स्वयंसेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कार्यक्रम के समापन पर अश्विनी कुमार त्रिपाठी जनपद न्यायाधीश एवं नरेन्द्र प्रकाश, सचिव / अपर जिला जज, जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

May 22 2023, 17:57