पति-पत्नी के विवाद में जीजा ने साला को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस दल पर हुआ पथराव

मझौलिया : थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में हुए पारिवारिक विवाद में जीजा ने अपने साला को घंटों बंधक बनाकर घर में रखा था।
सूचना पाकर पहुंची मझौलिया पुलिस पर आरोपित जीजा और ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया। जिसमें सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गए। जिनको चिकित्सकों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की रामनगर बनकट पंचायत वार्ड नंबर 7 निवासी फौजी अर्जुन गिरी ने अपने साला अभय गिरी को जबरदस्ती बंधक बनाकर घर में रखा हुआ है।
फौजी अर्जुन गिरी को अपनी पत्नी से पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है और अर्जुन गिरी द्वारा अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट किया जाता रहा है। जिसमें अर्जुन गिरी के पिता जेल भी जा चुके हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आलोक में अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्रशिक्षु दारोगा राजीव रंजन कुमार अनुज कुमार आदि दल बल के साथ घटनास्थल पर गए तो फौजी अर्जुन गिरी उनके परिजन और अन्य ग्रामीण पुलिस दल पर हमला कर दिए और पथराव करने लगे। जिसमें एक सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गया। फौजी अर्जुन गिरी जबरदस्ती अपनी पत्नी को छुड़ाना चाहते थे।
इस मामले में कांड अंकित करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस कांड में सास ,ननद ,जेठानी समेत 20 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मुन्ना साह ,बच्चा साह ,जोगी साह , लठा उर्फ अली हुसैन हवारी इब्राहिम मियां तथा एक महिला शामिल है।
वही फौजी अर्जुन गिरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
बताते चलें कि पथराव के दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
May 15 2023, 22:15